India vs South Africa T20 Series: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 10 दिसंबर से डरबन में तीन मैचों की टी20 सीरीज शुरू होने जा रही है। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया टी20 सीरीज खेलने उतरेगी। उनकी कप्तानी में विदेशी सरजमीं पर यह पहली सीरीज होगी। इस सीरीज के लिए टीम इंडिया का स्क्वॉड पहले ही जारी हो गया था। अब तीनों टी20 में टीम का कॉम्बिनेशन क्या होगा इसको लेकर चर्चा जारी है। सक्वॉड के कुछ खिलाड़ी अभी शायद अफ्रीका पहुंचे नहीं हैं तो प्लेइंग 11 पर भी सस्पेंस बना हुआ है।
Playing 11 पर पंगा क्यों?
प्लेइंग 11 पर पंगा कई कारणों से फंस रहा है। इसका सबसे बड़ा कारण है कि कई खिलाड़ी जिनका स्क्वॉड में नाम है लेकिन अभी वह साउथ अफ्रीका टीम के साथ नहीं पहुंचे हैं। इसमें तीन बड़े नाम हैं शुभमन गिल, रवींद्र जडेजा और दीपक चाहर। जडेजा और गिल को लेकर खबरें थीं कि वह शुक्रवार शाम तक पहुंचेंगे। पर चाहर को लेकर अभी सस्पेंस है कि वह कब लौटेंगे, क्योंकि उनके पिता बीमार हैं। इसी कारण सबसे बड़े सवाल यह भी हैं कि, कौन ओपनिंग करेगा, अगर जडेजा नहीं खेले तो कौन उपकप्तानी करेगा?
यह भी पढ़ें- IND vs SA: अफ्रीका के खिलाफ भारतीय टीम का पलड़ा है भारी, रिकॉर्ड से लेकर किसने बनाए हैं सर्वाधिक रन, सब कुछ यहां
कौन करेगा ओपनिंग?
टी20 स्क्वॉड में यशस्वी जायसवाल, रुतुराज गायकवाड़, शुभमन गिल और ईशान किशन मौजूद हैं। यह चारों ओपनर हैं। कौन से दो खिलाड़ी ओपनिंग करेंगे यह बड़ा सवाल है। तैयारी टी20 वर्ल्ड कप की हो रही है तो ऐसे में तीनों मैचों में टीम इंडिया की बदली हुई टीम और बदली हुई ओपनिंग जोड़ी भी नजर आ सकती है। अगर गिल पहले टी20 तक नहीं पहुंचते हैं तो रुतुराज और यशस्वी ही ऑस्ट्रेलिया सीरीज की तरह टीम के लिए पारी की शुरुआत कर सकते हैं। ईशान किशन मिडिल ऑर्डर में ही खेलेंगे और बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज मौजूद रहेंगे। जबकि यशस्वी या रुतुराज में से किसी एक को तब मौका मिलेगा जब गिल आएंगे।
कौन करेगा उपकप्तानी?
रवींद्र जडेजा टी20 टीम के उपकप्तान बनाए गए हैं। पर वह टीम के साथ अभी पहुंचे नहीं हैं। ऐसे में उनके पहले टी20 में खेलने पर भी सस्पेंस है। अब सवाल यह है कि अगर जड्डू नहीं खेले तो कौन उपकप्तानी करेगा। वैसे तो पिछली सीरीज में जब तक श्रेयस अय्यर नहीं थे तो रुतुराज गायकवाड़ उपकप्तान थे। इस सीरीज में तीनों मैच अय्यर संभवत: खेलते दिखेंगे। तो इस बात की पूरी संभावना है कि जडेजा की जगह श्रेयस अय्यर ही उपकप्तान होंगे।
यह भी पढ़ें- IND vs SA: टी20 सीरीज के समय में बदलाव! जानें कब शुरू होगा भारत-साउथ अफ्रीका का मैच
भारत का टी20 स्क्वॉड
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, रुतुराज गायकवाड़, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, रवींद्र जडेजा (उपकप्तान), जीतेश शर्मा, वाशिंग्टन सुंदर, कुलदीप यादव, रवि बिश्नोई, मुकेश कुमार, अर्शदीप सिंह, दीपक चाहर, मोहम्मद सिराज।
संबंधित खबरें
501 रन, 33 छक्के... IND vs WI दूसरे T20I में बने 10 बड़े रिकॉर्ड
8 mins agoटीम में नहीं गिल, फिर भी जीत के बाद शाई होप ने क्यों साधा निशाना? जानें वजह
1 hr ago250 रन का बचाव करने से चूकी टीम इंडिया, गंभीर-अय्यर ने हार पर दिया बयान
2 hrs agoरोहित-विराट फैंस के लिए बड़ी खबर, IND vs SL मैच दिल्ली से अहमदाबाद शिफ्ट
3 hrs agoभारत के खिलाफ ODI और टेस्ट सीरीज से न्यूजीलैंड का स्टार गेंदबाज बाहर
4 hrs agoCSK में हुआ बड़ा बदलाव, बल्लेबाजी कोच माइकल हसी की छुट्टी
5 hrs agoभारत को हराकर वेस्टइंडीज ने ऐतिहासिक जीत के साथ बना दिए 5 बड़े रिकॉर्ड
12 hrs agoIND vs WI: भारत को मिली दूसरे टी-20 मैच में करारी हार
13 hrs agoWorld Cup 2027 से पहले टीम इंडिया के सामने 5 बड़ी कमजोरियां
14 hrs ago40 गेंदों में 111 रनों की आतिशी पारी, डिविलियर्स ने बल्ले से किया धमाल
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines