IPL 2025: आईपीएल 2025 में 5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस का आगाज ठीक नहीं हुआ. टीम को पहले 2 मैचों में हार झेलनी पड़ी. 29 तारीख को हुए मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने एमआआई 6 रनों से पटखनी दी. इस हार के बाद टीम के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट का बयान सामने आया है. उन्होंने साफ-साफ कह दिया कि पिच को लेकर टीम कोई बहाना नहीं बनाएगी. टीम अच्छा कर सकती थी, उन्होंने हमसे 36 रन ज्यादा बनाए. उन्होंने ज्यादा पेस नहीं फेंकी और बल्लेबाजों को बड़े शॉट खेलने के लिए उकसाया.
बोल्ट ने पोस्ट मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा ‘गुजरात की टीम ने समझदारी से खेला और पिच का सही इस्तेमाल किया. हमें पता था कि यह काली मिट्टी वाली पिच है, लेकिन हम इसका सही फायदा नहीं उठा सके. हमारी टीम में ऐसे खिलाड़ी हैं, जो हर तरह की विकेट पर खेले हैं, इसलिए पिच को दोष देना सही नहीं होगा.’ नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में काली मिट्टी वाली पिच का यूज किया गया था.
फील्डिंग सही करना होगा
बोल्ट ने टीम की फील्डिंग पर भी सवाल उठाए. उन्होंने कहा ‘हमें फील्डिंग में और सुधार करना होगा. कुछ बाउंड्री रोक सकते थे और 20-30 रन बचा सकते थे, लेकिन यह सब आगे के मैचों के लिए सीख है.’ अब अगला मुकाबला मुंबई इंडियंस को 31 मार्च के दिन कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेलना है.
मैच का हाल
अगर मैच की बात करें तो गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 196 रन बनाए. 197 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी मुंबई का टॉप ऑर्डर फ्लॉप रहा. सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा ने थोड़ी बहुत बैटिंग,लेकिन पूरी टीम 20 ओवरों में 160 रन ही बना सकी और 36 रनों से मैच गंवा दिया.
कैसा रहा मुंबई के बॉलर्स का प्रदर्शन
इस मैच में मुंबई की तरफ से सबसे ज्यादा मार मुजीब उर रहमान को पड़ी, जिन्होंने 2 ओवरों में 28 रन कर्च किए. फिर दीपक चाहर ने 4 ओवरों में 39 रन खर्च किए. ट्रेंट बोल्ट ने अपने 4 ओवर में 1 विकेट लेकर 34 रन दिए. मिचेल सैंटनर ने 3 ओवर में 25 रन दिए. हार्दिक पांड्या की बॉलिंग ठीक रही, उन्होंने 4 ओवरों में 29 रन देकर 2 शिकार किए.
संबंधित खबरें
WTC फाइनल में टीम इंडिया कैसे बना सकती है जगह? जानें पूरा समीकरण
37 mins agoICC T20I रैंकिंग में श्रेयस अय्यर को हुआ बंपर फायदा
39 mins ago'वैभव का आत्मविश्वास तोड़ दिया...', टीम इंडिया पर भड़के श्रीकांत
1 hr agoशिखर धवन को आया इस टी-20 लीग पर गुस्सा, दी लीगल एक्शन लेने की धमकी
1 hr agoभारत के न्यूजीलैंड दौरे में जुड़ेगा एक नया मैच, सामने आया बड़ा अपडेट
2 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की ODI और टेस्ट टीम के ऐलान में देरी
4 hrs agoक्या IND vs WI चौथे T20I मैच में बारिश बनेगी विलेन? जानिए हैदराबाद का मौसम
6 hrs agoफ्री में कब-कहां देखें IND vs WI चौथा T20I? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
6 hrs agoवैभव IN, संजू OUT... चौथे T20I के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
7 hrs agoIPL 2027 के लिए रोहित शर्मा नहीं बनेंगे मुंबई इंडियंस के नए कप्तान
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines