IPL 2026: दिल्ली कैपिटल्स की टीम अभी तक एक बार भी आईपीएल ट्रॉफी नहीं जीत सकी है. सीजन 19 में वो अपना इंतजार खत्म करना चाहेंगे. इस बार टीम पहले से भी ज्यादा मजबूत नजर आ रही है. इस टीम के पास फिलहाल कई मैच विनर खिलाड़ी नजर आ रहे हैं. टूर्नामेंट शुरू होने से पहले फ्रेंचाइजी ने 23 मार्च को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस किया. जिसमें कप्तान अक्षर पटेल और हेड कोच हेमांग बदानी नजर आए. उन्होंने एक नियम को लेकर अपनी नाराजगी दर्ज कराई है.
आईपीएल के इस नियम से खुश नहीं हैं कप्तान अक्षर पटेल
बीसीसीआई ने आईपीएल में पिछले कुछ सीजन से इंपैक्ट प्लेयर का रूल लागू किया है. जिसके मुताबिक अब 11 नहीं 12 खिलाड़ी खेल सकते हैं. इस नियम से दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल बहुत ज्यादा खुश नहीं हैं. उन्होंने इसके बारे में बोलते हुए कहा, ‘मुझे तो यह नियम अच्छा नहीं लगता है. निश्चित रूप से मैं ऑलराउंडर हूं. पहले ऐसा होता था कि बैटिंग और बॉलिंग के लिए पहले ऑलराउंडर को लाया जाता था. इस नियम की वजह से टीम मैनेजमेंट जरूरत के हिसाब से बल्लेबाज या गेंदबाज को चुनता है. उन्हें लगता है कि हमें ऑलराउंडर क्यों चाहिए. इस वजह से मुझे वह नियम पसंद नहीं है. लेकिन यह हमारे हाथ में नहीं है. अगर नियम है तो है, व्यक्तिगत रूप से मुझे यह पसंद नहीं है.’
ये भी पढ़ें: 54 साल के मैथ्यू हेडन ने शिवम दुबे को जड़ा हैट्रिक छक्का, एमएस धोनी भी हुए हैरान
कई दिग्गजों ने भी इस रूल को लेकर जताई है नाराजगी
दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल पहले नहीं हैं, जिन्होंने इस रूल का सही नहीं माना है. इससे पहले मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा, सीएसके के दिग्गज कप्तान रहे महेंद्र सिंह धोनी, पंजाब किंग्स के हेड कोच रिकी पोंटिंग, इंग्लैंड के सैम करन और ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर शेन वॉटसन ने भी इस नियम को सही नहीं माना है. उनका भी मानना है कि इस नियम के कारण ऑलराउंडर खिलाड़ियों पर फर्क पड़ेगा. फ्रेंचाइजी को ऐसे खिलाड़ियों की जरूरत कम पड़ेगी. फिलहाल ऐसा देखने को भी मिल रहा है.
ये भी पढ़ें: IPL 2026 में इस नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरेंगे केएल राहुल, DC ने अंतिम समय में बदला अपना प्लान
संबंधित खबरें
3 भारतीय गेंदबाजों को ICC रैंकिंग में हुआ नुकसान, टॉप-10 से बाहर हुए बुमराह
7 mins agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए 23 साल के ऑलराउंडर की होगी ODI टीम में एंट्री!
29 mins agoपाकिस्तान के साहिबजादा फरहान ने अभिषेक शर्मा को छोड़ा पीछे
37 mins agoचेतेश्वर पुजारा हुए श्रेयस अय्यर के मुरीद, कप्तानी की तारीफ में पढ़े कसीदे
56 mins agoअभिषेक शर्मा को लेकर पुजारा का बड़ा दावा, क्रिस गेल से की तुलना
1 hr agoWTC फाइनल में टीम इंडिया कैसे बना सकती है जगह? जानें पूरा समीकरण
2 hrs agoICC T20I रैंकिंग में श्रेयस अय्यर को हुआ बंपर फायदा
2 hrs ago'वैभव का आत्मविश्वास तोड़ दिया...', टीम इंडिया पर भड़के श्रीकांत
3 hrs agoशिखर धवन को आया इस टी-20 लीग पर गुस्सा, दी लीगल एक्शन लेने की धमकी
3 hrs agoभारत के न्यूजीलैंड दौरे में जुड़ेगा एक नया मैच, सामने आया बड़ा अपडेट
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines