नोएडा में पोलो मैच में जिंदल पैंथर ने अरावली को 8–6.5 से हराया, आखिरी लीग मुकाबले से पहले रोमांचक जीत

नोएडा में हुए रोमांचक पोलो मैच में नवीन जिंदल और उनकी टीम ने शानदार जीत दर्ज की और आज लीग का आखिरी मुकाबला है, जिसे जीतने के लिए दोनों टीमें कमर कसे हुए हैं.

Naveen Jindal | Polo Match | Noida

नोएडा में पोलो मैच लीग चल रही है, जिसमें नवीन जिंदल की टीम ने रोमांचक जीत दर्ज की.

जिंदल पोलो एस्टेट नोएडा में आयोजित जिंदल पैंथर शील्ड के रोमांचक मुकाबले में जिंदल पैंथर ने अरावली को 8–6.5 गोल के अंतर से हराकर शानदार जीत दर्ज की है. दोनों टीमों के बीच पूरे मैच में कड़ा मुकाबला देखने को मिला. जिंदल पैंथर की ओर से सिमरन शेरगिल ने शानदार प्रदर्शन किया. उनके अहम गोल ने टीम को बढ़त दिलाने में काफी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. टीम के संरक्षक नवीन जिंदल ने भी एक महत्वपूर्ण गोल करके जीत में योगदान दिया. गौरव सहगल और सिद्धांत शर्मा ने भी टीम के प्रदर्शन को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाई.

विज्ञापन

अरावली की टीम में अंगद कलां, जे.एम. जूरी, नवीन सिंह और देवेंद्र सिंह शामिल थे. इस टीम ने पूरे मुकाबले में जिंदल पैंथर को कड़ी चुनौती दी और आखिरी क्षण तक मुकाबले को रोमांचक बनाए रखा. वहीं इस जीत के साथ जिंदल पैंथर की नजरें अब 23 अक्टूबर दिन शुक्रवार को वल्कन पोलो के खिलाफ होने वाले अपने आखिरी लीग मुकाबले पर हैं. यह मैच शनिवार को होने वाले टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले से पहले बेहद महत्वपूर्ण होगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ