हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

IPL 2023: 'उन्होंने अब तक क्या किया है?' सैम कुरेन पर फिर बरसे वीरेंद्र सहवाग, कही ये बात

विज्ञापन

IPL 2023: पंजाब किंग्स के बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह ने शनिवार को दिल्ली में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में शानदार सेंचुरी ठोक डाली। उन्होंने कुल 106 रन बनाए और सभी को अपना मुरीद बना लिया। इस पारी की पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने भी जमक तारीफ की है। हालांकि उन्होंने इसका उदाहरण लेकर सैम कुरेन पर फिर तंज कसा है।

प्रभसिमरन के बहाने सहवाग ने कुरेन पर कसा तंज

मैच समाप्त होने के बाद सहवाग ने जहां प्रभसिमरन की जमकर तारीफ की वहीं सैम कुरेन को उनकी कीमत के हिसाब से प्रदर्शन नहीं करने को लेकर घेरा। क्रिकबज के शो पर सहवाग बोले ‘उनको (प्रभसिमरन सिंह) जो मौके दिए है उसका नतीजा तो आज आया है, उसका फायदा तो आज मिला है। अब मलाई खाने की बारी तो आगे है ना…प्रभसिमरन पर जो निवेश किया है उसका फायदा तो आगे ही होगा।

उन्होंने आगे प्रभसिमरन को लेकर कहा कि ‘जब वे पहली बार जब वह टीम में आए थे तो काफी महंगे थे, मगर इस बार वह कम पैसों में आए हैं। लेकिन उन्होंने अपना टेलेंट आज प्रूफ किया है कि मैं शतक लगा सकता हूं। केवल उन्हें 60 लाख रुपए में खरीदा है…60 लाख का प्लेयर अगर आपको शतक लगाकर 1-2 मैच जीता दे तो उससे बढ़िया क्या होगा। 18 करोड़ रुपए देकर सैम कुर्रन को खरीदा है, अभी तक कुछ किया है?”

पहले भी सैम कुरेन पर साधा था निशाना

बता दें कि इससे पहले भी वीरेंद्र सहवाग ने कुरेन को आरसीबी के खिलाफ रनआउट के लिए अनुभवहीन बताया था। उन्होंने कहा था कि “वह एक अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी है। लेकिन आप 18 करोड़ से अनुभव नहीं खरीद सकते। यह तभी आता है जब आप खेलते हैं, जब आपके बाल सफेद हो जाते हैं जब आप तेज धूप में खेलते हैं।”

मैच का लेखा-जोखा

मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब किंग्स ने 45 के स्कोर तक अपने 3 विकेट खो दिए। मुश्किल घड़ी में प्रभसिमरन और सैम कर्रन (20) ने 54 गेंदों में 72 रन की साझेदारी की।इसके बाद प्रभसिमरन ने अपने आईपीएल करियर का पहला शतक लगाकर टीम को अच्छे स्कोर तक पहुंचाया। जवाब में दिल्ली कैपिटल्स ने पॉवरप्ले के बाद बिना विकेट खोए 65 रन बना लिए थे, लेकिन उसके बाद बरार की घातक गेंदबाजी के सामने दिल्ली का बल्लेबाजी क्रम ढह गया।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें