---विज्ञापन---

क्रिकेट

India vs New Zealand 4th T20I Highlights: वाइजैग में बल्लेबाजों ने कटाई नाक, न्यूजीलैंड ने चौथे टी-20 में दर्ज की धमाकेदार जीत

India vs New Zealand 4th T20I Cricket Match Highlights: न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया को चौथे टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले में 50 रनों से हराया. कीवी टीम से मिले 216 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत की पूरी टीम 165 रन बनाकर सिमट गई. टीम की ओर से शिवम दुबे ने 23 गेंदों में 65 रनों की तेज तर्रार पारी खेली. वहीं, रिंकू सिंह ने 39 रनों का योगदान दिया. गेंदबाजी में न्यूजीलैंड की ओर से मिचेल सैंटनर ने तीन और जैकब डफी ने दो विकेट चटकाए.

Author Written By: Shubham Mishra Updated: Jan 28, 2026 22:40
IND vs NZ 4th T20I

IND vs NZ 4th T20I Highlights: न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया को चौथे टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले में 50 रनों से हराया. कीवी टीम से मिले 216 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत की पूरी टीम 165 रन बनाकर सिमट गई. टीम की ओर से शिवम दुबे ने 23 गेंदों में 65 रनों की तेज तर्रार पारी खेली. वहीं, रिंकू सिंह ने 39 रनों का योगदान दिया. गेंदबाजी में न्यूजीलैंड की ओर से मिचेल सैंटनर ने तीन और जैकब डफी ने दो विकेट चटकाए.

इससे पहले न्यूजीलैंड ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर स्कोर बोर्ड पर 215 रन लगाए. टीम की तरफ से टिम सीफर्ट ने 62 रनों की दमदार पारी खेली, जबकि डेवोन कॉनवे ने 44 रनों का योगदान दिया. वहीं, अंतिम ओवरों में डेरिल मिचेल ने 18 गेंदों में 39 रनों की तेज तर्रार पारी खेली.

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---
22:32 (IST) 28 Jan 2026
IND vs NZ 4th T20I LIVE: न्यूजीलैंड ने 50 रनों से दर्ज की जीत

टीम इंडिया की पूरी पारी 165 रन बनाकर सिमट गई है. न्यूजीलैंड ने चौथे टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले को 50 रनों से अपने नाम कर लिया है. भारतीय बल्लेबाज आज फॉर्म में दिखाई नहीं दिए. शिवम दुबे ने तूफानी पारी खेली, लेकिन वह टीम को जीत दिलाने के लिए काफी साबित नहीं हुई.

22:27 (IST) 28 Jan 2026
IND vs NZ 4th T20I LIVE: बुमराह चले पवेलियन

बुमराह 4 रन बनाकर चलते बने हैं. टीम इंडिया ने अपना 9वां विकेट गंवा दिया है.

22:22 (IST) 28 Jan 2026
IND vs NZ 4th T20I LIVE: अर्शदीप भी चले पवेलियन

अर्शदीप सिंह बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए हैं. टीम इंडिया ने अपना आठवां विकेट भी गंवा दिया है.

22:21 (IST) 28 Jan 2026
IND vs NZ 4th T20I LIVE: हर्षित भी आउट

हर्षित राणा 9 रन बनाकर चलते बने हैं. टीम इंडिया ने अपना सातवां विकेट गंवा दिया है. भारतीय टीम के हाथ से जीत फिसलती हुई दिखाई दे रही है.

22:15 (IST) 28 Jan 2026
IND vs NZ 4th T20I LIVE: शिवम दुबे आउट

ओह नो शिवम! हर्षित राणा द्वारा खेला गया शॉट सीधा सामने की तरफ स्टंप पर आकर लगा है और शिवम दुबे को 65 रन बनाकर पवेलियन की ओर चलना पड़ा है. हर्षित के दमदार शॉट पर मैट हेनरी ने हाथ लगा दिया है, जिसके कारण दुबे को वापस लौटना होगा.

22:04 (IST) 28 Jan 2026
IND vs NZ 4th T20I LIVE: शिवम दुबे का अर्धशतक पूरा

शिवम दुबे ने सिर्फ 15 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है. क्या कमाल की बल्लेबाजी करके दिखा रहे हैं शिवम. न्यूजीलैंड का बॉलिंग अटैक दुबे के आगे पूरी तरह से बेबस दिखाई दे रहा है.

21:58 (IST) 28 Jan 2026
IND vs NZ 4th T20I LIVE: शिवम ने ठोके 29 रन

ईश सोढ़ी के ओवर में शिवम दुबे ने चौके-छक्कों की बरसात करते हुए 29 रन ठोक डाले हैं. तीन सिक्स और दो चौके शिवम के बल्ले से आए हैं.

21:50 (IST) 28 Jan 2026
IND vs NZ 4th T20I LIVE: रिंकू सिंह भी आउट

रिंकू सिंह 39 रन बनाकर पवेलियन की ओर चल पड़े हैं. भारत की अब आधी टीम पवेलियन लौट चुकी है. न्यूजीलैंड ने अब पूरी तरह से इस मैच में शिकंजा कस लिया है. याद रहे भारतीय टीम आज एक कम बल्लेबाज के साथ मैदान पर उतरी है.

21:37 (IST) 28 Jan 2026
IND vs NZ 4th T20I LIVE: सैमसन के बाद हार्दिक पांड्या भी हुए आउट

संजू सैमसन के बाद हार्दिक पांड्या भी आउट हो गए हैं. उन्होंने 5 गेंदों में 2 रन बनाए. 8.4 ओवर के बाद स्कोर 69/4 है. क्रीज पर शिवम दुबे उतरे हैं.

21:27 (IST) 28 Jan 2026
IND vs NZ 4th T20I LIVE: संजू सैमसन हुए आउट

संजू सैमसन 15 गेंदों में 24 रन बनाकर आउट हो गए हैं. क्रीज पर हार्दिक पांड्या उतरे हैं. भारत का स्कोर 7 ओवर में 57/3 है.

21:23 (IST) 28 Jan 2026
IND vs NZ 4th T20I LIVE: 50 के पार हुआ स्कोर

भारत ने 6 ओवर में 53/2 रन बना लिए हैं. संजू 23 और रिंकू 22 रनों पर खेल रहे हैं. संजू आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए नजर आ रहे हैं. इससे पहले वह तीन मैच में फ्लॉप हुए थे.

21:14 (IST) 28 Jan 2026
IND vs NZ 4th T20I LIVE: 4 ओवर बाद टीम इंडिया 32/2

4 ओवर का खेल हो चुका है और टीम इंडिया के स्कोर बोर्ड पर 32 रन लग चुके हैं. रिंकू सिंह 13 और संजू सैमसन 11 रन बनाकर खेल रहे हैं.

21:06 (IST) 28 Jan 2026
IND vs NZ 4th T20I LIVE: कप्तान सूर्या भी आउट

जैकब डफी ने कप्तान सूर्यकुमार यादव को 8 रनों के स्कोर पर पवेलियन की राह दिखा दी है. टीम इंडिया को दूसरा झटका लग गया है और स्कोर बोर्ड पर सिर्फ 9 रन लगे हैं.

20:57 (IST) 28 Jan 2026
IND vs NZ 4th T20I LIVE: अभिषेक शर्मा गोल्डन डक पर हुए आउट

टीम इंडिया को पारी की पहली गेंद पर ही बड़ा झटका लगा है. अभिषेक शर्मा गोल्डन डक पर ही पवेलियन लौट गए हैं. जिसके कारण ही अब संजू सैमसन पर दबाव बहुत ज्यादा बढ़ गया है.

20:45 (IST) 28 Jan 2026
IND vs NZ 4th T20I LIVE: टीम इंडिया को मिला 216 रनों का लक्ष्य

डेरिल मिचेल द्वारा खेली गई 18 गेंदों में 39 रनों की पारी के दम पर न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 215 रन स्कोर बोर्ड पर लगाए हैं. यानी टीम इंडिया को जीत के लिए 216 रन बनाने होंगे.

20:34 (IST) 28 Jan 2026
IND vs NZ 4th T20I LIVE: टीम इंडिया का पलटवार

अर्शदीप सिंह ने जैक फाउल्क्स को 13 रनों के स्कोर पर पवेलियन की राह दिखा दी है. अच्छी शुरुआत के बावजूद न्यूजीलैंड बुरी तरह से लड़खड़ाई गई है और टीम लगातार अंतराल पर विकेट गंवाती चली जा रही है.

20:21 (IST) 28 Jan 2026
IND vs NZ 4th T20I LIVE: कप्तान सैंटनर रनआउट

मिचेल सैंटनर 11 रन बनाकर रनआउट हो गए हैं. हार्दिक पांड्या के धांसू थ्रो ने कीवी कप्तान को पवेलियन लौटने पर मजबूर कर दिया है. न्यूजीलैंड ने अपना छठा विकेट गंवा दिया है.

20:15 (IST) 28 Jan 2026
IND vs NZ 4th T20I LIVE: चैपमेन को बिश्नोई ने किया चलता

रवि बिश्नोई ने मार्क चैपमेन को सिर्फ 9 रनों के स्कोर पर पवेलियन की राह दिखा दी है. न्यूजीलैंड की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी है.

20:07 (IST) 28 Jan 2026
IND vs NZ 4th T20I LIVE: ग्लेन फिलिप्स भी आउट

रिंकू सिंह ने बेहतरीन कैच लपकते हुए ग्लेन फिलिप्स 24 रन बनाकर चलते बने हैं. न्यूजीलैंड को चौथा झटका लग चुका है. कीवी टीम अच्छी शुरुआत के बाद लड़खड़ाती हुई दिख रही है.

20:00 (IST) 28 Jan 2026
IND vs NZ 4th T20I LIVE: टिम सीफर्ट चले पवेलियन

36 गेंदों में 62 रन बनाने के बाद टिम सीफर्ट पवेलियन की ओर चल पड़े हैं. अर्शदीप सिंह ने दिलाई है टीम इंडिया को बड़ी सफलता.

19:54 (IST) 28 Jan 2026
IND vs NZ 4th T20I LIVE: 11 ओवर बाद न्यूजीलैंड 116/2

11 ओवर के बाद न्यूजीलैंड के स्कोर बोर्ड पर 2 विकेट खोकर 116 रन लग चुके हैं. टिम सीफर्ट 61 पर पहुंच गए हैं और उनका साथ ग्लेन फिलिप्स 7 रन बनाकर दे रहे हैं.

19:44 (IST) 28 Jan 2026
IND vs NZ 4th T20I LIVE: न्यूजीलैंड को लगा दूसरा झटका

रचिन रविंद्र को बुमराह ने सिर्फ 2 रनों के स्कोर पर पवेलियन की राह दिखा दी है. न्युूजीलैंड को दूसरा झटका लग गया है.

19:40 (IST) 28 Jan 2026
IND vs NZ 4th T20I LIVE: कॉनवे चले पवेलियन

23 गेंदों में खेली गई डेवोन कॉनवे की तूफानी पारी का अंत हो गया है. कुलदीप यादव ने कॉनवे को 44 रनों के स्कोर पर पवेलियन की राह दिखा दी है. टीम इंडिया को पहली सफलता मिल गई है.

19:35 (IST) 28 Jan 2026
IND vs NZ 4th T20I LIVE: सीफर्ट का तूफानी अर्धशतक

टिम सीफर्ट ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए महज 25 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है. न्यूजीलैंड मजबूत स्थिति में नजर आ रही है. सीफर्ट के साथ-साथ कॉनवे भी बल्ले से जमकर तबाही मचा रहे हैं.

19:21 (IST) 28 Jan 2026
IND vs NZ 4th T20I LIVE: 4 ओवर बाद न्यूजीलैंड 45/0

4 ओवर में 45 रन न्यूजीलैंड के स्कोर बोर्ड पर लग चुके हैं. टिम सीफर्ट ने 17 गेंदों में ही 38 रन ठोक डाले हैं. भारतीय टीम को विकेट की सख्त जरूरत है.

19:10 (IST) 28 Jan 2026
IND vs NZ 4th T20I LIVE: न्यूजीलैंड की धमाकेदार शुरुआत

न्यूजीलैंड की शुरुआत धमाकेदार हुई है. 2 ओवर में ही टीम के स्कोर बोर्ड पर 26 रन लग चुके हैं. हर्षित राणा ने अपने स्पेल के पहले ओवर में 12 रन खर्च किए हैं.

19:01 (IST) 28 Jan 2026
IND vs NZ 4th T20I LIVE: न्यूजीलैंड की पारी शुरू

न्यूजीलैंड की पारी का आगाज हो चुका है. डेवोन कॉनवे और टिम सिफर्ट की सलामी जोड़ी मैदान पर उतर चुकी है. पहला ओवर अर्शदीप सिंह डाल रहे हैं.

18:41 (IST) 28 Jan 2026
IND vs NZ 4th T20I LIVE: टीम इंडिया की प्लेइंग 11

टीम इंडिया की प्लेइंग 11: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, सूर्यकुमार यादव, रिंकू सिंह, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, हर्षित राणा, रवि बिश्नोई, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह.

18:39 (IST) 28 Jan 2026
IND vs NZ 4th T20I LIVE: एक बदलाव के साथ उतरी है टीम इंडिया

टीम इंडिया ने अपनी प्लेइंग 11 में एक बदलाव किया है. ईशान किशन आज का मैच नहीं खेल रहे हैं और उनकी जगह पर अर्शदीप सिंह की एंट्री हुई है.

18:32 (IST) 28 Jan 2026
IND vs NZ 4th T20I LIVE: टीम इंडिया की पहले गेंदबाजी

टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. यानी न्यूजीलैंड आज फिर पहले बल्लेबाजी करती हुई नजर आएगी.

18:23 (IST) 28 Jan 2026
IND vs NZ 4th T20I LIVE: थोडी देर में उछलेगा टॉस

अब से थोड़ी देर में उछलेगा टॉस का सिक्का. वाइजैग में टॉस काफी अहम भूमिका निभाता है. पहले चेज करने का फायदा यहां पर खूब मिलता है.

17:45 (IST) 28 Jan 2026
IND vs NZ 4th T20I LIVE: टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में होंगे बदलाव

सीरीज अपने नाम करने के बाद भारतीय टीम की प्लेइंग 11 में आज कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं. श्रेयस अय्यर को मौका मिल सकता है, जबकि अक्षर पटेल की भी वापसी हो सकती है.

17:26 (IST) 28 Jan 2026
IND vs NZ 4th T20I LIVE: संजू के पास शायद आखिरी मौका

संजू सैमसन ने अब तक खेले 3 मैचों में सिर्फ 16 रन बनाए हैं. संजू को आज बड़ी पारी खेलने होगी. विकेटकीपर बैटर अगर आज फ्लॉप रहा, तो प्लेइंग 11 में उनकी जगह खतरे में आ सकती है.

17:01 (IST) 28 Jan 2026
IND vs NZ 4th T20I LIVE: फॉर्म में लौट चुके हैं सूर्या

भारतीय टीम के लिए अच्छी खबर यह है कि कप्तान सूर्यकुमार यादव फॉर्म में लौट चुके हैं. सूर्या के बल्ले से लास्ट दो मैचों में जमकर रन निकले हैं.

16:34 (IST) 28 Jan 2026
IND vs NZ 4th T20I LIVE: अभिषेक से होगी धमाकेदार प्रदर्शन की आस

अभिषेक शर्मा गजब की फॉर्म में चल रहे हैं. पिछले मैच में उन्होंने सिर्फ 20 गेंदों में 68 रन ठोक डाले थे. अभिषेक से आज भी धमाकेदार प्रदर्शन की उम्मीद होगी.

16:19 (IST) 28 Jan 2026
IND vs NZ 4th T20I LIVE: कब और कहां देख पाएंगे लाइव स्ट्रीमिंग

भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले चौथे टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले की लाइव टेलीकास्ट आप स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकेंगे. वहीं, इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग का मजा आप जियोहॉटस्टार ऐप पर ले सकेंगे.

15:52 (IST) 28 Jan 2026
IND vs NZ 4th T20I LIVE: कैसा खेलती है वाइजैग की पिच?

भारत और न्यूजीलैंड के बीच सीरीज का चौथा टी-20 इंटरनेशनल मुकाबला विशाखापट्टनम के डॉ वाई एस राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है. इस ग्राउंड पर जमकर चौके-छक्कों की बरसात होती है. वाइजैग के इस मैदान को बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग माना जाता है.

15:25 (IST) 28 Jan 2026
IND vs NZ 4th T20I LIVE: भारत बनाम न्यूजीलैंड चौथा टी-20

नमस्कार, स्वागत है आपका भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले चौथे टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले के लाइव ब्लॉग में. टीम इंडिया सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त पहले ही हासिल कर चुकी है. ऐसे में सूर्या की सेना आज अपनी प्लेइंग 11 में बदलाव कर सकती है. वहीं, न्यूजीलैंड इस सीरीज में पहली जीत दर्ज करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी.

First published on: Jan 28, 2026 03:19 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.