IND vs PAK: श्रीलंका के कोलंबो में भारत और पाकिस्तान की टीमें एक दूसरे के खिलाफ खेली. जहां पर पाकिस्तान के कप्तान ने टॉस जीतने के बाद भारत को बल्लेबाजी करने के लिए बुलाया. जिसका फायदा उठाकर टीम इंडिया ने 20 ओवरों में 7 विकेट गंवाकर 175 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा किया. इस बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम को बहुत ही खराब शुरुआत मिली. हार्दिक पांड्या और जसप्रीत बुमराह ने टीम इंडिया का काम आसान किया है.
टीम इंडिया को मिली शानदार शुरुआत
176 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम को बेहद खराब शुरुआत मिली. पहले ओवर में ही बिना खाता खोले पाकिस्तानी सलामी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान पवेलियन लौट गए. जिसके पांड्या ने उन्हें पवेलियन की राह दिखाई. जिसके बाद दूसरे ओवर में जसप्रीत बुमराह ने सैम अयूब और सलमान अली आगा दोनों ही सस्ते में पवेलियन भेज दिया. ऐसे में पाकिस्तान की टीम ने 2 ओवरों में 13 रनों पर ही 3 विकेट गंवा दिया था. सैम अयूब 6 रन तो वहीं सलमान आगा 4 रन ही जोड़ सके. बुमराह और पांड्या पाकिस्तान के खिलाफ हमेशा ही अच्छा प्रदर्शन करते हुए नजर आते हैं. पांड्या ने पहला ओवर तो मेडन फेंका था. पावरप्ले में ही पाकिस्तान की टीम मैच में पीछे हो गई थी.
ये भी पढ़ें: IND vs PAK: पाकिस्तान के पार्ट टाइम गेंदबाज की फिरकी में उलझे भारतीय बल्लेबाज, हार्दिक गोल्डन डक पर लौटे पवेलियन
पांड्या-बुमराह का शानदार है रिकॉर्ड
भारत-पाक के बीच खेले गए टी-20 मुकाबलों में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड हार्दिक पांड्या के नाम दर्ज हैं. पांड्या ने खबर लिखे जाने तक 16 विकेट अपने नाम किए हैं. वहीं दूसरे नंबर पर नजर आ रहे जसप्रीत बुमराह ने भी 11 विकेट हासिल किए हैं. इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर पाकिस्तान के पूर्व गेंदबाज उमर गुल नजर आ रहे हैं. गुल ने भी 11 विकेट ही लिए हैं. बुमराह भी आज गुल से और आगे निकल सकते हैं. भुवनेश्वर कुमार ने भी 11 विकेट झटके हैं. इसके अलावा हारिस रऊफ के नाम भी 9 विकेट है.
ये भी पढ़ें: IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ ईशान किशन ने बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड, कोहली के खास क्लब में पहुंचे
संबंधित खबरें
IND vs WI: श्रेयस अय्यर ने चौथे टी-20 मुकाबले में क्यों की पारी घोषित?
40 mins agoन्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में नहीं खेलेंगे बुमराह? सामने आई वजह
44 mins agoक्या भारत-विंडीज T20I सीरीज से बाहर हो जाएंगे अर्शदीप? सैमसन ने दिया अपडेट
1 hr agoवैभव सूर्यवंशी को मौका नहीं देने से नाराज हो गए कृष्णमाचारी श्रीकांत
2 hrs agoभारत की T20 में बादशाहत, ICC रैंकिंग के टॉप-10 में 4 खिलाड़ी शामिल
2 hrs agoअभिषेक शर्मा T20I में सूर्यकुमार का रिकॉर्ड तोड़कर बने नए ‘सिक्सर किंग'
3 hrs agoअर्शदीप सिंह हुए बाहर तो इन 3 तेज गेंदबाजों की खुल सकती है किस्मत
4 hrs agoचौथे T20I में हार के बाद भारत की प्लेइंग-11 से बाहर हो सकते हैं ये 4 खिलाड़ी
4 hrs agoIND vs WI: तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह की इंजरी पर आया बड़ा अपडेट
5 hrs agoIND vs WI: चौथे टी-20 में टीम इंडिया की हार के ये 5 खिलाड़ी रहे जिम्मेदार
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines