हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs ZIM: सूर्या की तूफानी पारी से तेंदुलकर-सहवाग गदगद, 'सूर्य' तक पहुंचीं तारीफें

विज्ञापन
IND vs ZIM suryakumar yadav sachin tendulkar virender sehwag

नई दिल्ली: टीम इंडिया के स्टाइलिश बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने जिम्बाब्वे के खिलाफ खेले गए मुकाबले में तबाही मचा दी। टी 20 वर्ल्ड कप के 42वें मैच में सूर्या ने दे-दनादन चौके-छक्के कूट वर्ल्ड कप में अपना तीसरा अर्धशतक पूरा किया। सूर्या ने 25 गेंदों में 6 चौके-4 छक्के ठोक 244 की स्ट्राइक रेट से नाबाद 61 रन कूट डाले।

इस कैलेंडर ईयर में ठाेके सबसे ज्यादा रन 

इसके साथ ही वे कैलेंडर ईयर 2022 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए। टी 20 इंटरनेशनल के नंबर 1 बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव के नाम 28 टी 20 मैचों में 1026 रन हो गए हैं। सूर्या की तूफानी पारी ने क्रिकेटप्रेमियों की नसों में रोमांच भर दिया। उनकी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी देख पूर्व ओपनर और दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर और वीरेंद्र सहवाग खुद को ट्वीट करने से नहीं रोक सके। उन्होंने सूर्या की तूफानी पारी देख तारीफों के पुल बांध दिए हैं।

तेंदुलकर ने कहा- SUNday के दिन चमक गया सूर्या

सचिन तेंदुलकर ने अलहदा अंदाज में ट्वीट कर कहा- SUNday के दिन चमक गया सूर्या। वहीं सहवाग ने कहा- SKY स्पेशल है, SKY लिमिटलेस है। शानदार पारी, तुम्हें खेलते देखना हमेशा बेहतरीन होता है।

विज्ञापन

वर्ल्ड कप में अब तक तीन अर्धशतक

सूर्या रनों का पहाड़ खड़ा करते जा रहे हैं। वह वर्ल्ड कप में अब तक तीन अर्धशतक जमा चुके हैं। जिम्बाब्वे के खिलाफ 61 रन की धुआंधार पारी के साथ ही उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 68 और नीदरलैंड्स के खिलाफ 51 रनों की नाबाद पारी खेली थी। वह वर्ल्ड कप में अब तक पांच पारियों में 225 रन ठोक चुके हैं। सूर्या जब मैदान पर आए तब 15 ओवर में 4 विकेट पर टीम इंडिया का स्कोर 107 रन ही था, लेकिन उन्होंने अपनी तूफानी पारी से भारतीय टीम का स्कोर 20 ओवर में 186 रन पहुंचा दिया।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola