हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IPL Playoffs 2026: टूर्नामेंट से बाहर होने के बाद भी इन 4 टीमों के लिए उम्मीद है MI, पलट सकती है प्लेऑफ का सारा खेल

IPL Playoffs 2026: मुंबई इंडियंस की टीम प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है लेकिन टीम के हाथ में 4 टीमों की किस्मत की चाबी है. आईपीएल 2026 के अंतिम चरण में प्लेऑफ का समीकरण काफी रोमांचक हो चुका है. आइए आपको भी बताते हैं कि कैसे बन रहे हैं समीकरण

विज्ञापन

IPL Playoffs 2026: आईपीएल 2026 का रोमांच अब अपने रोमांच पर पहुंच चुका है. प्लेऑफ के लिए 3 टीमें तय हो चुकी हैं तो वहीं बचे हुए एक स्पॉट के लिए 5 टीमों के बीच कांटे का मुकाबला देखने को मिल रहा है. मुंबई इंडियंस की टीम प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है लेकिन अभी भी टीम एक अहम भूमिका में नजर आ रही है. टीम के 2 मुकाबले अभी भी बचे हुए हैं जिससे प्लेऑफ की टीमें तय होती नजर आने वाली हैं. ऐसे में मुंबई की टीम के हाथ में 4 टीमों की किस्मत की चाबी है. आइए आपको भी बताते हैं कि प्लेऑफ के क्या समीकरण बन रहे हैं. 

PBKS, KKR, CSK और DC को चाहिए RR की हार

मुंबई इंडियंस की टीम को अगले 2 मुकाबले कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स से खेलना है. पंजाब किंग्स, कोलकाता नाइट राइडर्स, चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स की टीम को आस है कि मुंबई इंडियंस की टीम राजस्थान की टीम को हरा दे ताकि उनकी उम्मीदें जिंदा रहे. PBKS, CSK और DC 13 मुकाबले खेल चुकी हैं. पंजाब के पास 13 अंक हैं तो वहीं दिल्ली और चेन्नई के पास 12-12 अंक हैं. इन तीनों टीमों को उम्मीद रहेगी कि मुंबई इंडियंस की टीम अपने दोनों मैचों में जीत हासिल करे ताकि इन टीमों के लिए प्लेऑफ के रेस जारी रहे.

राजस्थान को जीतने होंगे दोनों मैच

राजस्थान रॉयल्स की टीम फिलहाल इकलौती ऐसी टीम है जो कि किसी के ऊपर भी निर्भर नहीं है. टीम अगर मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में जीत हासिल कर लेती है तो बिना अगर-मगर के प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर लेगी. टीम के 16 अंक हो जाएंगे. अगर राजस्थान की टीम अपना मुकाबला हार जाती है तो सारा खेल नेट रन रेट पर जाकर अटक जाएगा. चेन्नई और दिल्ली की टीम उम्मीद कर रही होंगी कि पंजाब की टीम अपना आखिरी मैच हार जाए. पंजाब के जीत हासिल करते ही इन दोनों टीमों का सफर खत्म हो जाएगा. 

विज्ञापन

ये भी पढ़िए- क्रिकेट जगत का सनसनीखेज रिकॉर्ड! 1 गेंद पर बल्लेबाज ने बना दिए 268 रन, मैदान पर निकल आई बंदूकें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola