Jio IPO Success: श्री श्री रविशंकर से लेकर उदय कोटक तक… जियो आईपीओ के फैन हुए दिग्गज, मुकेश अंबानी को दी बधाई
Jio Platforms IPO Last Day: जियो प्लेटफॉर्म्स के 30,213 करोड़ रुपये के आईपीओ पर श्री श्री रविशंकर, उदय कोटक और मनीष चोखानी ने मुकेश अंबानी को बधाई दी है.
जियो आईपीओ का आज तीसरा और आखिरी दिन है. (फोटो - एआई)
भारतीय शेयर बाजार के इतिहास में जियो प्लेटफॉर्म्स (Jio Platforms) के मेगा आईपीओ की गूंज सिर्फ निवेशकों के बीच ही नहीं, बल्कि देश-विदेश की जानी-मानी हस्तियों के बीच भी सुनाई दे रही है. आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर (Sri Sri Ravi Shankar) से लेकर दिग्गज बैंकर उदय कोटक (Uday Kotak) और जाने-माने निवेशक मनीष चोखानी (Manish Chokhani) तक, हर कोई रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी और उनके बेटे आकाश अंबानी को बधाई दे रहा है.
विज्ञापन
30,213 करोड़ रुपये का यह विशाल आईपीओ आज, 23 अक्टूबर 2026 को बोली (Bidding) के अपने आखिरी दिन में प्रवेश कर चुका है. देश की डिजिटल इकोनॉमी को नई दिशा देने वाले इस आईपीओ पर दिग्गजों की क्या राय है, जानिये.
विज्ञापन
‘भारत की अपनी सफलता की कहानी है जियो’ – श्री श्री रविशंकर
Congratulations to Mukesh Ambani on Jio’s successful IPO! A homegrown Indian success story that made digital connectivity affordable for millions and transformed India’s digital landscape. Building for Bharat, inspiring the world!
आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर ने सोशल मीडिया पर मुकेश अंबानी को बधाई देते हुए जियो प्लेटफॉर्म्स को भारत की स्वदेशी सफलता की कहानी (Homegrown Indian Success Story) करार दिया. उन्होंने कहा कि जियो ने देश के करोड़ों आम नागरिकों के लिए डिजिटल कनेक्टिविटी और इंटरनेट को इतना सस्ता और सुलभ बना दिया है, जिससे भारत का डिजिटल परिदृश्य (Digital Landscape) हमेशा के लिए बदल गया है.
उदय कोटक और मनीष चोखानी ने भी की तारीफ दिग्गज बैंकर उदय कोटक (Uday Kotak) ने भी अंबानी परिवार को इस ऐतिहासिक पड़ाव पर बधाई दी और इसे भारतीय शेयर बाजार व डिजिटल क्रांति के लिए एक बेहद गर्व का क्षण बताया.
विज्ञापन
जाने-माने निवेशक मनीष चोखानी (Manish Chokhani) ने जियो की इस उपलब्धि को सराहा और कहा कि जियो ने भारतीय तकनीक और बिजनेस मॉडल को वैश्विक स्तर पर एक नई पहचान दी है.
आज आईपीओ में अप्लाई करने का आखिरी मौका जियो प्लेटफॉर्म्स का यह मेगा आईपीओ 21 अक्टूबर को खुला था और आज यानी 23 अक्टूबर 2026 को इसमें निवेश करने का आखिरी दिन है. पहले दो दिनों में आईपीओ को निवेशकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है, जिसमें बड़े संस्थागत निवेशकों (QIBs) ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया है. इस आईपीओ की सफलता को भारत के टेक सेक्टर और डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर की बड़ी कामयाबी के रूप में देखा जा रहा है.