क्रिकेट जगत का सनसनीखेज रिकॉर्ड! 1 गेंद पर बल्लेबाज ने बना दिए 268 रन, मैदान पर निकल आई बंदूकें

Unique Cricket Record: क्रिकेट जगत में कई रिकॉर्ड ऐसे हैं जिनके बारे में सुनकर लोगों को यकीन नहीं हो पाता है. एक रिकॉर्ड ऐसा भी है जो कि शायद ही कभी टूट पाएगा. एक मैच के दौरान बल्लेबाज ने 1 गेंद पर पर शॉट खेलकर 268 रन बना लिए. आइए आपको भी बताते हैं कि ऐसा कब हुआ था.

RUN RECORD.jpg

Unique Cricket Record: क्रिकेट जगत के इतिहास में आपने कई रिकॉर्ड देखे होंगे लेकिन ऐसा अनोखा रिकॉर्ड केवल एक बार ही बन पाया है. क्रिकेट मैच के दौरान एक बल्लेबाज ने महज 1 गेंद में 268 रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया. पहली बार में सुनने पर हर किसी को ये एक मजाक की बात लगेगी लेकिन ये पूरी तरह से सच है. साल 1894 में ऑस्ट्रेलिया में एक मैच के दौरान ये रिकॉर्ड बना था. ये मुकाबला वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया के बॉनबरी मैदान पर विक्टोरिया और ‘स्क्रैच XI’ के बीच खेला गया था. इस मैच के दौरान मैदान पर कुल्हाड़ी और बंदूक भी निकल आई थीं. आइए आपको भी बताते हैं कि ये रिकॉर्ड कैसे बन पाया था.

विज्ञापन

कैसे बने थे 1 गेंद में 268 रन?

ऑस्ट्रेलिया में  विक्टोरिया और ‘स्क्रैच XI’ के बीच खेले गए मैच में ये रिकॉर्ड बना है. बल्लेबाज की काबिलियत के चलते ये रिकॉर्ड नहीं बना था बल्कि गेंद जाकर एक पेड़ पर अटक गया था जिसके चलते ये रिकॉर्ड बना था. मैच की पहली ही गेंद पर बल्लेबाज ने शॉट खेला लेकिन गेंद सीधे जाकर पेड़ पर अटक गई. चौंकने वाली बात ये थी कि पेड़ बाउंड्री लाइन के भीतर ही था. गेंद पेड़ पर ही लटकी रही और बल्लेबाज एक के बाद एक रन लेते रहे. विपक्षी टीम के खिलाड़ी बल्लेबाजों को रोकते रहे लेकिन बल्लेबाजों ने दौड़ना बंद नहीं किया. अंपायर ने बल्लेबाजों को रोकने से साफ मना कर दिया. 

विज्ञापन

अंपायर ने क्यों नहीं रोका बल्लेबाजों को?

इस बात के सामने आने के बाद हर किसी के मन में सवाल खड़ा हो रहा है कि अंपायर ने बल्लेबाजों को रन लेने से रोका क्यों नहीं? इसका कारण ये था कि गेंद हर किसी की नजरों के सामने ही थी. हर कोई गेंद को देख पा रहा था लेकिन गेंद तक पहुंच कोई नहीं पा रहा था. ऐसे में गेंद को खोया हुआ घोषित नहीं किया गया और दौड़कर लिया गया हर एक रन गिना गया.

कैसे उतारी गई थी गेंद?

फील्डिंग करने वाली टीमों ने काफी कोशिश करने बाद भी गेंद को नीचे नहीं उतार पाए. कुछ खिलाड़ियों ने कुल्हाड़ी से पेड़ काटकर गेंद को उतारने की कोशिश भी की लेकिन वो असफल रहे. बाद में मैदान के बाहर से एक राइफल मंगवाई गई जिसकी मदद से गेंद को नीचे उतारा गया. गेंद के नीचे गिरने तक बल्लेबाजों ने 6 किलोमीटर की दौड़ पूरी करते हुए 286 रन भाग लिए थे. क्रिकेट का ये रिकॉर्ड आज भी याद किया जाता है. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ