India vs Sri Lanka: भारत और श्रीलंका के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज जारी है. सीरीज का दूसरा मुकाबला 23 अगस्त से खेला जा रहा है. पहले दिन का खेल खत्म हो चुका है और भारतीय टीम 5 विकेट के नुकसान पर 300 रन स्कोर बोर्ड पर लगा चुकी है. हालांकि पहले दिन भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत चोटिल होकर रिटायर्ड हर्ट हुए. इसके बाद भारतीय टीम के बैटिंग कोच सितांशु कोटक ने उनकी चोट पर बड़ा अपडेट दिया है.
सितांशु कोटक ने दिया बड़ा अपडेट
ऋषभ पंत ने 15 गेंदों में 3 रन बनाए थे. तीसरे सेशन के दौरान श्रीलंकाई तेज गेंदबाज लाहिरू कुमारा की शॉर्ट गेंद पर पंत को बाएं हाथ में चोट लगी. इसके बाद उन्होंने दोबारा बल्लेबाजी नहीं की और मैदान छोड़ने का फैसला किया. पंत अब दूसरे दिन बल्लेबाजी करेंगे या नहीं. ये सवाल फैंस के मन में उठ रहा है. इसका जवाब सितांशु कोटक ने दिया है. उन्होंने कहा “ऋषभ पंत कल बल्लेबाजी करने के लिए पूरी तरह फिट होंगे.”
कोटक के बयान से ये साफ हो गया है कि वह दूसरे दिन बल्लेबाजी करने के लिए उतरेंगे. भारतीय फैंस के लिए ये अच्छी खबर है. अगर पंत लाजवाब बैटिंग करते हैं तो भारतीय टीम दूसरे दिन विशाल स्कोर भी बना सकती है.
पहले मैच में पंत ने लगाया था अर्धशतक
गॉल में खेले गए पहले टेस्ट मैच की पहली पारी में पंत बड़ी पारी खेलने से चूक गए थे. उन्होंने 62 गेंदों में 39 रनों की पारी खेली थी. हालांकि दूसरी पारी में उन्होंने 69 गेंदों में शानदार 66 रन बनाए थे. उन्होंने 8 चौके और 2 छक्के अपने नाम किए थे. भारत ने ये मुकाबला 165 रनों के बड़े अंतर से जीता था और सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल की थी.
ये भी पढ़ेंं: IND vs SL: शुभमन गिल ने पूरे किए 3000 टेस्ट रन, सचिन-सहवाग के एलीट क्लब में हुए शामिल
पडिक्कल और गिल ने पहले दिन की शानदार बल्लेबाजी
भारत की ओर से शुभमन गिल और देवदत्त पडिक्कल ने शानदार बल्लेबाजी की. पडिक्कल ने शानदार शतक जमाया. उन्होंने 193 गेंदों में 117 रनों की पारी खेली. उन्होंने 12 चौके अपने नाम किए. इसके अलावा गिल ने 108 गेंदों में 6 चौके की मदद से 50 रन बनाए थे. यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल सलामी बल्लेबाज के रूप में खासा प्रभावित नहीं कर पाए. जायसवाल ने 53 गेंदों में 45 रनों की पारी खेली थी. इसके अलावा राहुल ने 33 गेंदों में 18 रन बनाए. वहीं, रवींद्र जडेजा ने भी अच्छी बल्लेबाजी की. लेकिन वह अर्धशतक से चूक गए. उन्होंने 83 गेंदों में 43 रन बनाए. भारतीय टीम 85 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 300/5 रन बना चुकी है.
ये भी पढ़ें: WTC Points Table: बांग्लादेश की हार ने भारत के कैसे खोले रास्ते?
संबंधित खबरें
प्रसिद्ध कृष्णा मैदान पर धमाकेदार कमबैक करने को तैयार
6 mins agoIPL 2027 से पहले दिल्ली कैपिटल्स का बड़ा ऐलान
15 mins agoICC T20I Rankings: ईशान के नंबर-1 के ताज पर खतरा, अभिषेक ठोक रहे दावेदारी
41 mins agoन्यूजीलैंड दौरे पर ऋषभ पंत की वापसी को लेकर आया बड़ा अपडेट
1 hr agoकब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड के बीच पहला T20I मैच? जानें तरीका
1 hr agoहार्दिक को ट्रेड करने के लिए तैयार 3 फ्रेंचाइजी, MI जल्द कर सकती है ऐलान
2 hrs agoटीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, पांड्या 6 महीने के लिए हुए मैदान से बाहर
3 hrs agoशाहरुख-फिलिप्स को रिलीज कर सकती है GT, IPL ऑक्शन से पहले आया अपडेट
3 hrs ago'वैभव सीधे टीम में नहीं आ सकते...', कप्तान श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
4 hrs agoवैभव का तूफान रोकने के लिए NZ ने बनाया प्लान, कप्तान सैंटनर ने दी चेतावनी
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines