IPL 2023: आईपीएल 2023 में पंजाब किंग्स का प्रदर्शन अभी तक एवरेज रहा है। शिखर धवन के नेतृत्व वाली ये टीम प्वाइंट टेबल में 8 अंकों के साथ छठवें नंबर पर काबिज है। इस टीम ने 7 में से 4 मैच जीते हैं। हालांकि शिखर धवन पिछले 3 मैचों में चोट के चलते बाहर बैठे हैं। शिखर धवन को लेकर टीम की सह-मालिक प्रीति जिंटा (Preity Zinta) ने बड़ा बयान दिया है।
प्रीति जिंटा ने शिखर धवन को लेकर दिया ये बयान
प्रीति जिंटा ने शिखर धवन को अपनी टीम में पाकर खुशी जाहिरी है। उन्होंने धवन की कप्तानी को लेकर दिल छूने वाला बयान दिया है।स्टार स्पोर्ट्स से हुई बातचीत में प्रीति जिंटा ने कहा कि, ‘वह एक अच्छे इन्सान हैं। आपको बताती हूं कि किसी ने खिलाड़ियों को स्पीकर्स देने के लिए कहा लेकिन नेट गेंदबाजों को स्पीकर्स नहीं मिले। इस बात पर शिखर धवन नाराज दिखे और उन्होंने सभी को स्पीकर्स देने के लिए कहा और मुझे लगता है यही लीडरशिप है।’
और पढ़िए – IPL 2023: दिल्ली के खिलाफ मिली हार के बाद हैदराबाद के बल्लेबाजों पर जमकर बरसे ब्रायन लारा, कही ये बात
हम काफी भाग्यशाली हैं
प्रीति जिंटा ने आगे कहा कि ‘शिखर हमेशा खुश रहते हैं और उनके आने से एक माहौल बना रहता है। गब्बर का औरा काफी अच्छा है। वह रील्स भी बनाते है और काफी टैलेंटेड हैं। मुझे लगता है कि एक कप्तान और खिलाड़ी के रूप में वह हमारी टीम में है और इसलिए हम काफी भाग्यशाली हैं। वह काफी शांत स्वभाग के इन्सान है।’
और पढ़िए – IPL 2023: हैदराबाद के खिलाफ मैच में डेविड वॉर्नर से कप्तानी में हो गई चूक, लगा 12 लाख रुपए का जुर्माना
शिखर धवन कमाल के फॉर्म में हैं
दरअसल, इस सीजन शिखर धवन ने कमाल की बल्लेबाजी की है। हालांकि उन्हें चौथे मुकाबले में चोट लग गई, जिसके चलते वह पिछले 3 मैचों में नहीं खेले। उन्होंने इस सीजन 4 मैचों में 2 अर्धशतकों की मदद से 233 रन बना दिए हैं। अब उम्मीद की जा रही है कि धवन अगले मुकाबले में वापसी कर सकते हैं। उनके बाहर होने पर इंग्लैंड (England) के युवा ऑलराउंडर सैम करन (Sam Curran) कप्तानी की जिम्मेदारी निभा रहे हैं।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
WTC फाइनल में टीम इंडिया कैसे बना सकती है जगह? जानें पूरा समीकरण
37 mins agoICC T20I रैंकिंग में श्रेयस अय्यर को हुआ बंपर फायदा
39 mins ago'वैभव का आत्मविश्वास तोड़ दिया...', टीम इंडिया पर भड़के श्रीकांत
1 hr agoशिखर धवन को आया इस टी-20 लीग पर गुस्सा, दी लीगल एक्शन लेने की धमकी
1 hr agoभारत के न्यूजीलैंड दौरे में जुड़ेगा एक नया मैच, सामने आया बड़ा अपडेट
2 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की ODI और टेस्ट टीम के ऐलान में देरी
4 hrs agoक्या IND vs WI चौथे T20I मैच में बारिश बनेगी विलेन? जानिए हैदराबाद का मौसम
6 hrs agoफ्री में कब-कहां देखें IND vs WI चौथा T20I? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
6 hrs agoवैभव IN, संजू OUT... चौथे T20I के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
7 hrs agoIPL 2027 के लिए रोहित शर्मा नहीं बनेंगे मुंबई इंडियंस के नए कप्तान
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines