IND W vs AUS W: महिला वनडे विश्व कप 2025 से पहले टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज खेल रही है। जिसका पहला मैच 14 सितंबर को नए चंडीगढ़ मुल्लांपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। जहां पर हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टीम इंडिया ने 50 ओवरों में 7 विकेट गंवाकर 281 रन बनाए। जवाब में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 45वें ओवर में ही 8 विकेट से मुकाबला अपने नाम कर लिया। गेंदबाजों ने एक बार फिर बहुत ज्यादा निराश किया।
बल्लेबाजी में टीम इंडिया ने बनाया था सम्मानजनक स्कोर
टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया के लिए सलामी बल्लेबाज प्रतिका रावल ने 64 रनों की पारी खेली, जिसमें 6 चौके शामिल थे। रावल का साथ देते हुए अनुभवी सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने भी 58 रनों की आक्रामक पारी भी खेली। नंबर 3 पर बल्लेबाजी करते हुए हरलीन देओल ने भी अहम 54 रन बनाए। कप्तान हरमनप्रीत कौर ने हालांकि बहुत ज्यादा निराश किया। अंत में ऋचा घोष ने 25 रन तो वहीं दीप्ति शर्मा ने भी नाबाद 20 रन बनाए। जिसके कारण ही टीम इंडिया ने 50 ओवरों में 7 विकेट गंवाकर 281 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया के लिए मेगन शूट ने 2 विकेट अपने नाम। अलाना किंग और एनाबेल सदरलैंड ने भी 1-1 विकेट अपने नाम किया।
ये भी पढ़ें: IND vs PAK: दुबई में छा गए Hardik Pandya, पहली ही बॉल पर कर डाला बड़ा कमाल, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान
भारतीय गेंदबाजों ने किया निराश
ऑस्ट्रेलिया की टीम जब लक्ष्य का पीछा करने उतरी तो कप्तान एलिसा हीली ने सिर्फ 27 रन ही बनाए। फीबी लिचफील्ड ने 88 रनों की बेहद आक्रामक पारी खेली। बेथ मूनी ने इस दौरान नाबाद 77 रन बनाए तो वहीं एनाबेल सदरलैंड ने भी नाबाद 54 रनों की पारी खेली। जिसके कारण ही ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 44.1 ओवर में 2 विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। टीम इंडिया के लिए स्नेह राणा और क्रांति गौड़ ने भारत के लिए 1-1 विकेट हासिल किया। अन्य गेंदबाजों ने बहुत ज्यादा निराश किया, जिसके कारण ही टीम इंडिया अब सीरीज में 0-1 से पीछे हो गई है।
ये भी पढें: IND vs PAK: भरे मैदान में हुई पाकिस्तान की घनघोर बेइज्जती! नेशनल एंथम की जगह बजा ‘जलेबी बेबी’ सॉन्ग
संबंधित खबरें
IND vs WI: तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह की इंजरी पर आया बड़ा अपडेट
53 mins agoIND vs WI: चौथे टी-20 में टीम इंडिया की हार के ये 5 खिलाड़ी रहे जिम्मेदार
2 hrs agoIND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
10 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
10 hrs agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
11 hrs agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
12 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
12 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
13 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
13 hrs agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines