Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

क्रिकेट

भारत और पाकिस्तान के मैच में खिलाड़ी करेंगे हैंडशेक? जानें ICC-PCB मीटिंग में क्या हुआ फैसला

IND vs PAK: आईसीसी के साथ हुई मीटिंग में पाकिस्तान एक बार फिर से पूरी दुनिया के सामने बेइज्जत हो गया है. अब पाक टीम भारत के साथ मुकाबला खेलने के लिए तैयार हो चुका है. इसी के साथ अब हर किसी के मन में सवाल खड़ा हो रहा है कि क्या दोनों टीमों के खिलाड़ियों के बीच हैंडशेक होगा या नहीं? मीटिंग में क्या फैसला हुआ है आइए आपको भी बताते हैं.

Author
Edited By : Nikhil Updated: Feb 11, 2026 09:59

IND vs PAK: टी20 विश्व कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच का मुकाबला होने जा रहा है ये बात तय हो चुकी है. पाकिस्तान ने पहले भारत के खिलाफ मैच को बायकॉट करने का फैसला किया था लेकिन बाद में आईसीसी के साथ हुई मीटिंग में पीसीबी पलट गया. पाकिस्तान अपनी इस हरकत से एक बार फिर से पूरे क्रिकेट जगत में बदनाम हो चुका है. बांग्लादेश की आड़ में पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ जाल बुनने की हर कोशिश की लेकिन बाद में खुद ही चौतरफा घिर गया. ऐसे में अब हर किसी के मन में सवाल खड़ा हो रहा है कि क्या अब 15 फरवरी को होने वाले मुकाबले में भारत और पाकिस्तान के खिलाड़ी हैंडशेक करेंगे?

IND vs PAK मैच में होगा हैंडशेक?

भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला 15 फरवरी को कोलंबो के मैदान पर होने जा रहा है. आईसीसी के साथ लाहौर में हुई मीटिंग में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने एक शर्त ये भी रखी थी कि भारतीय खिलाड़ी पाक टीम के साथ हैंडशेक करें. सामने आ रही रिपोर्ट्स के अनुसार ऐसा नहीं होगा. आईसीसी ने पाकिस्तान बोर्ड की इस शर्त को दरकिनार कर दिया है. आईसीसी ने साफ कर दिया है कि पाकिस्तान की इस शर्त को नहीं माना जा सकता क्योंकि ये उनके डोमेन से बाहर की बात है. 

पहलगाम हमले के बाद बढ़ा भारत-पाकिस्तान विवाद

पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद टीम इंडिया और पाकिस्तान के बीच खेले गए एशिया कप के मैच में टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने नो हैंडशेक की परंपरा की शुरुआत की थी. इसके बाद अलग-अलग कई टूर्नामेंट में इसका सिलसिला जारी रहा. महिला विश्व कप, राइजिंग स्टार्स एशिया कप और अंडर 19 विश्व कप में भी नो हैंडशेक देखने को मिला. पाकिस्तान ने इस बात को भी तूल देने का भरसक प्रयास किया लेकिन बाद में पूरी तरह से साफ हो गया कि कोई भी नियम खिलाड़ियों को हाथ मिलाने के लिए बाध्य नहीं कर सकता है. 

---विज्ञापन---

ये भी पढ़िए- T20 World Cup के बीच चोटिल हुआ स्टार ऑलराउंडर, लगातार दो जीत के बाद कीवी टीम को तगड़ा झटका

First published on: Feb 11, 2026 09:58 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.