हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IPL 2023 Final: दीपक चाहर ने धोनी के इस 'खास प्लान' पर फेरा पानी, फिर थाला ने खुद कर दिया शुभमन गिल का काम तमाम

विज्ञापन
IPL 2023 Final CSK vs GT MS Dhoni Shubman Gill Deepak Chahar

नई दिल्ली: आईपीएल 2023 के फाइनल में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के कप्तान एमएस धोनी ने गुजरात टाइटंस के सबसे खास बल्लेबाज शुभमन गिल को आउट करने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा दिया। हालांकि गिल 3 रन पर ही आउट हो जाते, लेकिन दीपक चाहर से ये चांस मिस हो गया। हालांकि इसके बाद कप्तान एमएस ने खुद जिम्मेदारी उठाई और आखिरकार गिल को आउट करके ही दम लिया। इससे पहले धोनी ने गिल को आउट करने के लिए खास प्लान बनाया था।

दीपक चाहर ने छोड़ा कैच 

दरअसल, दूसरे ओवर में तुषार देशपांडे की चौथी गेंद पर गिल ने फ्लिक कर बॉल को स्क्वेयर लेग के ऊपर से खेलने की कोशिश की, लेकिन स्क्वेयर लेग और शॉर्ट लेग के बीच में खड़े फील्डर दीपक चाहर ने हाथ में आया कैच छोड़ दिया। जैसे ही बॉल चाहर के पास गई उन्होंने इसे कैच करने की कोशिश की, लेकिन बॉल दोनों हाथों से छिटक कर जमीन में गिर गई। आमतौर पर अंपायर के बिलकुल नजदीक इस तरह फील्डर खड़ा नहीं होता, लेकिन धोनी जानते थे कि गिल इस तरफ शॉट जरूर लगाएंगे। इस तरह धोनी के इस खास प्लान पर दीपक चाहर ने पानी फेर दिया। इसके बाद चाहर से खुद साहा का कैच भी ड्रॉप हो गया। हालांकि ये थोड़ा मुश्किल था।

https://twitter.com/IPL/status/1663194111535611904

विज्ञापन

एमएस धोनी ने खुद उठाई जिम्मेदारी 

इसके बाद कप्तान एमएस धोनी ने खुद गिल को आउट करने की जिम्मेदारी उठाई। धोनी को ये मौका सातवें ओवर में मिला। रवींद्र जडेजा को खेलना थोड़ा मुश्किल हो रहा था। इस ओवर में एक भी चौका नहीं आया, ऐसे में गिल आखिरी बॉल पर आगे आकर बड़ा शॉट लगाना चाहते थे, लेकिन जडेजा ने चतुराई भरी गेंद करते हुए गिल को बीट किया और जैसे ही वह आगे बढ़े, थाला एमएस धोनी ने एक झटके में स्टंप पर रखीं गिल्लियां बिखेर डालीं। गिल ने 20 गेंदों में 7 चौके ठोक कुल 39 रन बनाए। भले ही वह 3 रन पर आउट नहीं हुए, लेकिन धोनी ने इस अहम मुकाबले में एक बार फिर अपनी सूझबूझ का परिचय देकर साबित कर दिया कि वे दुनिया के बेस्ट विकेटकीपर और कप्तान क्यों हैं।

फाइनल में सीएसके की खराब फील्डिंग ने फैंस को काफी निराश किया। लगातार मिस हो रहे चांस देखकर फैंस के चेहरे मुरझाने लगे, लेकिन धोनी ने जैसे ही गिल को आउट किया, सीएसके के फैंस खुशी से झूम उठे।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola