Asian Games 2026: एशियन गेम्स 2026 की शुरुआत हो चुकी है. सभी देश मेडल जीतने के लिए तैयार हैं. मेंस और वुमेंस क्रिकेट टीम के ऊपर भी सभी की नजरें टिकी हैं. मेंस क्रिकेट मैचों की शुरुआत अभी नहीं हुआ है. पाकिस्तान को आगाज से पहले ही बड़ा झटका लग गया है. तेज गेंदबाज सलमान मिर्जा इंजरी के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने इस बात की जानकारी दी. उनकी जगह नए खिलाड़ी को जगह मिली है. सलमान से इस बार बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद थी लेकिन चोट ने मामला बिगाड़ दिया.
सलमान मिर्जा की जगह किसने ली?
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के मुताबिक सलमान मिर्जा के बाएं हाथ के अंगूठे में फ्रैक्चर हो गया है. इस वजह से उन्हें टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा. उनकी जगह अब मोहम्मद वसीम जूनियर की टीम में जगह दी गई है. एशियन गेम्स में मेंस क्रिकेट की शुरुआत 24 सितंबर से होगी. पाकिस्तान टीम की अगुवाई इस बार साहिबजादा फरहान कर रहे हैं. पाकिस्तान का पहला मुकाबला 28 सितंबर को होगा. पाकिस्तान टूर्नामेंट में सीधे क्वार्टर फाइनल मैच खेलने उतरेगी.
मोहम्मद वसीम जूनियर का करियर
मोहम्मद वसीम जूनियर ने अपने छोटे से करियर में कमाल की गेंदबाजी से काफी प्रभावित किया है. इस वजह से ही उन्हें एशियन गेम्स का हिस्सा बनाया गया है. वो पाकिस्तान के लिए 34 टी20 मैचों में 42 विकेट ले चुके हैं. इसके अलावा 27 वनडे मैचों में उन्होंने 43 विकेट अपने नाम किए हैं. अब देखना होगा कि वो एशियन गेम्स में पाकिस्तान के लिए कैसा प्रदर्शन करेंगे.
महिला टीम को सेमीफाइनल में मिली हार
एशियन गेम्स में वुमेंस क्रिकेट की शुरुआत हो चुकी है. पाकिस्तान ने क्वार्टर फाइनल जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया था. वहां पर टीम का मुकाबला श्रीलंका के साथ हुआ था. पाकिस्तान को 8 विकेट से हार का सामना करना पड़ा. पाकिस्तान का गोल्ड जीतने का सपना टूट गया. पाकिस्तान की बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों खराब रही. एशिया कप में भी पाकिस्तान का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा. पाकिस्तान का अब ब्रॉन्ज मेडल के लिए मुकाबला बांग्लादेश के साथ होगा. देखना होगा कि पाक टीम बांग्लादेश के खिलाफ कुछ कमाल कर पाएगी या नहीं.
पाकिस्तान की एशियन गेम्स 2026 के लिए टीम
साहिबजादा फरहान (कप्तान), अब्दुल समद (उपकप्तान), अबरार अहमद, अहमद दानियाल, आकिफ जावेद, अली रजा, अराफात मिन्हास, हैदर अली, हसन नवाज, माज सदाकत, मोहम्मद वसीम जूनियर, साद मसूद, सईम अयूब, सुफयान मोकिम और उस्मान खान.