India vs Pakistan U19 Asia Cup: अंडर-19 एशिया कप 2023 में आज भारत और पाकिस्तान के बीच मैच खेला गया। अक्सर भारत और पाकिस्तान के बीच जब-जब मैच होता है, तो मैदान से लेकर बाहर तक गरमा-गरमी देखने को मिलती है। ऐसा ही कुछ आज के मैच में देखने को मिला है।
ऐसा लग रहा था कि पाकिस्तानी गेंदबाज भारतीय बल्लेबाज को मुक्का ही मार देगा। मैच के दौरान हुई इस घटना की तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वारयल हो रही है। सोशल मीडिया पर पाकिस्तानी गेंदबाज को काफी ट्रोल भी किया जा रहा है।
ये भी पढ़ें:- SA vs IND: टी20 सीरीज से बाहर हो सकता है बड़ा खिलाड़ी, सामने आया ताजा अपडेट
कैमरे में कैद हुई मोहम्मद जीशान की हरकत
दरअसल जब भारतीय टीम बल्लेबाजी कर रही थी तब ओवर करने आए पाकिस्तान के तेज गेंदबाज मोहम्मद जीशान ने भारतीय बल्लेबाज रुद्र पटेल को आउट किया। रुद्र को आउट करने के बाद मोहम्मद जीशान ने दो बार उनकी तरफ ऐसा एक्शन किया, जिससे सामने वाला कोई भी बल्लेबाज लड़ सकता था।
लेकिन रुद्र पटेल ने इस पर कोई रिएक्शन नहीं दिया। जीशान ने रुद्र के बिल्कुल नजदीक आकर ये मुक्का मारने वाला एक्शन किया। अब ये तस्वीरें सामने आने के बाद यूजर्स पाकिस्तानी गेंदबाज की हरकत पर अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
पाकिस्तान ने भारत को 8 विकेट से हराया
अंडर-19 एशिया कप का ये मैच दुबई में खेला गया। जिसको पाकिस्तान ने 8 विकेट से जीत लिया। इस मैच में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 9 विकेट खोकर 259 रन बनाए थे। जिसको पाकिस्तान ने 47 ओवर में 2 विकेट खोकर हासिल कर लिया। पाकिस्तान की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए अजान ने शानदार शतक जड़ा।
अजान ने 130 गेंदों पर 105 रनों की पारी खेली। इसके अलावा साद ने भी अच्छी बल्लेबाजी की। साद ने 61 रनों की नाबाद पारी खेली। वहीं भारत की तरफ से गेंदबाजी करते हुए अभिषेक ने 2 विकेट लिए। इसके अलावा कोई दूसरा गेंदबाज विकेट लेने में कामयाब नहीं हुआ।
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की ODI और टेस्ट टीम के ऐलान में देरी
1 hr agoक्या IND vs WI चौथे T20I मैच में बारिश बनेगी विलेन? जानिए हैदराबाद का मौसम
2 hrs agoफ्री में कब-कहां देखें IND vs WI चौथा T20I? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
3 hrs agoवैभव IN, संजू OUT... चौथे T20I के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
3 hrs agoIPL 2027 के लिए रोहित शर्मा नहीं बनेंगे मुंबई इंडियंस के नए कप्तान
4 hrs agoवेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
11 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
11 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
12 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
12 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines