हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IPL 2023: विराट कोहली का धमाका देख एबी डिविलियर्स दंग, 'डोले' दिखाकर लूट ली महफिल

विज्ञापन
SRH vs RCB Virat Kohli ab de villiers

नई दिल्ली: विराट कोहली ने हैदराबाद में सेंचुरी क्या ठोकी, दुनिया दंग रह गई। इनमें वह दिग्गज भी शामिल थे, जिनका नाम कोहली ने शानदार पारी के बाद लिया। आईपीएल में छठा शतक और फाफ डु प्लेसिस के साथ सबसे ज्यादा आईपीएल रनों की पार्टनरशिप का रिकॉर्ड बनाने के बाद कोहली ने एबी डिविलयर्स को याद कर कहा- ये बिल्कुल वैसा ही है, जैसा मैं एबी के साथ बल्लेबाजी करते हुए महसूस करता था। उन्हीं डिविलियर्स ने कोहली की धमाकेदार पारी पर रिएक्ट कर महफिल लूट ली।

बाइसेप्स के तीन इमोजी बनाकर कोहली की पावर बताई

कोहली की विराट पारी पर मिस्टर 360 एबी डिविलियर्स ने ट्विटर पर लिखा- VIRAAAAAAAAAAAT, इसी के साथ उन्होंने बाइसेप्स के तीन इमोजी बनाकर कोहली की पावर बताई।

https://twitter.com/ABdeVilliers17/status/1659247184485679124

विज्ञापन

डिविलियर्स ने फाफ डु प्लेसिस की भी तारीफ की। उन्होंने लिखा- फाफ की भी टॉप दस्तक। बढ़िया साझेदारी! यह टीम भूखी लग रही है। मैं उत्साहित हूं।

https://twitter.com/ABdeVilliers17/status/1659248898659975200

विज्ञापन

हेनरिक एक सुपर स्पेशल खिलाड़ी

डिविलियर्स के ट्वीट से अंदाजा लगाया जा सकता है कि उन्होंने पूरा मैच इत्मिनान और गहराई से देखा। इससे पहले उन्होंने एसआरएस के बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन की तारीफ कर कहा- हेनरिक एक सुपर स्पेशल खिलाड़ी हैं! मैंने उन्हें अब तक स्पिन के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक के रूप में देखा है।

https://twitter.com/ABdeVilliers17/status/1659215623652605952

विज्ञापन

हर्षल पटेल की स्पोर्ट्समैनशिप को पसंद करता हूं

वहीं जब आरसीबी के गेंदबाज क्लासेन के शतक के बाद ताली बजाते नजर आए तो डिविलयर्स ने उनकी खेलभावना की तारीफ की। एबी ने लिखा- क्लासेन को क्लैप देते हुए कहना है कि वेल प्ले किया। हर्षल पटेल की स्पोर्ट्समैनशिप को पसंद करता हूं। सारा खेल इसी का है!

https://twitter.com/ABdeVilliers17/status/1659219946985979906

विज्ञापन

डिविलियर्स ने बनाए 5 हजार से ज्यादा रन 

एबी डिविलियर्स आरसीबी के लिए 2008-2021 तक खेले। उन्होंने विराट के साथ कई धमाकेदार पारियां भी खेलीं। 184 मैचों में उन्होंने 39.71 की एवरेज और 151.69 की स्ट्राइक रेट से कुल 5162 रन बनाए। इसमें तीन शतक और 40 अर्धशतक शामिल रहे। उन्होंने नवंबर 2021 में क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास ले लिया था।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola