Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

क्रिकेट

IND vs NAM Pitch Report: चौके-छक्कों की होगी बरसात या कहर बन टूटेंगे गेंदबाज, जानिए कैसा रहेगा पिच का मिजाज

IND vs NAM Pitch Report: भारत और नामीबिया के बीच टूर्नामेंट का 18वां मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है. इस ग्राउंड पर बल्लेबाजों का राज रहता है और जमकर चौके-छक्कों की बरसात होती है.

Author
Written By: Shubham Mishra Updated: Feb 11, 2026 18:47
India vs Namibia Pitch Report

IND vs NAM Pitch Report: टी-20 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज धमाकेदार जीत के साथ करने के बाद टीम इंडिया अपने अगले मुकाबले में नामीबिया से भिड़ेगी. अमेरिका के खिलाफ सूर्यकुमार यादव को छोड़कर भारतीय बैटिंग ऑर्डर बुरी तरह से फ्लॉप रहा था. हालांकि, टीम के बॉलर्स ने बढ़िया प्रदर्शन करते हुए अमेरिका को लक्ष्य से 29 रन पहले ही रोक दिया था. नामीबिया के खिलाफ टीम मैनेजमेंट को अपने बल्लेबाजों से धमाकेदार प्रदर्शन की आस होगी. दूसरी ओर, नामीबिया भी भारतीय टीम को कड़ी टक्कर देने के इरादे से मैदान पर उतरेगी.

कैसी खेलती है दिल्ली की पिच?

भारत और नामीबिया के बीच टूर्नामेंट का 18वां मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है. इस ग्राउंड पर आमतौर पर बल्लेबाजों की फुल मौज रहती है. गेंद बल्ले पर काफी अच्छे से आती है और जमकर चौके-छक्कों की बरसात होती है. अरुण जेटली स्टेडियम की बाउंड्री भी काफी छोटी हैं, जिसका भरपूर फायदा बैटर्स उठाते हैं. हालांकि, इस टूर्नामेंट में यहां स्पिन गेंदबाज भी अहम रोल अदा करते हुए नजर आए हैं. दिल्ली के इस मैदान पर बॉल काफी टर्न कर रही है.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: T20I में सिर्फ दो बार खेले गए हैं एक ही मैच में 2 सुपर ओवर, दोनों दफा टूटा है अफगानिस्तान का दिल

क्या कहते हैं आंकड़े?

दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम ने अब तक कुल 15 मैचों की मेजबानी की है. इसमें से सिर्फ 5 मैचों में जीत पहले बैटिंग करने वाली टीम के हाथ लगी है. वहीं, 10 मैचों में जीत रनों का पीछा करने वाली टीम के हाथ लगी है. यानी इस ग्राउंड पर चेज करना ज्यादा आसान रहा है. भारत और नामीबिया के बीच होने वाले मैच में टॉस जीतने के बाद कप्तान पहले बॉलिंग करने का फैसला करते हुए नजर आ सकते हैं. पहली पारी का औसतन स्कोर यहां 145 रन रहा है, जबकि दूसरी इनिंग का एवरेज स्कोर 134 रन है.

---विज्ञापन---

अभिषेक के खेलने पर सस्पेंस

अभिषेक शर्मा पेट की समस्या से जूझ रहे हैं और उनका नामीबिया के खिलाफ खेलना काफी मुश्किल नजर आ रहा है. अभिषेक की बिगड़ती हालत को देखते हुए उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है. माना जा रहा है कि अभिषेक की जगह पर नामीबिया के खिलाफ संजू सैमसन को प्लेइंग 11 में मौका मिल सकता है.

First published on: Feb 11, 2026 06:47 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.