IPL 2026, Jasprit Bumrah: मुंबई इंडियंस की टीम भी हर फ्रेंचाइजी की तरह फिलहाल अपनी तैयारी में लगी हुई है. इस टीम के कई सितारे आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में खेल रहे थे. जिसके कारण ही कई खिलाड़ी लेट से टीम को ज्वाइन कर रहे हैं. हालांकि इन खबरों के बीच मुंबई की टीम को बहुत बड़ा झटका लगा सकता है. फ्रेंचाइजी के सबसे बड़े मैच विनर जसप्रीत बुमराह टूर्नामेंट शुरू होने के 4 दिन पहले तक टीम से नहीं जुड़े हैं. ऐसे में बड़ा संकट मंडरा रहा है.
जसप्रीत बुमराह क्या पूरी तरह से नहीं हैं फिट?
मुंबई इंडियंस की टीम फिलहाल जसप्रीत बुमराह का इंतजार कर रही है. इस बीच वो बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में पहुंच गए हैं. वहां पर खिलाड़ी तभी जाता है, जब उन्हें अलग से अभ्यास करना हो या वो स्टार इंजर्ड हो गया हो. मुंबई इंडियंस ने खुद ही वानखेड़े स्टेडियम में कैंप लगाया है. ऐसे में अभ्यास करने के लिए तो बुमराह वहां नहीं पहुंचे हैं. ऐसे में इंजरी होने का अंदेशा लगाया जा रहा है. अगर जसप्रीत बुमराह सीजन शुरू होने से पहले इंजर्ड हो गए, तो मुंबई इंडियंस की गेंदबाजी कमजोर हो जाएगी. ट्रेंट बोल्ट जैसा बड़ा गेंदबाज लंबे समय से क्रिकेट नहीं खेला है. ऐसे में उनके ऊपर बहुत ज्यादा भरोसा नहीं किया जा सकता है. हालांकि बीसीसीआई और एमआई दोनों ने ही अब तक इस बारे में कुछ भी नहीं बोला है.
🚨 BUMRAH AT BCCI'S COE BEFORE IPL 🚨
— Tanuj (@ImTanujSingh) March 23, 2026
– Jasprit Bumrah has reached BCCI's CoE at Bengaluru, It is not certain whether it is injury related or routine checks. He has not yet joined Mumbai Indians for IPL 2026. (Sahil Malhotra/TOI). pic.twitter.com/9eCDKZvHB9
ये भी पढ़ें: IPL 2026 से पहले चला KKR के कप्तान अजिंक्य रहाणे का बल्ला, सभी आलोचकों को दिया करारा जवाब
टीम से लेट जुड़ने वाले थे जसप्रीत बुमराह
आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में खेले सभी खिलाड़ियों को मुंबई इंडियंस की टीम ने आराम दिया था. जिसके कारण ही कई स्टार खिलाड़ी देरी से टीम के कैंप का हिस्सा बने हैं. जिसमें तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव और कप्तान हार्दिक पांड्या का नाम भी शामिल हैं. हालांकि ये खिलाड़ी अब टीम के साथ जुड़ चुके हैं, लेकिन बुमराह नहीं आए. अब अगर बुमराह को कोई इंजरी होती है, तो फ्रेंचाइजी के सामने बड़ी मुश्किल खड़ी हो जाएगी. इससे पहले बुमराह ने आईपीएल 2023 को इंजरी के कारण मिस किया था.
ये भी पढ़ें: IPL 2026 से पहले अश्विन का बड़ा दावा, प्लेऑफ तो दूर टॉप-6 में भी नहीं रहेगी ये टीम










