हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs ENG Women: इस मैदान पर हो रहा मुकाबला, कप्तान हरमनप्रीत कौर ने हासिल की ये बड़ी उपलब्धि

IND W vs AUS W 1st ODI: भारत और ऑस्ट्रेलिया महिला टीम के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला चंडीगढ़ में शुरू हो गया है. इस मैच में कदम रखते ही भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने इतिहास रचा है.

विज्ञापन
Harmanpreet Kaur

IND W vs AUS W 1st ODI: 30 सितंबर से भारत और श्रीलंका की सरजमीं पर महिला वनडे विश्व कप 2025 का आगाज होने वाला है. इस टूर्नामेंट से ठीक पहले भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आगाज हो गया है. 14 सिंतबर को पहला मुकाबला चंडीगढ़ के यादवेंद्र क्रिकेट स्टेडियम में शुरू हुआ. ये पहली बार है जब इस मैदान पर कोई इंटरनेशनल वनडे मैच खेला जा रहा है. इतना ही नहीं भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने इस मुकाबले में इतिहास रचा है. उन्होंने वनडे करियर में एक खास उपलब्धि हासिल कर ली है.

हरमनप्रीत कौर भारत के लिए 150 वनडे खेलने वालीं तीसरी खिलाड़ी बन गई हैं. मिताली राज, झूलन गोस्वामी के बाद वो इस क्लब का हिस्सा बनीं हैं. उन्होंने 150 वनडे खेलने खुद के लिए एक बड़ा पल बताया. कौर ने कहा कि हम पहले बल्लेबाजी करेंगे. मेरे लिए यह एक शानदार सफर रहा है, उम्मीद है कि यह कई सालों तक जारी रहेगा. यह एक अच्छा बल्लेबाजी विकेट लग रहा है. हम चार स्पिनरों और एक तेज गेंदबाज के साथ उतरे हैं.’

वनडे में 150 मैच पूरे करने वालीं दुनिया की दसवीं प्लेयर

हरमनप्रीत कौर ODI क्रिकेट में 150 मैच खेलने वाली हरमनप्रीत सिर्फ 10वीं महिला क्रिकेटर हैं. उनसे पहले मिताली राज, झूलन गोस्वामी, चार्लोट एडवर्ड्स, सूजी बेट्स, स्टेफनी टेलर, एलिस पेरी, मिग्नॉन डू प्रीज, सोफी डिवाइन और मारिजैन काप ये उपलब्धि हासिल कर चुकी हैं.

विज्ञापन

वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली तीसरी खिलाड़ी

भारतीय कप्तान हरमनप्रीत के करियर पर नजर डालें तो इस दिग्गज ने 37.67 के औसत के साथ 4000+ रन बनाए हैं. उनके नाम 7 शतक और 9 फिफ्टी हैं. खास बात ये है कि वो ODI में 4000 से ज्यादा रन बनाने वाली सिर्फ तीसरी भारतीय महिला खिलाड़ी हैं. उनसे आगे सिर्फ मिताली राज और स्मृति मंधाना हैं.

‘मेरी जिंदगी की सबसे बड़ी गलती…’ हसीन जहां के साथ शादी पर मोहम्मद शमी का बड़ा बयान

विज्ञापन

मैच का हाल, टीम इंडिया की बढ़िया शुरुआत

टीम इंडिया पहले बैटिंग कर रही है. खबर लिखे जाने तक भारत ने 13 ओवरों में बिना कोई विकेट खोए 75 रन बना लिए हैं. प्रतीका रावल 36 जबकि स्मृति मंधाना 34 रनों पर नाबाद हैं.

ऑस्ट्रेलिया महिला टीम की प्लेइंग इलेवन

एलिसा हीली (विकेट कीपर/कप्तान), फोएबे लिचफील्ड, एलिस पेरी, बेथ मूनी, एनाबेल सदरलैंड, एश्ले गार्डनर, ताहलिया मैकग्राथ, जॉर्जिया वेयरहैम, अलाना किंग, किम गार्थ, मेगन शुट्ट

विज्ञापन

भारत महिला टीम की प्लेइंग 11

प्रतीका रावल, स्मृति मंधाना, हरलीन देओल, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष (विकेट कीपर), दीप्ति शर्मा, स्नेह राणा, राधा यादव, श्री चरणी, क्रांति गौड़.

ये भी पढ़ें: Asia Cup 2025, IND vs PAK: दुबई में इतना टारगेट है जीत की ‘गारंटी’! चेज करने में पाकिस्तान की हालत पतली होना तय

विज्ञापन

‘पाकिस्तान गिराए बम, मैच खेलें हम’, IND vs PAK क्रिकेट मुकाबले के बायकॉट की मांग क्यों? विवाद की असली जड़ क्या

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola