---विज्ञापन---

IND vs NZ: बचाव करने की बजाए नीतीश कुमार रेड्डी पर भड़क उठे टीम इंडिया के कोच, खराब प्रदर्शन के बाद लगाई क्लास!

Nitish Kumar Reddy Criticized: राजकोट में भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा वनडे मैच हुआ. नीतीश कुमार रेड्डी इस मैच का हिस्सा बने और वॉशिंगटन सुंदर के चोटिल होने के बाद उनके पास खुद को साबित करने का बढ़िया मौका था. हालांकि, उनका प्रदर्शन बेहद खराब रहा और इसी को लेकर अब टीम इंडिया के कोच का गुस्सा फूटा है.

---विज्ञापन---

Nitish Kumar Reddy Criticized: भारत और न्यूजीलैंड के बीच राजकोट में दूसरा वनडे मैच खेला गया. वॉशिंगटन सुंदर के चोटिल होने के बाद मुकाबले में नीतीश कुमार रेड्डी को जगह मिली. सभी को उम्मीद थी कि हार्दिक पांड्या की गैरमौजूदगी में मौके का फायदा उठाकर खुद को भारत के दूसरे प्रमुख तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर के रूप में साबित करेंगे लेकिन वो बुरी तरह फ्लॉप साबित हुए. राजकोट वनडे में भारत को करारी हार का सामना करना पड़ा. मैच के बाद टीम इंडिया के सहायक कोच रेयान टेन डोएशे ने नीतीश कुमार रेड्डी की क्लास लगाई.

बचाव करने के बजाय भड़के रेयान टेन डोएशे

टीम इंडिया के असिस्टेंट कोच रेयान टेन डोएशे मैच के बाद नीतीश कुमार रेड्डी के खराब प्रदर्शन का जिक्र किया. उन्होंने यहां बचाव करने के बजाय रेड्डी के मौके का फायदा नहीं उठाने पर सवाल खड़े किए. उन्होंने भड़कते हुए कहा, ‘हम लगातार नीतीश कुमार रेड्डी को तैयार करने और गेम टाइम देने की बात करते हैं. जब मौका मिलता है, तो वो मैच में उतना कुछ खास नहीं करते.’

---विज्ञापन---

उन्होंने आगे कहा, ‘अगर कोई बल्लेबाजी करने आता है और उस स्थिति में आपके पास लगभग 15 ओवर होते हैं, तो फिर आपके पास परफॉर्म करने के लिए मौका होता है, ताकि आप बाद में चुने जाए. अगर आप पहले के कॉम्बिनेशन को देखें, तो हमें अधिक स्पिनर पसंद है. आयुष बदोनी को स्क्वाड में सुंदर के चोटिल होने के बाद लाया गया. हमें लगा कि नीतीश इस पिच पर बेहतर रहेंगे. न्यूजीलैंड के स्पिनर्स ने जिस तरह परफॉर्म किया, हम भी एक और स्पिनर के साथ जा सकते थे.’

ये भी पढ़ें:- पाकिस्तान के ‘मलिंगा’ ने किया चमत्कार! आखिरी ओवर में सिर्फ 6 रन बचाकर पलटी हारी हुई बाजी

---विज्ञापन---

राजकोट वनडे में नीतीश का प्रदर्शन

राजकोट में हुए दूसरे वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी को बल्लेबाजी के लिए पर्याप्त समय मिला. 38वें ओवर में जडेजा आउट हो गए और फिर रेड्डी बल्लेबाजी करने आए. रेड्डी के पास बल्ले से तबाही मचाने अच्छा मौका था लेकिन वो 21 गेंदों में मात्र 20 रन बना पाए. गेंद से भी रेड्डी सबसे महंगे तेज गेंदबाज रहे. उन्होंने दो ओवरों में 6.50 की इकोनॉमी से 13 रन लुटाए.

ये भी पढ़ें:- जसप्रीत बुमराह के बाद गुजरात से आया नया ‘तूफान’, पहले U19 वर्ल्ड कप मैच में टीम इंडिया के लिए 5 विकेट लेकर मचाई धूम

---विज्ञापन---

First published on: Jan 15, 2026 06:09 PM

End of Article

About the Author

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola