India vs England 2nd Test: भारत और इंग्लैंड के बीच सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच 2 फरवरी से विशाखापट्टनम के वाइजैग स्टेडियम में खेला जाएगा। टीम इंडिया इस मैच को जीतकर सीरीज में 1-1 की बराबरी करना चाहेगी। दूसरे टेस्ट मैच में टीम इंडिया की प्लेइंग में बदलाव देखने को मिल सकता है क्योंकि पहले मैच में हुई इंजरी के चलते रवींद्र जडेजा और केएल राहुल अब दूसरे टेस्ट मैच में नहीं खेल पाएंगे। जिसके बाद विशाखापट्टनम टेस्ट के लिए टीम में सरफराज खान, वाशिंगटन सुंदर और सौरभ कुमार को शामिल किया गया है। अब दूसरे टेस्ट मैच में सरफराज खान के खेलने की उम्मीद जताई जा रही है। हालांकि दूसरे टेस्ट मैच में खेलने को लेकर सरफराज खान और रजत पाटीदार में टक्कर देखने को मिल सकती है।
आखिर क्यों रजत पाटीदार पर भारी पड़ रहे सरफराज खान?
जबसे दूसरे टेस्ट मैच के लिए सरफराज खान को टीम इंडिया में चुना गया है तबसे उनके फैंस काफी खुश दिखाई दे रहे हैं। सरफराज खान को विदेशी क्रिकेटरों द्वारा भी शुभकामनाएं मिल रही है। अब उनके फैंस को उम्मीद है कि सरफराज खान को दूसरे टेस्ट मैच के लिए प्लेइंग इलेवन में जगह मिल सकती है। इसको लेकर टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर और मौजूदा कॉमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने बताया कि अगर मैं कप्तान होता तो मैं सरफराज को प्लेइंग इलेवन में शामिल करता।
आकाश चोपड़ा ने कहा कि आपके पास सरफराज खान और रजत पाटीदार हैं। विराट कोहली टीम से बाहर हैं तो आपको सरफराज और रजत में से किसी एक को चुनना हैं मुझे लगता है आप सरफराज खान की तरफ जा सकते हैं। सरफराज स्पिन के खिलाफ काफी शानदार क्रिकेट खेलता है। घरेलू क्रिकेट में भी उसने काफी रन बनाए हैं।
दूसरी तरफ रजत पाटीदार पहले से ही टीम इंडिया के साथ जुड़े हुए हैं। पहले मैच में रजत को भी प्लेइंग इलेवन में मौका नहीं मिला था। ऐसे में हो सकता है कप्तान रोहित शर्मा दूसरे टेस्ट मैच में रजत पाटीदार की तरफ जाए या हो सकता है कि सरफराज खान और रजत पाटीदार दोनों को प्लेइंग इलेवन में मौका मिले।
क्योंकि दूसरे टेस्ट मैच में विराट कोहली, केएल राहुल और रवींद्र जडेजा नहीं खेलेंगे और दूसरी तरफ रोहित शर्मा, शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर भी कुछ खास फॉर्म में नहीं हैं। ऐसे में टीम इंडिया को एक शानदार बल्लेबाज की जरुरत पड़ सकती है।
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: विराट कोहली की मां बिल्कुल ठीक, भाई ने फेक खबरें फैलाने वालों को दिया जवाब
ये भी पढ़ें:- Ishan Kishan की कब होगी टीम में वापसी? भविष्य पर उठने लगे सवाल
संबंधित खबरें
गुवाहाटी में 811 रन और 5 शतकों के साथ रिकॉर्ड्स की बारिश, रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने रचा नया इतिहास
19 mins ago'ये क्रिकेट नहीं...', टीम इंडिया के 400+ रन चेज के बावजूद खुश नहीं गौतम गंभीर! दिया बड़ा बयान
1 hr agoरोहित शर्मा ने शतक जड़ने के बाद क्यों किया अजीबोगरीब सेलिब्रेशन? खुद बताया कारण
1 hr agoIndia vs Sri Lanka Live: श्रीलंका के खिलाफ जीत के करीब टीम इंडिया, सिर्फ 3 विकटों की दरकार
3 hrs agoAsian Games 2026: श्रीलंका के खिलाफ सेमीफाइनल मैच के लिए भारत की संभावित प्लेइंग 11, वैभव को मिलेगा मौका?
3 hrs agoAsian Games 2026: बारिश बनेगी IND vs SL सेमीफाइनल मैच में विलेन? जानिए कैसा है मौसम का हाल
4 hrs agoAsian Games: फ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-श्रीलंका के बीच सेमीफाइनल मैच? जानें LIVE स्ट्रीमिंग की डिटेल्स
5 hrs agoAsian Games 2026 LIVE: भारतीय क्रिकेट टीम सेमीफाइनल में जीत के करीब, गणेश ने आर्चरी में जीता ब्रॉन्ज
5 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया ने 406 रन चेज कर रचा इतिहास, रोहित-गिल के तूफान से टूटे 5 बड़े रिकॉर्ड
13 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया को इन 4 गेंदबाजों ने किया बहुत निराश, वनडे टीम से कट सकता है पत्ता
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines