IPL 2023: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में गुरुवार को दोपहर में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम पंजाब किंग्स का मैच खेला गया। इस मैच में बैंगलोर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की। मोहाली में खेले गए इस मैच में चोट के चलते फाफ डु प्लेसिस इम्पैक्ट प्लेयर के रुप में खेले। उन्होंने बेहतरीन पारी खेली जिसे देखकर पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा हैरान रह गए।
फाफ डु प्लेसिस ने कोहली के साथ की शतकीय साझेदारी
पंजाब के खिलाफ खेले गए मैच में फाफ डु प्लेसिस इम्पैक्ट प्लेयर के रुप में उतरे। उन्होंने विराट कोहली के साथ पारी की शुरुआत की। डू प्लेसी ने 56 गेंदों पर 84 रन बनाए। उन्होंने 5 चौके और 5 छक्के जड़े। उन्हें देखकर ये लग ही नहीं रहा था कि वे चोटिल हैं। उन्होंने कोहली के साथ 137 रनों की साझेदारी की।
आकाश चोपड़ा ने कही ये बात
अपने यू ट्यूब चैनल पर साझा किए गए एक वीडियो में खेल की समीक्षा करते हुए, चोपड़ा ने बताया कि ‘इम्पैक्ट प्लेयर’ नियम ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और फाफ डु प्लेसिस की मदद की। उन्होंने कहा कि “फाफ डु प्लेसिस एक इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में खेले। उनकी पसलियों में मांसपेशियों में चोट है लेकिन लड़का अभी भी खेल रहा है। भगवान ही जानता है कि वह कैसे खेल रहा है। रोहित शर्मा उस दिन ‘इम्पैक्ट प्लेयर’ नियम के कारण खेले और यहां फाफ खेले। जो वास्तव में एक बड़ा आशीर्वाद है कि उन्हें कम से कम खेलने का मौका मिल रहा है।”
‘वे जब बल्लेबाजी करने आए तो लग रहा था धीमे खेलेंगे’- आकाश चोपड़ा
वहीं पूर्व क्रिकेटर ने आगे बोलते हुए कहा कि “जब वह बल्लेबाजी करने आया, तो मुझे लगा कि वह इतना हिट नहीं करेगा, लेकिन उसने बहुत हिट किया। दोनों (डु प्लेसिस और विराट कोहली) ने बहुत अच्छी बल्लेबाजी की और 137 की साझेदारी की। ऐसा लग रहा था कि वे 195-200 का स्कोर बनाएंगे, लेकिन वे थे ‘रन नहीं किया। आप केवल 175 तक पहुंच सकते थे। इसलिए मुझे लगा कि वे अंत में थोड़ा धीमा हो गए।”
मैच का लेखा-जोखा
मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी ने निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 174 रन बनाए। टीम की ओर से फाफ डु प्लेसिस (84) ने सबसे ज्यादा रन बनाए। वहीं 175 रन का लक्ष्य लेकर मैदान में उतरी पंजाब किंग्स की टीम 18.2 ओवर में सभी विकेट खोकर 150 रन ही बना सकी। टीम की ओर से प्रभसिमरन सिंह ने सबसे अधिक 46 रन बनाए। आरसीबी की ओर से मोहम्मद सिराज ने 4 और वानिंदु हसरंगा ने 2 विकेट लिए।
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की ODI और टेस्ट टीम के ऐलान में देरी
1 hr agoक्या IND vs WI चौथे T20I मैच में बारिश बनेगी विलेन? जानिए हैदराबाद का मौसम
2 hrs agoफ्री में कब-कहां देखें IND vs WI चौथा T20I? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
2 hrs agoवैभव IN, संजू OUT... चौथे T20I के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
3 hrs agoIPL 2027 के लिए रोहित शर्मा नहीं बनेंगे मुंबई इंडियंस के नए कप्तान
4 hrs agoवेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
11 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
11 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
12 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
12 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines