कौन हैं IPL इतिहास के सबसे महंगे अनकैप्ड खिलाड़ी Prashant Veer, जिनके लिए CSK ने लुटाए 14.20 करोड़

Who is Prashant Veer: 20 साल के प्रशांत वीर की किस्मत को चेन्नई सुपर किंग्स ने रातोंरात पलट डाला. बल्ले और गेंद दोनों से धमाल मचाने के लिए मशहूर प्रशांत के लिए सीएसके ने पानी की तरह पैसा बहाया और उन्हें 14.20 करोड़ रुपये खर्च करते हुए अपनी टीम में शामिल किया.

Prashant Veer

Who is Most Expensive Uncapped Player Prashant Veer of IPL history

Who is Prashant Veer: आईपीएल ऑक्शन में हर बार कई खिलाड़ियों की किस्मत रातोंरात पलटती है. इस बार की नीलामी में भी ऐसा ही कुछ देखने को मिला है. 20 साल के प्रशांत वीर ने भी ऑक्शन से पहले यह नहीं सोचा होगा कि उनके नाम पर इतनी बड़ी बोली लग सकती है.

विज्ञापन

प्रशांत आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे अनकैप्ड खिलाड़ी बने और उन्हें चेन्नई सुपर किंग्स ने 14.20 करोड़ रुपये खर्च करते हुए अपनी टीम में शामिल किया. प्रशांत को रविंद्र जडेजा का रिप्लेसमेंट माना जा रहा है. आइए आपको बताते हैं क्यों प्रशांत के लिए सीएसके ने लुटा डाले करोड़ों रुपये.

विज्ञापन

प्रशांत वीर की लगी लॉटरी

प्रशांत वीर के लिए बोली चेन्नई सुपर किंग्स ने शुरू की और इसके बाद रेस में लखनऊ सुपर जायंट्स आई. दोनों टीमों के बीच जोरदार जंग चल ही रही थी कि तभी दौड़ में राजस्थान और सनराइजर्स हैदाबाद भी शामिल हो गई. हैदराबाद और चेन्नई के बीच प्रशांत को खरीदने के लिए होड़ सी मच गई.

प्रशांत के लिए बोली जल्द ही 10 करोड़ के पार पहुंच गई. हालांकि, चेन्नई ने प्रशांत का पीछा नहीं छोड़ा और आखिर में उन्हें 14.20 करोड़ रुपये खर्च करते हुए अपनी टीम में शामिल किया. प्रशांत आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे अनकैप्ड खिलाड़ी भी बन गए हैं.

विज्ञापन

कौन हैं प्रशांत वीर?

प्रशांत वीर उत्तर प्रदेश की तरफ से घरेलू क्रिकेट खेलते हैं और उनका रिकॉर्ड कमाल का है. 9 टी-20 मैचों में प्रशांत 12 विकेट निकालने के साथ-साथ 167 के स्ट्राइक रेट से 112 रन भी ठोक चुके हैं. प्रशांत अपनी पावर हिटिंग के लिए काफी मशहूर हैं और अंतिम ओवरों में किसी भी मैच का रुख पलटने का दमखम रखते हैं.

विज्ञापन

सैयद मुश्ताक अली टूर्नामेंट में खेले 7 मैचों में प्रशांत 169 के स्ट्राइक रेट से 112 रन ठोक चुके हैं, जबकि 9 विकेट भी चटकाए हैं. प्रशांत उत्तर प्रदेश टी-20 लीग में एमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन भी रहे थे. यही वजह है कि सीएसके ने उन पर बड़ा दांव खेला है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ