IPL 2023 Schedule: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 (IPL 2023) के 16वें सीजन का शेड्यूल जारी हो गया है। टूर्नामेंट का आगाज 31 मार्च को होगा। फाइनल 21 मई को खेला जाएगा। पहला मैच डिफेंडिंग चैंपियन गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच 31 मार्च को खेला जाएगा। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में ये मैच होगा। वहीं रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और रोहित शर्मा की मुंबई इंडियंस की टीम 2 अप्रैल को बैंगलुरू में आमने-सामने होगी। 28 मई को फाइनल मुकाबला भी अहमदाबाद में ही होगा।
IPL 2023 Schedule: 12 शहरों में होंगे मैच
इस बार आईपीएल (IPL) में 10 टीमों के बीच कुल 70 लीग मैच खेले जाएंगे। इस दौरान फैन्स को 18 डबल हेडर देखने को मिलेंगे। इस दौरान पहला मैच दोपहर 3:30 बजे और दूसरा मैच शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। बता दें कि आईपीएल 2023 का आयोजन अहमदाबाद, मोहाली, लखनऊ सहित कुल 12 शहरों में होगा।
और पढ़िए – IND vs AUS: Mohammed Shami ने Nathan Lyon को दिया गच्चा, मारा खतरनाक क्लीन बोल्ड, VIDEO
IPL Schedule
IPL: गुजरात टाइटंस बनी थी चैंपियन
आईपीएल 2022 के सीजन में गुजरात टाइटंस और लखनऊ सुपरजायंट्स की टीम पहली बार शामिल की गईं। हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) की कप्तानी वाली गुजरात की टीम फाइनल में पहुंची। गुजरात ने फाइनल में राजस्थान रॉयल्स को फाइनल में 7 विकेट से हराकर खिताब जीता।
और पढ़िए – उर्वशी रौतेला ने मांगी Rishabh Pant के लिए दुआ, बोलीं-ऋषभ पंत भारत का गर्व हैं
IPL: सबसे सफल टीम है मुंबई
बता दे कि आईपीएल के इतिहास (IPL History) में मुंबई इंडियंस टूर्नामेंट की सबसे सफल टीम है। टीम ने 5 IPL खिताब जीते हैं। वहीं, चेन्नई सुपरकिंग्स इस मामले में दूसरे नंबर पर है। धोनी की कप्तानी वाली CSK ने 4 IPL टाइटल जीते हैं। कोलकाता ने 2 और हैदराबाद, राजस्थान, गुजरात और डेक्कन चार्जर्स (2009) ने एक-एक बार खिताब जीता है।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में ये 5 स्टार खिलाड़ी बेंच पर आ सकते हैं नजर
30 mins ago‘सूर्यवंशी का तोड़ रहे हैं हौसला’, मैनजमेंट पर भड़का पूर्व भारतीय क्रिकेटर
40 mins agoवैभव अभिषेक को भी मौका, राइजिंग एशिया कप के लिए हुआ इंडिया A टीम का ऐलान
41 mins agoसाउथ अफ्रीका ने किया टेस्ट टीम का ऐलान, चोट से उबरकर लौटा 29 साल का खिलाड़ी
56 mins agoऋषभ पंत न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज से पहले फिटनेस टेस्ट में हुए फेल
1 hr agoअफगानिस्तान ने वनडे रैंकिंग में रचा इतिहास, पहली बार हासिल की ऊंची पोजीशन
1 hr agoसंजू सैमसन को ट्रोल करने वाले को अश्विन ने दिया करारा जवाब
2 hrs agoवैभव सूर्यवंशी का अब घरेलू क्रिकेट में दिखने वाला है जलवा
2 hrs agoभारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे मैच कितने बजे शुरू होगा?
2 hrs agoन्यूजीलैंड में इन 5 भारतीय बल्लेबाजों का रहा दबदबा, बनाए सबसे ज्यादा रन
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines