नई दिल्ली: आईपीएल के मुकाबले जैसे-जैसे आगे बढ़ रहे हैं, वैसे-वैसे इसमें रोमांच बढ़ता जा रहा है। वहीं राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाज जोस बटलर भी नए कीर्तिमान दर्ज करते जा रहे हैं। बटलर सीएसके के खिलाफ खेले गए मैच में सबसे तेज 3 हजार आईपीएल रन बनाने वाले तीसरे बल्लेबाज बन गए।
मैच के बाद पूर्व भारतीय ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के मौजूदा सत्र में जोस बटलर के शानदार प्रदर्शन के बाद प्रशंसा की। हरभजन का मानना है कि इंग्लैंड के कीपर-बल्लेबाज सबसे सही खिलाड़ी हैं क्योंकि वह सभी प्रकार की गेंदबाजी के खिलाफ माहिर हैं।
जोस बटलर की प्रशंसा करने के लिए शब्द कम पड़ गए
स्टार स्पोर्ट्स के क्रिकेट लाइव से बात करते हुए हरभजन ने कहा- “मेरे पास जोस बटलर की प्रशंसा करने के लिए शब्द कम पड़ गए। वह क्रिकेट की गेंद के प्रॉपर बैटर हैं। वह क्रीज का परफेक्शन के साथ उपयोग करते हैं, उनके पास अच्छी तकनीक है और गति और स्पिन के खिलाफ अच्छा फुटवर्क है। मेरे लिए वह इस समय विश्व क्रिकेट में सर्वश्रेष्ठ नंबर 1 बल्लेबाज हैं।”
चार मैचों में तीन में 50 से अधिक स्कोर
पिछले साल बटलर 863 रन बनाकर आईपीएल 2022 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी थे। आरआर स्टार इस सीजन में भी शानदार फॉर्म में हैं। वह पहले ही चार मैचों में तीन में 50 से अधिक स्कोर बना चुके हैं। वह इस सीजन में 204 रन जड़ चुके हैं। उन्होंने 86 मैचों में 150 की स्ट्राइक रेट से 40 की औसत से 3035 रन बनाए हैं। इसके अलावा उन्होंने लीग में 5 शतक और 18 अर्धशतक भी लगाए हैं।
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की ODI और टेस्ट टीम के ऐलान में देरी
1 hr agoक्या IND vs WI चौथे T20I मैच में बारिश बनेगी विलेन? जानिए हैदराबाद का मौसम
2 hrs agoफ्री में कब-कहां देखें IND vs WI चौथा T20I? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
2 hrs agoवैभव IN, संजू OUT... चौथे T20I के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
3 hrs agoIPL 2027 के लिए रोहित शर्मा नहीं बनेंगे मुंबई इंडियंस के नए कप्तान
4 hrs agoवेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
11 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
11 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
12 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
12 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines