हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND VS WI Highlights: श्रेयस अय्यर के तूफानी शतक से भारत ने मारी बाजी, 8 विकेट से जीता मुकाबला

India vs West Indies: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहला टी-20 मैच खेला गया. 5 मैचों की खेली जा रही टी-20 सीरीज का पहला मुकाबला लखनऊ में खेला गया था. भारत ने इस मुकाबले को 8 विकेट से जीत लिया है.

विज्ञापन
IND vs WI: Image Source: Screengrab/ JiohotStar

Live Updates

22:12 (IST) 06 Oct 2026

IND vs WI: श्रेयस अय्यर के तूफानी शतक से भारत ने मारी बाजी

भारत ने 8 विकेट से पहले टी-20 को जीत लिया है. भारत की ओर से सबसे ज्यादा रन श्रेयस अय्यर ने बनाए. उन्होंने शानदार शतकीय पारी खेली. उन्होंने 43 गेंदों में नाबाद 102 रन बनाए. भारत ने 14.4 ओवर में ही 172/2 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया.

22:04 (IST) 06 Oct 2026

IND vs WI: अय्यर और ईशान का धमाका, जीत की ओर भारतीय टीम

श्रेयस अय्यर और ईशान किशन की शानदार बल्लेबाजी जारी है. भारत को जीत के लिए 41 गेंदों में 26 रनों की जरूरत है. अय्यर 85 और ईशान 35 रनों पर बल्लेबाजी कर रहे हैं.

21:55 (IST) 06 Oct 2026

IND vs WI: LIVE: अय्यर ने ठोका अर्धशतक, ईशान भी दिखा रहे हैं जलवा

श्रेयस अय्यर 30 गेंदों में 57 रन बनाकर खेल रहे हैं, जबकि ईशान किशन भी 20 गेंदों में 28 रन बनाकर क्रीज पर जम गए हैं. 11.3 ओवर के बाद भारत का स्कोर 117/3 है.

21:41 (IST) 06 Oct 2026

IND vs WI: ईशान और अय्यर की जोड़ी टिकी क्रीज पर

श्रेयस अय्यर और ईशान किशन की जोड़ी क्रीज पर टिकी हुई है. अय्यर 22 गेंदों में 44 रन बनाकर खेल रहे हैं, जबकि ईशान 16 गेंदों में 25 रनों पर बल्लेबाजी कर रहे हैं. 9.4 ओवर के बाद भारत का स्कोर 101/2 है.

21:18 (IST) 06 Oct 2026

IND vs WI: भारत की सलामी जोड़ी लौटी पवेलियन

भारत को अच्छी शुरुआत नहीं मिली है. सलामी जोड़ी आउट हो गई है. अभिषेक शर्मा 10 गेंदों में 21 रन बनाकर आउट हुए. इसके अलावा संजू सैमसन 9 गेंदों में 11 रन बनाकर पवेलियन लौटे. भारत का स्कोर 4.4 ओवर में 42/4 है.

21:01 (IST) 06 Oct 2026

IND vs WI: भारत की शुरू हुई बल्लेबाजी

भारत की ओर से संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा बल्लेबाजी के लिए उतर गए हैं. 1 ओवर के बाद भारत का स्कोर 15/1 है. भारतीय टीम 172 रनों का पीछा करने के लिए उतर गई है.

20:45 (IST) 06 Oct 2026

IND vs WI: वेस्टइंडीज को लगा 9वां झटका

वेस्टइंडीज को 9वां झटका लगा है.  इसके बाद वेस्टइंडीज की पारी 19.1 ओवर में ही 171 रनों पर सिमट गई है. वेस्टइंडीज की ओर से शेरफेन रदरफोर्ड ने सबसे ज्यादा रन बनाए.  उन्होंने 34 गेंदों में 56 रनों की पारी खेली. भारत की ओर से सबसे ज्यादा विकेट नमनधीर को मिली. उन्होंने 3 विकेट लिए. भारत को जीत के लिए 172 रन बनाने होंगे.

20:30 (IST) 06 Oct 2026

IND vs WI: नमनधीर ने झटके 3 विकेट

वेस्टइंडीज का आठवां विकेट गिर चुका है. नमनधीर ने शमर स्प्रिंगर  को चलता किया. उन्होंने 7 गेंदों में 9 रन बनाए थे. अपने डेब्यू मैच में नमनधीर ने शानदार गेंदबाजी की और 4 ओवर में 31 रन खर्च कर 3 विकेट झटके.

20:18 (IST) 06 Oct 2026

IND vs WI: वेस्टइंडीज का सातवां विकेट गिरा

वेस्टइंडीज का सातवां विकेट गिर चुका है. कुलदीप यादव को दूसरी सफलता मिली. उन्होंने मैथ्यू फोर्डे को आउट किया. वेस्टइंडीज की परेशानी बढ़ चुकी है. 15 ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर 127/ 7 है.

20:13 (IST) 06 Oct 2026

IND vs WI: भारत को मिली छठी सफलता

रोमारिोयो शेफर्ड 5 गेंदों में 7 रन बनाकर आउट हो गए हैं. उन्हें नमनधीर ने चलता किया. 13.5 ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर 123/6 है. वेस्टइंडीज की टीम का स्कोर दब चुका है. भारतीय गेंदबाज हावी हो गए हैं.

20:08 (IST) 06 Oct 2026

IND vs WI: भारत को मिली पांचवीं सफलता

भारतीय टीम को पांचवीं सफलता मिल चुकी है. कुलदीप यादव ने रोस्टन चेज को आउट किया. वेस्टइंडीज का स्कोर 13 ओवर के बाद 115/5 है.

20:03 (IST) 06 Oct 2026

IND vs WI: शाई होप हुए आउट

होप 37 गेंदों में 52 रनों की पारी खेलकर आउट हो गए हैं. वेस्टइंडीज का चौथा विकेट गिर गया है. क्रीज पर रोस्टन चेज बल्लेबाजी के लिए उतरे हैं. 11.5 ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर 108/4 है. होप को नमनधीर ने चलता किया.

20:01 (IST) 06 Oct 2026

IND vs WI: 100 के पार हुआ वेस्टइंडीज का स्कोर, शाई होप ने संभाली पारी

वेस्टइंडीज का स्कोर 100 के पार हो गया है. सलामी बल्लेबाज शाई होप ने वेस्टइंडीज की पारी को संभाल लिया है. 11.3 ओवर में वेस्टइंडीज का स्कोर 107/3 है. होप 52 रनों पर बल्लेबाजी कर रहे हैं.

19:53 (IST) 06 Oct 2026

IND vs WI: 10 ओवर का खेल हुआ खत्म

10 ओवर का खेल खत्म हो चुका है. वेस्टइंडीज का स्कोर 82/3 है. होप 33 गेंदों में 41 रनों पर बल्लेबाजी कर रहे हैं, जबकि रदरफोर्ड 12 गेंदों में 18 रन बनाकर खेल रहे हैं. भारत को चौथे विकेट की तलाश है. भारतीय गेंदबाजों ने अब तक ज्यादा रन नहीं लुटाए हैं.

19:39 (IST) 06 Oct 2026

IND vs WI: भारतीय टीम को लगातार मिली 2 सफलता

5.2 ओवर में शिमरोन हेटमायर रन आउट हुए. उन्हें श्रेयस अय्यर और संजू सैमसन ने आउट किया. इसके बाद अक्षर पटेल ने भारत को तीसरी सफलता दिलाई. उन्होंने रोवमैन पोवेल को आउट किया. वह 3 गेंदों में बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए. 6.4 ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर 49/3 है.

19:37 (IST) 06 Oct 2026

IND vs WI: वेस्टइंडीज का लगा पहला झटका

वेस्टइंडीज को पहला झटका लगा है. 4.3 ओवर में कामिल पूरन आउट हुए. उन्हें अर्शदीप सिंह ने चलता किया. वह 11 गेंदों में 12 रन बनाकर आउट हुए.

19:20 (IST) 06 Oct 2026

IND vs WI: शाई होप शानदार फॉर्म में

शाई होप शानदार फॉर्म में चल रहे हैं. वह भारतीय गेंदबाजों के आगे अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं. होप ने अब तक 15 गेंदों में 23 रन बना दिए हैं. इससे पहले उन्होंने भारत के खिलाफ तीसरे वनडे में 150 से अधिक रनों की नाबाद पारी खेलकर वेस्टइंडीज को मैच जिताया था.

19:14 (IST) 06 Oct 2026

IND vs WI: 2 ओवर का खेल हुआ खत्म

2 ओवर का खेल खत्म हो चुका है. भारतीय टीम को पहले विकेट की तलाश है. कामिल और होप क्रीज पर टिके हुए हैं. वेस्टइंडीज का स्कोर 21/0 है. होप और कामिल शानदार लय में नजर आ रहे हैं.

19:07 (IST) 06 Oct 2026

वेस्टइंडीज की बल्लेबाजी शुरू

वेस्टइंडीज की बल्लेबाजी शुरू हो चुकी है. सलामी बल्लेबाज की भूमिका में कप्तान शाई होप और कामिल पूरन बल्लेबाजी के लिए उतरे हैं. पहला ओवर अर्शदीप सिंह कर रहे हैं.

18:41 (IST) 06 Oct 2026

IND vs WI: नमनधीर को मिला मौका

नमनधीर को भारत की ओर से टी-20 डेब्यू करने का मौका मिला है. इससे पहले उन्हें वनडे डेब्यू कैप भी मिली थी. नमनधीर ने शेरे ए पंजाब टी-20 लीग में शानदार प्रदर्शन किया था.

18:39 (IST) 06 Oct 2026

IND vs WI: वेस्टइंडीज की प्लेइंग 11

शाई होप (विकेटकीपर/कप्तान), कामिल पूरन, शिमरोन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड, मैथ्यू फोर्ड, रोस्टन चेज, अकील होसेन, शमर स्प्रिंगर, शमर जोसेफ.

18:37 (IST) 06 Oct 2026

IND vs WI: भारत की प्लेइंग 11

अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, नमन धीर, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, मयंक यादव

18:14 (IST) 06 Oct 2026

IND vs WI: टॉस जीतने वाली टीम कर सकती है पहले बल्लेबाजी

टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाजी कर सकती है. लखनऊ की पिच पर रन चेज करना थोड़ा कठिन होता है. इसके अलावा ये मैदान भी बड़ा है. ऐसे में बल्लेबाजों कों बाउंड्री लगाने में मुश्किल होती है.

18:00 (IST) 06 Oct 2026

IND vs WI: वैभव सूर्यवंशी का कट सकता है पत्ता

वैभव सूर्यवंशी का पत्ता पहले मैच से कट सकता है. एशियन गेम्स में उन्हें 2 मैच खेलने का मौका मिला. लेकिन वैभव खासा कमाल नहीं कर पाए. उनकी वजह से संजू सैमसन ने नंबर-3 पर बल्लेबाजी की थी. ऐसे में वेस्टइंडीज के खिलाफ सलामी बल्लेबाज की भूमिका में अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन नजर आ सकते हैं और वैभव को बाहर बैठना पड़ सकता है.

17:50 (IST) 06 Oct 2026

IND vs WI: भारतीय टीम शानदार फॉर्म में

भारतीय टीम ने एशियन गेम्स 2026 में श्रीलंका और फाइनल में पाकिस्तान को हराकर गोल्ड मेडल जीता था. टीम के ज्यादातर खिलाड़ी इन दिनों शानदार फॉर्म में हैं.

IND vs WI 1st T20I Highlights: भारत और वेस्टइंडीज के बीच 5 मैचों की टी-20 सीरीज का आगाज हो चुका है. आज यानी 6 अक्टूबर को पहला मुकाबला इकाना स्टेडियम लखनऊ में खेला गया. भारतीय टीम शानदार फॉर्म में है और हाल ही में एशियन गेम्स 2026 में गोल्ड मेडल जीतकर मैदान पर उतरी थी, जबकि वेस्टइंडीज को पिछली वनडे सीरीज में भारत के खिलाफ ही 1-2 से हार का सामना करना पड़ा था.

भारत के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था. वेस्टइंडीज पहले बल्लेबाजी करने के लिए उतरी थी. भारत ने 8 विकेट से मुकाबला अपने नाम किया.

भारत ने 8 विकेट से मारी बाजी

वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.1 ओवर में 171 रन बनाए थे.सलामी बल्लेबाज शाई होप ने 37 गेंदों में 52 रनों की पारी खेली थी. इसके अलावा शेरफेन रदरफोर्ड ने 34 गेंदों में 56 रन बनाए थे. वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.1 ओवर में 171 रन बनाए थे.

विज्ञापन

भारत की ओर से सबसे ज्यादा विकेट नमनधीर ने लिए. उन्होंने 3 विकेट झटके थे. इसके अलावा अक्षर पटेल और कुलदीप यादव को 2-2 सफलता मिली थी.

लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने 14.4 ओवर में 172/2 रन बनाकर मुकाबला 8 विकेट से जीत लिया. कप्तान श्रेयस अय्यर ने नाबाद 43 गेंदों में 102 रनों की पारी खेली. इसके अलावा ईशान किशन 27 गेंदों में 37 रन बनाकर आउट हुए.

विज्ञापन

India vs WI 1st T20I: Playing 11

भारत: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, नमन धीर, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, मयंक यादव.

वेस्टइंडीज: शाई होप (विकेटकीपर/कप्तान), कामिल पूरन, शिमरोन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड, मैथ्यू फोर्ड, रोस्टन चेज, अकील होसेन, शमर स्प्रिंगर, शमर जोसेफ.

विज्ञापन

IND vs West Indies 1st T20I: Head to Head

भारत और वेस्टइंडीज के बीच इस मैच के बाद अब तक 32 टी-20 मैच खेले गए हैं. पलड़ा ज्यादा भारी भारत का है. भारत ने 22 मुकाबले जीते हैं, जबकि वेस्टइंडीज ने 11 मैच अपने नाम किए हैं.

नीचे पढ़ें मैच से जुड़ी हर छोटी- बड़ी अपडेट्स..

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola