IPL 2026 में कौन बनेगा KKR का कप्तान? अजिंक्य रहाणे का कट सकता है पत्ता 

Kolkata Knight Riders: कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने पिछले सीजन अजिंक्य रहाणे को अपना कप्तान बनाया था. आईपीएल 2025 केकेआर का औसत दर्जे का रहा था. जिसके कारण ही आईपीएल 2026 से पहले उन्होंने बड़ा बदलाव किया और कई स्टार खिलाड़ियों को रिलीज कर दिया था. अब फैंस जानना चाहते हैं कि ऑक्शन के बाद क्या फ्रेंचाइजी नए कप्तान के बारे में सोच रही है?

Kolkata Knight Riders

Kolkata Knight Riders

Kolkata Knight Riders: आईपीएल 2026 के मिनी ऑक्शन में कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम सबसे बड़े पर्स के साथ उतरी थी. जिसके बाद फ्रेंचाइजी ने इस बड़े पर्स को ऑक्शन में अच्छे से इस्तेमाल भी किया. फ्रेंचाइजी ने कई मैच विनर खिलाड़ियों पर बोली लगाई है. जिसके कारण ही ऑक्शन खत्म होने के बाद ही उनके कप्तान को लेकर चर्चा भी शुरू हो गई है. अब सोशल मीडिया पर फैंस जानना चाहते हैं कि मिनी ऑक्शन के बाद क्या फ्रेंचाइजी रहाणे को कप्तानी से हटा सकती है? 

विज्ञापन

कोलकाता को क्या मिलने वाला है नया कप्तान? 

अजिंक्य रहाणे ने बतौर बल्लेबाज पिछले सीजन में औसत प्रदर्शन किया था. कप्तान के रूप में भी उनके ऊपर बड़े सवाल खड़े हुए थे. ऐसे में फ्रेंचाइजी अब ऑक्शन के बाद कप्तान बदलने के बारे में सोच सकती है. फ्रेंचाइजी ने रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों की लिस्ट जारी करने के बाद अजिंक्य रहाणे की कप्तानी को लेकर पूरी तरह से कमेंट नहीं किया था. 

विज्ञापन

ऐसे में फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि फ्रेंचाइजी आईपीएल 2026 में एक नए कप्तान के साथ उतर सकती है. हालांकि ऑक्शन में केकेआर की टीम ने कोई कप्तान नहीं खरीदा है. ऐसे में फ्रेंचाइजी अब रिंकू सिंह को कप्तान बनाने के बारे में सोच सकती है. रिंकू ने यूपी टी20 लीग में कमाल की कप्तानी की थी. वहीं हेड कोच अभिषेक नायर भी इस खिलाड़ी को पसंद करते हैं. ऐसे में रिंकू की नए सीजन से पहले लॉटरी लग सकती है. 

विज्ञापन

मजबूत नजर आ रही है कोलकाता की टीम  

रिटेन हुए खिलाड़ी- रिंकू सिंह, अंगकृष रघुवंशी, रोवमैन पॉवेल, अजिंक्य रहाणे, मनीष पांडे, सुनील नरेन, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, वरुण चक्रवर्ती हर्षित राणा, वैभव अरोड़ा, उमरान मलिक. 

खरीदे हुए खिलाड़ी- कैमरून ग्रीन, फिन एलन, मथीशा पथिराना, तेजस्वी सिंह, कार्तिक त्यागी, प्रशांत सोलंकी, राहुल त्रिपाठी, टिम सीफर्ट, मुस्तफिजुर रहमान, सार्थक रंजन, दक्ष कामरा रचिन रविन्द्र, आकाश दीप.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ