Live Updates
17:09 (IST) 21 Dec 2025
IND vs PAK U19 Final LIVE: पाकिस्तान बना एशियाई चैंपियन

भारतीय टीम को 156 रनों पर समेटने के साथ ही पाकिस्तान ने एशिया कप की ट्रॉफी को अपने नाम कर लिया है. पाकिस्तान ने फाइनल मैच को 191 रनों से अपने नाम कर लिया है. अंडर-19 एशिया कप के इतिहास में यह सबसे बड़ी जीत भी है.

16:49 (IST) 21 Dec 2025
IND vs PAK U19 Final LIVE: जीत से एक विकेट दूर पाकिस्तान

भारत ने अपना 9वां विकेट गंवा दिया है. हेनिल पटेल भी आउट हो गए हैं. अब पाकिस्तान जीत के सिर्फ एक विकेट दूर खड़ी है.

16:39 (IST) 21 Dec 2025
IND vs PAK U19 Final LIVE: खिलन पटेल भी आउट

खिलन पटेल 19 रन बनाकर चलते बने हैं. टीम इंडिया ने अपना आठवां विकेट गंवा दिया है. पाकिस्तान जीत से महज दो विकेट दूर है.

16:19 (IST) 21 Dec 2025
IND vs PAK U19 Final LIVE: टीम इंडिया ने गंवाया सातवां विकेट

स्कोर बोर्ड पर 100 रन भी नहीं लगे हैं और सातवां विकेट गिर चुका है. कनिष्क भी पवेलियन की ओर चल पड़े हैं. अब इस मैच में महज औपचारिकता ही बची है.

16:12 (IST) 21 Dec 2025
IND vs PAK U19 Final LIVE: 15 ओवर बाद टीम इंडिया 93/6

15 ओवर के बाद टीम इंडिया के स्कोर बोर्ड पर 93 रन लग चुके हैं. भारतीय टीम की कोशिश अब यहां से पूरे ओवर खेलने की होगी. हालांकि, यह भी मुश्किल ही दिखाई देता है.

16:01 (IST) 21 Dec 2025
IND vs PAK U19 Final LIVE: भारत को लगा एक और झटका

अभिज्ञान भी आउट हो गए हैं. टीम इंडिया ने अब अपना छठा विकेट खो दिया है. पाकिस्तान की जीत अब यहां से तय लग रही है.

15:46 (IST) 21 Dec 2025
IND vs PAK U19 Final LIVE: वेदांत भी आउट

एक और विकेट टीम इंडिया ने गंवा दिया है. इस बार वेदांत त्रिवेदी पवेलियन लौटने वाले बल्लेबाज रहे हैं. आधी टीम अब पवेलियन लौट चुकी है.

15:30 (IST) 21 Dec 2025
IND vs PAK U19 Final LIVE: पाकिस्तान को लगा एक और झटका

विहान मल्होत्रा भी 7 रन बनाकर चलते बने हैं. टीम इंडिया ने अपना चौथा विकेट सिर्फ 59 के स्कोर पर गंवा दिया है. पाकिस्तान फाइनल मैच में अब पूरी तरह से टॉप पर है.

15:15 (IST) 21 Dec 2025
IND vs PAK U19 Final LIVE: वैभव सूर्यवंशी आउट

एरॉन जॉर्ज 9 गेंदों में 16 रन बनाने के बाद अपना विकेट गंवा बैठे हैं. जॉर्ज के बाद अब वैभव सूर्यवंशी भी आउट हो गए हैं. वैभव के खाते में सिर्फ 26 रन आए हैं. 2 गेंदों में भारतीय टीम ने 2 बड़े विकेट गंवा दिए हैं.

15:05 (IST) 21 Dec 2025
IND vs PAK U19 Final LIVE: आयुष चले पवेलियन

कप्तान आयुष म्हात्रे सिर्फ 2 रन बनाकर चलते बने हैं. टीम इंडिया ने अपना पहला विकेट गंवा दिया है. वैभव का अब यहां से खड़ा रहना बेहद जरूरी है.

14:56 (IST) 21 Dec 2025
IND vs PAK U19 Final LIVE: वैभव का धमाकेदार आगाज

वैभव सूर्यवंशी ने टीम इंडिया को क्या धमाकेदार शुरुआत दिलाई है. पहले ही ओवर में 21 रन बन गए हैं और वैभव कमाल की लय में दिखाई दिए हैं.

14:18 (IST) 21 Dec 2025
IND vs PAK U19 Final LIVE: टीम इंडिया के सामने 348 रनों का लक्ष्य

पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने 50 ओवर में 8 विकेट खोकर स्कोर बोर्ड पर 347 रन लगाए हैं. यानी चैंपियन बनने के लिए टीम इंडिया को 348 रन बनाने होंगे. इस टूर्नामेंट के इतिहास में आजतक इतना बड़ा रन चेज नहीं हो सका है.

14:02 (IST) 21 Dec 2025
IND vs PAK U19 Final LIVE: पाकिस्तान को लगा एक और झटका

पाकिस्तान ने अपना आठवां विकेट गंवा दिया है. 327 के स्कोर पर लगा है पाकिस्तान को 8वां झटका. दीपेंद्र ने अपना तीसरा विकेट झटक लिया है।

13:57 (IST) 21 Dec 2025
IND vs PAK U19 Final LIVE: भारतीय गेंदबाजों का पलटवार

17 रनों के भीतर पाकिस्तान ने चौथा विकेट गंवा दिया है. भारतीय गेंदबाज क्या शानदार कमबैक की कहानी लिख रहे हैं. मोहम्मद सयान 7 रन बनाकर अब पवेलियन लौटे हैं.

13:53 (IST) 21 Dec 2025
IND vs PAK U19 Final LIVE: पाकिस्तान को लगा एक और झटका

लीजिए एक और विकेट भारत की झोली में आ गया है. इस बार फरहान पवेलियन की ओर चल पड़े हैं. 17 रनों के भीतर पाकिस्तान ने अपना तीसरा विकेट गंवा दिया है.

13:48 (IST) 21 Dec 2025
IND vs PAK U19 Final LIVE: पाकिस्तान को लगा एक और झटका

समीर के बाद हुजैफा एहसान भी बिना खाता खोले पवेलियन की ओर चल पड़े हैं. टीम इंडिया को 2 ओवर में दो बड़े विकेट हाथ लग चुके हैं.

13:44 (IST) 21 Dec 2025
IND vs PAK U19 Final LIVE: समीर मिन्हास चले पवेलियन

समीर मिन्हास की 113 गेंदों में खेली गई 172 रनों की शानदार पारी का आखिरकार अंत हो गया है. दीपेश ने दिलाई है भारतीय टीम को बड़ी सफलता.

13:38 (IST) 21 Dec 2025
IND vs PAK U19 Final LIVE: समीर के 150 रन पूरे

समीर मिन्हास ने 106 गेंदों में 150 रन ठोक डाले हैं. समीर की यह पारी कमाल की रही है और वह फाइनल में अकेले ही पाकिस्तान की पारी को आगे बढ़ा रहे हैं. 42 ओवर बाद पाकिस्तान ने 286 रन स्कोर बोर्ड पर लगा दिए हैं.

13:35 (IST) 21 Dec 2025
IND vs PAK U19 Final LIVE: 41 ओवर बाद पाकिस्तान 279/3

41 ओवर का स्कोर हो चुका है और पाकिस्तान ने स्कोर बोर्ड पर 3 विकेट खोकर 279 रन लगा दिए हैं. समीर मिन्हास 149 पर पहुंच गए हैं, जबकि फरहान 9 रन बनाकर खेल रहे हैं.

13:22 (IST) 21 Dec 2025
IND vs PAK U19 Final LIVE: अहमद हुसैन लौटे पवेलियन

अर्धशतक बनाने का बाद ही अहमद हुसैन पवेलियन लौट गए हैं. खिलान पटेल की गेंद पर कप्तान आयुष म्हात्रे ने उनका कैच पकड़ा. इसी के साथ भारत को तीसरी सफलता मिली है. 38 ओवरों में 260 रनों पर पाकिस्तान ने 3 विकेट गंवाया है.

IND vs PAK U19 Asia Cup Final Highlights: अंडर-19 एशिया कप 2025 के फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान ने टीम इंडिया को 191 रनों से रौंद डाला. इस जीत के साथ ही पाकिस्तान ने दूसरी बार खिताब पर कब्जा जमाया. पाकिस्तान से मिले 348 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत की पूरी टीम महज 156 रन बनाकर ढेर हो गई. गेंदबाजी में पाकिस्तान की ओर से अली रजा ने चार विकेट अपनी झोली में डाले.

टीम इंडिया का बैटिंग ऑर्डर ताश के पत्तों की तरह बिखर गया. वैभव सूर्यवंशी, आयुष म्हात्रे समेत भारत के स्टार बल्लेबाज बुरी तरह से फ्लॉप रहे. इससे पहले पाकिस्तान की ओर से समीर मिन्हास ने शानदार बैटिंग करते हुए 113 गेंदों में 172 रनों की आतिशी पारी खेली. वहीं, अहमद हुसैन ने 56 रन जड़े, जिसके दम पर पाकिस्तान 8 विकेट खोकर स्कोर बोर्ड पर 347 रन लगाने में सफल रही.

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---