Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

क्रिकेट

IPL 2026 से पहले दिल्ली कैपिटल्स की टीम को लगा बड़ा झटका, मैच विनर खिलाड़ी ने नाम लिया वापस

IPL 2026: आईपीएल 2026 की शुरुआत होने में अब सिर्फ 3 दिन ही बचा है. इस बीच सभी फ्रेंचाइजियों के लिए एक-एक करके बुरी खबर आ रही है. दिल्ली कैपिटल्स टीम के लिए अब एक बुरी खबर आई है. फ्रेंचाइजी के मैच विनर खिलाड़ी ने अब आईपीएल 2026 से अपना नाम वापस ले लिया है.

Author
Written By: Aditya Updated: Mar 24, 2026 19:37
Delhi Capitals
Delhi Capitals

IPL 2026: दिल्ली कैपिटल्स आईपीएल 2026 के मेगा ऑक्शन के बाद बहुत ज्यादा मजबूत नजर आ रही थी. हालांकि सीजन शुरू होने से पहले अब फ्रेंचाइजी को 2 बड़े झटके लग चुके हैं. टीम के स्टार तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क अभी तक टीम ज्वाइन नहीं कर पाए हैं. फिलहाल फ्रेंचाइजी को उनके ऊपर कोई अपडेट भी नहीं मिल रही है. स्टार्क के बाद अब एक और स्टार खिलाड़ी ने आईपीएल 2026 में हिस्सा नहीं लेने का फैसला किया है. इस खिलाड़ी पर कैपिटल्स फ्रेंचाइजी ने बड़ा भरोसा जताया था. 

दिल्ली कैपिटल्स के स्टार ने अपना नाम लिया वापस 

आईपीएल 2026 शुरू होने से ठीक 3 दिन पहले दिल्ली कैपिटल्स टीम के सलामी बल्लेबाज बेन डकेट ने आईपीएल 2026 से अपना नाम वापस ले लिया है. दरअसल वो अपना पूरा फोकस फिलहाल इंटरनेशनल क्रिकेट में बनाए रखना चाहते हैं. जिसके कारण ही वो आईपीएल 2026 में नहीं खेलना चाहते हैं. मेगा ऑक्शन में फ्रेंचाइजी ने उन्हें 2 करोड़ की रकम में खरीदा था. 

---विज्ञापन---

इस फैसले के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा, ‘मुझे ये कठिन फैसला लेना पड़ रहा है कि मैं इस बार आईपीएल से अपना नाम वापस ले रहा हूं. मैंने इसके बारे में बहुत सोचा और ये बिल्कुल भी आसान नहीं था. इंग्लैंड के लिए खेलना बचपन से ही मेरा सपना रहा था और मैं अपना सब कुछ इंग्लैंड क्रिकेट को देना चाहता हूं. इसके लिए मुझे अपनी फिजिकल और मेंटल फिटनेस को बेहतर बनाए रखना होगा. दिल्ली कैपिटल्स से मैं इसके लिए माफी मांगता हूं. मैं इस मौके के लिए काफी उत्साहित था. मैं सभी फैंस से भी इसके लिए माफी मांगना चाहता हूं.’

ये भी पढ़ें: विराट कोहली के पैर छूना चाहता है पंजाब किंग्स का ये खिलाड़ी, IPL 2026 से पहले जीत लिया फैंस का दिल

बेन डकेट पर लग सकता है 2 साल का बैन 

मेगा ऑक्शन के समय इंग्लिश टीम के वाइट बॉल के कप्तान हैरी ब्रूक ने भी अपना नाम वापस लिया था. जिसके कारण ही उनके ऊपर बीसीसीआई ने 3 साल का बैन लगा दिया था. नए नियमों के मुताबिक अब बेन डकेट पर भी भी 2 साल का बैन लग सकता है. अब वो आईपीएल 2029 के लिए ही अपना नाम दे सकते हैं. आईपीएल 2026 से तो उन्होंने अपना नाम ही वापस लिया है. वहीं आईपीएल 2027 और 2028 में वो हिस्सा नहीं ले पाएंगे. हालांकि दिल्ली कैपिटल्स की टीम अब केएल राहुल के साथ पृथ्वी शॉ को सलामी बल्लेबाजी के लिए भेज सकती है. 

ये भी पढ़ें: IPL 2026: CSK ने ढूंढ लिया नाथन एलिस का रिप्लेसमेंट, 30 साल के घातक ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज की हुई स्क्वॉड में एंट्री

First published on: Mar 24, 2026 07:37 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.