नई दिल्ली: सन राइजर्स हैदराबाद के दूसरे मैच में जुड़े कप्तान एडेन मार्करम ने अपने फैसले से चौंका दिया। मार्करम ने शुक्रवार को खेले गए आईपीएल के 10वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ पहले बल्लेबाजी चुनी, जबकि पिच काफी सूखी थी और स्पिनर्स को मदद करती नजर आई।
पिच पर SRH के बल्लेबाज रन बनाने के लिए संघर्ष करते नजर आए। आखिरकार पूरी टीम 20 ओवर में महज 121 रन ही बना सकी। जिसका पीछा करते हुए LSG ने 16 ओवर में ही 5 विकेट से मुकाबला जीत लिया। एडेन मार्करम ने टॉस के बाद कहा था कि विकेट सूखा नजर आ रहा है, इसलिए हम बल्लेबाजी करेंगे। हालांकि उनका ये फैसला गलत साबित हुआ। वहीं आदिल रशीद जैसे स्पिनर को भी वे पावरप्ले के बाद लेकर आए, जिन्होंने बाद में दो विकेट लिए। मार्करम के इन फैसलों को देख फैंस दंग रह गए।
और पढ़िए – IPL 2023: Faf du Plessis ने खड़े-खड़े ठोक डाला 116 मीटर लंबा छक्का, मैक्सवेल भी रह गए दंग, देखें वीडियो
बल्लेबाजी के लिए अच्छा विकेट नहीं, लेकिन हम संघर्ष करके खुश थे
एडन मार्करम ने मैच हारने के बाद कहा- पर्याप्त रन नहीं थे। हमने 150-160 तक पहुंचने की कोशिश की, लेकिन बहुत सारे विकेट खो दिए। विकेट से हमें गति नहीं मिली। हमने महसूस किया कि इतिहास के लिहाज से यह बल्लेबाजी के लिए अच्छा विकेट नहीं होगा, लेकिन हम संघर्ष करके खुश थे।
उन्होंने परिस्थितियों के अनुसार शानदार गेंदबाजी की
मार्करम ने LSG के गेंदबाजों की तारीफ कर कहा कि उन्होंने परिस्थितियों के अनुसार शानदार गेंदबाजी की। हमारे गेंदबाजों ने भी अच्छा प्रयास, लेकिन हमने उन्हें खेलने के लिए पर्याप्त रन नहीं दिए फिर भी उन्होंने कड़ा संघर्ष किया। अगले मैच के बारे में मार्करम ने कहा कि एक बार फिर अलग परिस्थितियां होंगी, लेकिन टीम वहां पहले ही खेल चुकी है। पंजाब किंग्स ऊंची उड़ान भर रही है, लेकिन रविवार को उसे चुनौती देने मौका है।
और पढ़िए – IPL 2023: ‘मुंबई की गेंदबाजी में इस बार कोई दम नहीं है’, पूर्व भारतीय खिलाड़ी ने बताई MI की सबसे बड़ी कमजोरी
पहले भी शॉकिंग रही है पिच
लखनऊ के इकाना स्टेडियम की पिच पहले भी शॉकिंग रही है। भारत के कार्यवाहक कप्तान हार्दिक पांड्या ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय में लखनऊ को हैरान करने वाली पिच बताया था। इस पिच पर बल्लेबाजों ने काफी संघर्ष किया था और टीम इंडिया लक्ष्य का पीछा करते हुए मुश्किल से 100 रन बना पाई थी।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
सिराज OUT, अर्शदीप IN… पहले वनडे के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
17 mins agoICC ने पाकिस्तान पर लगाया जुर्माना, ट्राई नेशन सीरीज फाइनल में हुई गलती
22 mins agoफ्री में कहां देखें विराट-रोहित का कमबैक मैच? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
51 mins agoमुकेश कुमार की घातक गेंदबाजी, न्यूजीलैंड A के खिलाफ झटके 5 विकेट
2 hrs agoIPL ऑक्शन से पहले 14.2 करोड़ के प्रशांत वीर को रिलीज कर सकती है CSK
2 hrs agoइंग्लैंड के खिलाफ ODI और T20I सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का ऐलान
3 hrs agoदिल्ली में नहीं खेलेंगे रोहित-विराट, श्रीलंका के खिलाफ वेन्यू पर सस्पेंस
4 hrs agoहार्दिक पांड्या के ट्रेड पर आया अपडेट, MI ने KKR से मांगे हर्षित-रघुवंशी
5 hrs agoन्यूजीलैंड को ODI सीरीज से पहले लगा बड़ा झटका, चैपमैन-रचिन हुए बाहर
6 hrs agoलगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines