Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

क्रिकेट

अभिषेक नायर ने बताया कौन लेगा टीम में आंद्रे रसेल की जगह, KKR के कोच ने दिया 3 नाम

IPL 2026: आईपीएल 2025 में केकेआर की टीम ने खराब प्रदर्शन किया. जिसके बाद टीम में कुछ बड़े बदलाव हुए हैं. टीम के मैच फिनिशर आंद्रे रसेल ने जिसके बाद ही संन्यास लेने का बड़ा फैसला किया. अब फैंस जानना चाहते हैं कि आईपीएल 2026 में रसेल की जगह प्लेइंग 11 में कौन लेने वाला है.

Author
Written By: Aditya Updated: Mar 21, 2026 19:14
Abhishek nayar on the absence of Andre russell
Abhishek nayar on the absence of Andre russell

IPL 2026: कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम फिलहाल बड़े बदलाव के साथ गुजर रही है. फ्रेंचाइजी ने आईपीएल 2026 के मिनी ऑक्शन में फ्रेंचाइजी ने कुछ नए नामों पर दांव खेला है. हालांकि पिछले 10 सालों में टीम के सबसे बड़े सुपरस्टार आंद्रे रसेल रहे हैं. रसेल ने अब आईपीएल 2026 से संन्यास ले लिया है. ऐसे में फ्रेंचाइजी को उनके जैसा दूसरा मैच विनर खिलाड़ी बनाना होगा. आईपीएल सीजन 19 से पहले टीम के हेड कोच अभिषेक नायर ने उनके रिप्लेसमेंट को लेकर बड़ा बयान दिया है. 

अभिषेक नायर ने बताया कौन लेगा आंद्रे रसेल की जगह 

आंद्रे रसेल ने लंबे समय तक केकेआर के लिए खेला है. वो टीम के लिए सबसे बड़े मैच विनर साबित हुए हैं. अब सबसे बड़ा सवाल है कि उनकी गैरमौजूदगी में कौन मैच फिनिशर की भूमिका निभाएगा. इस बारे में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बोलते हुए टीम के हेड कोच अभिषेक नायर ने कहा, ‘आंद्रे रसेल इस फ्रेंचाइजी के लिए हमेशा आगे रहे हैं. उन्होंने टी-20 क्रिकेट में जो हासिल किया है, वैसा करना आसान नहीं है. गेंदबाजी में उनसे कुछ गलतियां जरूर हुईं, लेकिन उनकी बल्लेबाजी शानदार रही. अब उनकी जगह हमारी टीम में रिंकू सिंह और रमनदीप सिंह जैसे खिलाड़ी भर सकते हैं. रिंकू ने कई मौकों पर टीम इंडिया के लिए अच्छा प्रदर्शन किया है, वहीं रमनदीप भी फिनिशर की भूमिका निभा चुके हैं. हमें उम्मीद है कि दोनों खिलाड़ी इस मौके का पूरा फायदा उठाएंगे.’  

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: IPL 2026 के बाद कैसा होगा टीम इंडिया का शेड्यूल? इन देशों के खिलाफ खेलेंगे सीरीज

---विज्ञापन---

तेजस्वी दहिया भी इस लिस्ट में हैं शामिल 

इसके अलावा हेड कोच अभिषेक नायर ने युवा खिलाड़ी तेजस्वी दहिया का नाम भी लिया है. तेजस्वी दहिया ने हाल के समय में बल्ले के साथ बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है. इसके अलावा फ्रेंचाइजी ने आंद्रे रसेल के ऑलराउंडर वाले रोल को भरने के लिए 25.20 करोड़ रुपये में कैमरून ग्रीन को अपने साथ जोड़ा है. हालांकि वो नंबर 4 या 5 पर खेल सकते हैं. हालांकि अब देखना होगा कि ये खिलाड़ी आईपीएल 2026 में कैसा प्रदर्शन करते हैं. रसेल ने गेंद और बल्ले दोनों के साथ कमाल का प्रदर्शन किया है. 

ये भी पढ़ें: ‘पाकिस्तान क्रिकेट का माहौल टॉक्सिक’, भारत को वर्ल्ड कप जिताने वाले कोच ने खोली मोहसिन नकवी और PCB की पोल

First published on: Mar 21, 2026 07:14 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.