IPL 2024 Auction: आईपीएल 2024 में गौतम गंभीर अपनी पुरानी टीम कोलकाता नाइट राइडर्स में दिखाई देंगे। आईपीएल 2022 और 2023 तक गौतम गंभीर लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ मेंटोर के रूप में जुड़ें थे। अब गौतम गंभीर केकेआर के मेंटोर बन गए हैं।
आईपीएल 2024 ऑक्शन से पहले गौतम गंभीर ने कोलकाता नाइट राइडर्स की थिंक टैंक बैठक का नेतृत्व किया। केकेआर की थिंक टैंक बैठक में गौतम गंभीर के अलावा मुख्य कोच चंद्रकांत पंडित, सहायक कोच अभिषेक नायर और प्रबंध निदेशक वेंकी मैसूर भी मौजूद रहें।
आईपीएल 2024 में श्रेयस करेंगे केकेआर की कप्तानी
आईपीएल 2023 में श्रेयस अय्यर चोट के चलते खेल नहीं पाए थे। जिसके बाद केकेआर ने नितीश राणा को टीम का नया कप्तान बनाया था। लेकिन अब श्रेयस अय्यर पूरी तरह से फिट होकर मैदान पर लौट आए हैं और एक के बाद एक टीम इंडिया के लिए शानदार पारियां खेल रहे हैं। ऐसे में आईपीएल 2024 में एक बार फिर से श्रेयस अय्यर केकेआर की कप्तानी करते हुए दिखाई देंगे। अब आईपीएल 2024 ऑक्शन में केकेआर भी खिलाड़ियों पर बोली लगाने के लिए तैयार है।
ये भी पढ़ें:- IPL 2024 Auction: 2 करोड़ की बेस प्राइस, वानिंदु हसरंगा पर 15 करोड़ तक बोली लगने की उम्मीद
ऑक्शन में एक तेज गेंदबाज पर होगी नजरें
आईपीएल 2024 ऑक्शन में कोलकाता नाइट राइडर्स की नजरें एक तेज गेंदबाज पर होगी। ऑक्शन से पहले केकेआर ने अपने दो गेंदबाजों शार्दुल ठाकुर और लॉकी फर्ग्यूसन को रिलीज कर दिया था। जिसके बाद केकेआर का तेज गेंदबाजी डिपार्टमेंट थोड़ा कमजोर दिखाई दे रहा है।
वहीं दूसरी तरफ पैट कमिंस भी इस बार आईपीएल में हिस्सा ले रहे हैं। अपना आखिरी सीजन पैट कमिंस ने कोलकाता के लिए ही खेला था। अब केकेआर एक बार फिर से पैट कमिंस को अपनी टीम में शामिल करना चाहेगी। वहीं दूसरी तरफ केकेआर की नजरें साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज गेराल्ड कोएत्जे पर भी होने वाली है। गेराल्ड पहली बार आईपीएल में हिस्सा लेने वाले हैं।
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की ODI और टेस्ट टीम के ऐलान में देरी
1 hr agoक्या IND vs WI चौथे T20I मैच में बारिश बनेगी विलेन? जानिए हैदराबाद का मौसम
2 hrs agoफ्री में कब-कहां देखें IND vs WI चौथा T20I? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
3 hrs agoवैभव IN, संजू OUT... चौथे T20I के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
3 hrs agoIPL 2027 के लिए रोहित शर्मा नहीं बनेंगे मुंबई इंडियंस के नए कप्तान
4 hrs agoवेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
11 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
11 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
12 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
12 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines