IPL 2023 Points Table: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में हर रोज कई रोमांचक मैच खेले जा रहे हैं। इनके नतीजों से प्वाइंट्स टेबल में भी निरंतर बदलाव का सिलसिला जारी है। इसी कड़ी में गुरुवार को पहला मैच रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और पंजाब किंग्स के बीच खेला गया। वहीं दूसरा मैच कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला गया।
गुरुवार को खेले गए पहले मैच में विराट कोहली की कप्तानी वाली आरसीबी ने जीत दर्ज की। बैंगलोर की इस जीत से प्वाइंट्स टेबल में काफी बदलाव देखने को मिला। पंजाब के खिलाफ मुकाबले से पहले बैंगलोर की टीम 4 अंकों के साथ 8वें पायदान पर थी, मगर सीजन का अपना तीसरा मैच जीतने के बाद यह टीम तीन पायदान की छलांग लगाकर 5वें पायदान पर पहुंच गई है। आरसीबी का नेट रन रेट मुंबई और पंजाब से बेहतर है जिस वजह से वह समान अंक होने के बावजूद इन दोनों टीमों से आगे हैं।
और पढ़िए – CSK vs SRH: चेपॉक स्टेडियम में स्पिनर्स का चलता है जादू, पहले बैटिंग करने वाली टीम को बढ़त, देखें लाइव पिच रिपोर्ट
वहीं दूसरे मैच में दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने आखिरकार जीत का स्वाद चखा। उन्होंने कोलकाता नाइट राइडर्स को 4 विकेट से मात दी। दिल्ली की इस जीत के बावजूद वह आखिरी पायदान पर ही मौजूद है। वहीं कोलकाता को आरसीबी की जीत के चलते एक पोजिशन की नुकसान हुआ है।
और पढ़िए – IPL 2023: शिखर धवन और डेविड वॉर्नर के खास क्लब में शामिल हुए विराट कोहली, ऐसा करने वाले बन गए तीसरे खिलाड़ी
IPL 2023 Points Table: ये है टॉप 4 टीमें
इंडियन प्रीमियर लीग 2023 की प्वाइंट्स टेबल के मुताबिक टॉप पर फिलहाल राजस्थान रॉयल्स है जिसके 6 मैचों में 8 अंक है। वहीं दूसरे नंबर पर लखनऊ सुपर जायंट्स है। तीसरे पर चेन्नई सुपर किंग्स पहुंच गई है। लिस्ट में चौथे नंबर पर गुजरात टाइटंस की टीम मौजूद है। सीएसके और जीटी तीनों के 6 अंक है लेकिन चेन्नई की नेट रनरेट बेहतर है। वहीं लखनऊ और राजस्थान में भी बेहतर नेट रनरेट के चलते आरआर टॉप पर है।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
IND vs WI: वैभव सूर्यवंशी फिर हुए इग्नोर, प्लेइंग 11 में नहीं मिली जगह
10 mins agoमोहम्मद शमी ने मचाया तहलका, दिल्ली के खिलाफ झटके 4 विकेट
31 mins agoLIVE: वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, भारत करेगा पहले बल्लेबाजी
51 mins agoसूर्यकुमार यादव ने 170 के स्ट्राइक रेट से की बल्लेबाजी
1 hr agoटीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को चटाई धूल, 49 रनों से जीता तीसरा वनडे
1 hr agoनाथन लियोन ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले बने पहले खिलाड़ी
1 hr agoमैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड, रचा नया इतिहास
2 hrs agoस्टीव स्मिथ बने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा कैच लेने वाले पहले खिलाड़ी
2 hrs agoIND A vs AUS A: रजत पाटीदार समेत 3 भारतीय स्टार खिलाड़ी हुए फेल
2 hrs agoन्यूजीलैंड टीम में वैभव सूर्यवंशी का खौफ! फर्ग्यूसन ने दिया बड़ा बयान
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines