'विराट और रोहित के बिना खेल सकता है भारत' पूर्व चीफ सेलेक्टर संदीप पाटिल का चौंकाने वाला बयान

रोहित शर्मा और विराट कोहली के अगले साल वनडे वर्ल्ड कप में चयन को लेकर लगातार सवाल खड़े हो रहे हैं. पूर्व चीफ सेलेक्टर संदीप पाटिल ने अब इन दोनों खिलाड़ियों के फ्यूचर को लेकर चौंकाने वाला बयान दिया है.

Rohit Sharma And Virat Kohli

संदीप पाटिल का आया बयान (Photo: AI)

Rohit Sharma And Virat Kohli: अगले साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप को लेकर लगातार चर्चा बनी हुई है. टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली और रोहित शर्मा के चयन पर अफवाहें और अटकलें सामने आती रहती हैं. दिग्गज भी दोनों के फ्यूचर को लेकर बयान देते रहते हैं. टीम इंडिया के पूर्व चीफ सेलेक्टर संदीप पाटिल ने अपने एक बयान से अब थोड़ा हलचल मचा दी है. उनका कहना है कि भारतीय टीम इन दोनों खिलाड़ियों के बिना भी खेल सकती है. पाटिल ने साफ कह दिया कि विराट और रोहित की जरूरत नहीं है.

विज्ञापन

संदीप पाटिल ने क्या कहा?

स्पोर्ट्सनेक्स्ट को हाल ही में संदीप पाटिल ने अपना इंटरव्यू दिया. वहां पर उन्होंने विराट कोहली और रोहित शर्मा के वनडे वर्ल्ड कप में हिस्सा लेने पर चर्चा की. उन्होंने कहा, “ये सब विराट और रोहित के ऊपर निर्भर करता है कि दोनों खेलना चाहते हैं या नहीं. क्या दोनों खिलाड़ी अपनी फिटनेस बरकरार रख पाएंगे? सलेक्टर्स की क्या सोच रहेगी? क्या सलेक्टर्स अब इनसे आगे की सोच रहे हैं? ये भी देखना होगा कि इनकी जगह कौन ले सकता है. टीम इंडिया की बेंच बहुत तगड़ी है. मुझे नहीं लगता है कि इससे कोई समस्या होगी कि विराट और रोहित टीम में रहते हैं या नहीं. इनके टीम में ना रहने से कोई समस्या नहीं होगी ”.

विज्ञापन

संदीप पाटिल ने की तारीफ

संदीप पाटिल ने विराट कोहली और रोहित शर्मा के गेम की तारीफ भी की. उन्होंने कहा, “विराट कोहली और रोहित शर्मा सालों से क्रिकेट खेल रहे हैं. इन्हें दिग्गज माना जाएगा. रोहित वनडे के बहुत बड़े खिलाड़ी रहे हैं. विराट की मैं जितनी तारीफ करूंगा उतनी कम है.” रोहित शर्मा और विराट कोहली ने अब टेस्ट और टी20 से संन्यास ले लिया है. दोनों वनडे टीम का हिस्सा हैं. इंग्लैंड के खिलाफ पिछली सीरीज में रोहित ने शतक मारा था.

विज्ञापन

आगामी 27 सितंबर से भारत और वेस्टइंडडीज के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज खेली जानी है. इस सीरीज के लिए विराट और रोहित को भी चुना गया है. दोनों से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है. वैसे टीम इंडिया में चयन को लेकर विराट से ज्यादा रोहित चर्चा में रहते हैं. कोहली का तो वनडे वर्ल्ड कप में खेलना पक्का लग रहा है. रोहित की फिटनेस पर लगातार सवाल उठते आए हैं. आगामी कुछ सीरीज के बाद ये पता चल जाएगा कि रोहित वनडे वर्ल्ड कप में खेल पाएंगे या नहीं. विराट के ऊपर भी सभी की नजरें रहेंगी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ