INDIA vs West Indies 1st T20: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच त्रिनिदाद और टोबैगो के ब्रायन लारा क्रिकेट एकेडमी स्टेडियम में गुरुवार को 5 मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मैच खेला गया। पहले टी-20 में टीम इंडिया के धुरंधर बल्लेबाज 150 रन का लक्ष्य भी हासिल नहीं कर पाए। टीम इंडिया 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 145 रन ही बना पाई। ऐसे में वेस्ट इंडीज ने ये मैच 4 रन से जीत लिया।
145 रन ही बना पाई टीम इंडिया
टीम इंडिया को लक्ष्य का पीछा करते हुए 5 ओवर के अंदर दो झटके मिले। ईशान किशन 6 और शुभमन गिल 3 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद सूर्यकुमार यादव भी 21 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। डेब्यू करने वाले तिलक वर्मा ने 22 गेंदों में 39 रन जड़े। उनके आउट होने के बाद भारतीय पारी ताश के पत्तों की तरह बिखरती चली गई।
हार्दिक पांड्या 19, संजू सैमसन 12, अक्षर पटेल 13 और कुलदीप यादव 2 रन बनाकर आउट हुए। निचले क्रम पर अर्शदीप सिंह ने दो चौके लगाकर भारतीय टीम की उम्मीद जगाईं, लेकिन आखिरी ओवर में वे रनआउट हो गए। भारत को आखिरी बॉल पर जीत के लिए 6 रन की जरूरत थी, लेकिन मुकेश कुमार एक रन ही ले पाए और टीम इंडिया ये मैच 4 रन से हार गई।
https://twitter.com/ICC/status/1687167176392736770
पॉवेल ने 32 गेंदों में जड़े 48 रन
इस मैच में भारत के लिए तिलक वर्मा और मुकेश कुमार ने डेब्यू किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए कप्तान रॉवमैन पॉवेल और निकोलस पूरन ने शानदार पारियां खेलीं। पॉवेल ने 32 गेंदों में 3 चौके-3 छक्के ठोक 48 रन बनाए तो वहीं निकोलस पूरन ने 34 गेंदों में 41 रन जड़े। वेस्ट इंडीज ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 149 रन बनाकर भारत को 150 रनों का टार्गेट दिया।
ऐसी रही वेस्टइंडीज की प्लेइंग इलेवन:
ब्रैंडन किंग, काइल मेयर्स, जॉनसन चार्ल्स (विकेटकीपर), निकोलस पूरन, शिम्रोन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल (कप्तान), जेसन होल्डर, रोमारियो शेफर्ड, अकील होसेन, अल्जारी जोसेफ, ओबेड मैक्कॉय
https://twitter.com/BCCI/status/1687118105456357376?ref_src=twsrc%5Egoogle%7Ctwcamp%5Eserp%7Ctwgr%5Etweet
भारत की प्लेइंग इलेवन:
शुभमन गिल, ईशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), संजू सैमसन, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, मुकेश कुमार
संबंधित खबरें
टीम इंडिया के बाद मुंबई टीम ने भी सूर्यकुमार यादव को दिया झटका
4 hrs agoIND vs NZ: टी-20 और वनडे सीरीज के लिए कैसा होगा टीम इंडिया का स्क्वाड?
5 hrs agoवैभव OUT, अभिषेक-संजू ओपनर, पहले T20 में ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग 11
6 hrs agoवैभव सूर्यवंशी पर अभिषेक शर्मा का बड़ा बयान, कहा - वह हमारी तरह नहीं है
6 hrs agoपाकिस्तान टी-20 टीम के नए कप्तान बने साहिबजादा फरहान
7 hrs agoIND vs PAK मुकाबला हुआ रद्द, WCL ने पाकिस्तान को दिखाया बाहर का रास्ता
7 hrs agoपहले टी-20I में बरसेंगे रन या विकेटों की लगेगी झड़ी? ऐसी है लखनऊ की पिच
8 hrs ago2027 वर्ल्ड कप से पहले वेस्टइंडीज का दौरा करेगी टीम इंडिया!
8 hrs agoखतरे में रोहित शर्मा का रिकॉर्ड, एविन लुईस और शिमरोन हेटमायर बड़े दावेदार
9 hrs agoपाकिस्तान की फिर हुई बेइज्जती, WCL ने PCB की शर्तें मानने से किया इनकार
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines