India Women vs Sri Lanka Women: एशियन गेम्स में वुमेंस क्रिकेट अपने अंतिम पड़ाव पर है. बहुत जल्द पता लग जाएगा कि गोल्ड कौन जीतेगा. भारत और श्रीलंका के बीच फाइनल मुकाबला होने वाला है. दोनों टीमों ने सेमीफाइनल में जोरदार जीत हासिल की है. भारतीय टीम जीत की प्रबल दावेदार है. एशिया कप से अभी तक टीम एक भी मैच नहीं हारी है. गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों विभागों में बेहतरीन काम हुआ है. जो भी मुकाबला जीतेगा उसे गोल्ड मिलेगा. भारतीय टीम ने 2023 के पिछले संस्करण में भी गोल्ड अपने नाम किया था. आइए आपको बताते हैं कि भारत-श्रीलंका फाइनल मुकाबले को कब, कहां और कैसे फ्री में देख सकते हैं.
कितने बजे और कहां देख पाएंगे फाइनल?
एशियन गेम्स में भारत और श्रीलंका के बीच फाइनल मैच 22 सितंबर को भारतीय समयानुसार सुबह 10.30 बजे से शुरू होगा. इस महामुकाबले का लाइव प्रसारण टीवी पर सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा. सोनी टेन-1 और टेन-3 चैनल पर फैंस मुकाबले को लाइव देख सकते हैं. इस मैच की मोबाइल और लैपटॉप पर ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी. मुकाबले को दर्शक फ्री में डीडी स्पोर्ट्स चैनल पर भी देख सकते हैं. डीडी स्पोर्ट्स पर कोई पैसा नहीं देना होता है. बस आपके पास DD Free Dish का कनेक्शन होना चाहिए.
ये भी पढ़ें: ‘विराट और रोहित के बिना खेल सकता है भारत’ पूर्व चीफ सेलेक्टर संदीप पाटिल का चौंकाने वाला बयान
भारत और श्रीलंका ने सेमीफाइनल में हासिल की बड़ी जीत
भारत और श्रीलंका ने क्वार्टर फाइनल मुकाबले जीतकर सेमीफाइनल में एंट्री की. श्रीलंका का मुकाबला पाकिस्तान के साथ हुआ था. श्रीलंंका ने मुकाबले में 8 विकेट से जीत दर्ज की. चमारी अट्टापट्टू की शानदार बल्लेबाजी देखने को मिली. वहीं सेमीफाइनल में भारत ने बांग्लादेश को मात दी. भारत ने बांग्लादेश को 114 रनों से हराया. शेफाली वर्मा ने मुकाबले में जबरदस्त अंदाज में शतक लगाया. उन्होंने अपने करियर की पहली सेंचुरी लगाई. उनकी बदौलत ही भारत ने बांग्लादेश के सामने विशाल स्कोर बनाया. उनके अलावा स्मृति मंधाना और हरमनप्रीत कौर ने भी उपयोगी पारी खेलकर सभी का दिल जीता.
एशियन गेम्स के लिए भारत और श्रीलंका की टीम
भारत: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उप-कप्तान), शेफाली वर्मा, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), जी कमलिनी (विकेटकीपर), श्रेयंका पाटिल, भारती फुलमाली, श्री चरणी, रेणुका ठाकुर, क्रांति गौड़, अरुंधति रेड्डी, राधा यादव और नंदनी शर्मा.
श्रीलंका: चमारी अट्टापट्टू (कप्तान), इमेशा दुलानी, हासिनी परेरा, कविशा दिलहारी, हर्षिता समरविक्रमा, हंसिमा करुणारत्ने, कौशानी नुथ्यांगना (विकेटकीपर), रश्मिका सेवंडी, चामुदी प्रबोदा, सुगंधिका कुमारी, मिताली अयोध्या, संजना कविंदी, निमाशा मीपेज, काव्या कविंदी और अनुष्का संजीवनी.
ये भी पढ़ें: Asian Games 2026: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज सलमान मिर्जा चोट के कारण बाहर, मोहम्मद वसीम जूनियर को मिली जगह
संबंधित खबरें
पार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
26 mins agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
57 mins agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
1 hr agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी को लगातार चौथे मैच में नहीं मिली जगह
1 hr agoरवींद्र जडेजा ने अच्छा प्रदर्शन करके टीम इंडिया की खत्म कर दी परेशानी
2 hrs agoIND vs NZ: टीम इंडिया के टेस्ट स्क्वाड में हो सकता है बड़ा बदलाव
2 hrs agoLIVE: शाई होप और रदरफोर्ड मचा रहे धमाल, वेस्टइंडीज का स्कोर 200 के पार
2 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में ईशान किशन का धांसू रिकॉर्ड
2 hrs agoIPL 2027 से पहले हुआ एक और ट्रेड, SRH में हुई नटराजन की वापसी
3 hrs ago3 भारतीय गेंदबाजों को ICC रैंकिंग में हुआ नुकसान, टॉप-10 से बाहर हुए बुमराह
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines