Zaman Khan Last Over Miracle
विज्ञापन

पाकिस्तान के 'मलिंगा' ने किया चमत्कार! आखिरी ओवर में सिर्फ 6 रन बचाकर पलटी हारी हुई बाजी

Zaman Khan Last Over Miracle: बिग बैश लीग 2025-26 में पाकिस्तान के तेज गेंदबाज जमान खान का तूफान आया. वो लसिथ मलिंगा जैसे गेंदबाजी एक्शन के कारण चर्चा का विषय बने हैं. अब उन्होंने ब्रिस्बेन हीट के लिए हारी हुई बाजी पलट दी और अहम मैच में टीम को बड़ी जीत दिलाई. आखिरी ओवर में 6 रन चाहिए थे और इसे डिफेंड करना मुश्किल था लेकिन जमान ने चमत्कार किया.

Zaman Khan Last Over Miracle: बिग बैश लीग में पाकिस्तान के गेंदबाज जमान खान धमाल मचा रहे हैं. ब्रिस्बेन हीट और होबार्ट हरिकेन्स के बीच BBL में धमाकेदार मैच हुआ. इस मुकाबले में ब्रिस्बेन हीट ने 160 रन बनाए. होबार्ट के लिए रन चेज आसानी नहीं रही और मुकाबला आखिरी ओवर तक गया. पाकिस्तान के मलिंगा कहे जाने वाले जमान खान ने ब्रिस्बेन के लिए कमाल कर दिया. दरअसल, उन्हें आखिरी ओवर में 6 रन बचाने थे और किसी को उम्मीद नहीं थी कि यहां से ब्रिस्बेन हीट की जीत होगी लेकिन उन्होंने चीजें पलट दी.

जमान खान ने पलटी हारी हुई बाजी

जमान खान के हाथ में गेंद थी और सामने होबार्ट हरिकेन्स के निखिल चौधरी और नाथन एलिस मौजूद थे. जमान की पहली गेंद डॉट गई, वहीं दूसरी गेंद पर सिर्फ एक रन गया. खान ने अगली दो गेंद निखिल को डॉट फेंक दी. 2 गेंदों में 5 रन की जरूरत थी. निखिल ने बड़ा शॉट लगाया लेकिन गेंद सीधा लॉन्ग ऑन के हाथ में चली गई. आखिरी गेंद पर जमान ने मात्र 1 रन दिया. पाकिस्तान के तेज गेंदबाज ने चमत्कार करते हुए हारी हुई बाजी पलट दी और जीत दर्ज की. पूरी जानकारी के लिए आप वीडियो देख सकते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ