नई दिल्ली: स्टार स्पिनर युजवेंद्र चहल एक के बाद एक कई कीर्तिमान अपने नाम करते जा रहे हैं। बुधवार को पंजाब किंग्स के खिलाफ खेले गए मैच में राजस्थान रॉयल्स के गेंदबाज चहल ने एक बार फिर अपना जलवा दिखाया और महज एक विकेट चटकाकर अपने नाम बड़ा रिकॉर्ड दर्ज कर लिया। चहल आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले दूसरे गेंदबाज बन गए।
13 विकेट लेते ही तोड़ देंगे ब्रावो का रिकॉर्ड
चहल के नाम अब 133 मैचों में 171 विकेट हो चुके हैं और वह लसिथ मलिंगा के 170 विकेटों से आगे निकल गए हैं। चहल से आगे अब सिर्फ ड्वेन ब्रावो हैं। जिन्होंने 161 मैचों में 183 विकेट चटकाए हैं। चहल की फॉर्म को देखते हुए लग रहा है कि वे इस आईपीएल में ब्रावो का रिकॉर्ड तोड़ डालेंगे। चहल ब्रावो की बराबरी से सिर्फ 12 विकेट पीछे हैं। जबकि 13वां विकेट लेते ही वे आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले नंबर 1 गेंदबाज बन जाएंगे। तीन दिन पहले चहल टी-20 क्रिकेट में 300 विकेट चटकाने वाले भारत के पहले गेंदबाज बने हैं। इसके कुछ दिन बाद ही वह दूसरे ही मैच में मलिंगा को पछाड़ उनसे आगे निकल गए।
और पढ़िए – PAK vs NZ: ‘बाबर आजम से दो-तीन मीटिंग हुईं…’, टीम सलेक्शन के बाद पाकिस्तान के चीफ सलेक्टर ने दिया ये बयान
महंगे साबित हुए चहल
मैच की बात करें तो पंजाब किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 197 रन बनाए। चहल हालांकि थोड़े महंगे साबित हुए और उन्होंने 4 ओवर में 50 रन देकर 1 विकेट निकाला। जेसन होल्डर ने 4 ओवर में 29 रन देकर 2 और अश्विन ने 4 ओवर में 25 रन देकर 1 विकेट लिया। पंजाब किंग्स के कप्तान शिखर धवन ने शानदार पारी खेली और 56 गेंदों में नाबाद 86 रन ठोके। प्रभसिमरन सिंह ने 34 गेंदों में 60 रन जड़े।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
रिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
22 mins agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
29 mins agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
1 hr agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
1 hr agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
2 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
2 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
2 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
3 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
3 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में ये 5 स्टार खिलाड़ी बेंच पर आ सकते हैं नजर
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines