Players Can Be Dropped Indian ODI Team: टीम इंडिया 22 अक्टूबर से न्यूजीलैंड दौरे की शुरुआत करने वाली है. T20I सीरीज के जरिए दौरे की शुरुआत होगी. 4 नवंबर से भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज का आगाज होगा, जिसके लिए टीम इंडिया का ऐलान होना बाकी है. कुछ दिनों में प्रज्ञान ओझा के नेतृत्व वाली चयन समिति की बैठक होगी. इसमें वनडे और टेस्ट स्क्वाड का ऐलान होगा.
वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में कुछ खिलाड़ियों का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा था और उन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के स्क्वाड में जगह मिलना मुश्किल नजर आ रहा है. आइए 5 खिलाड़ियों के बारे में जानते हैं, जिन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ ODI सीरीज के लिए टीम इंडिया के स्क्वाड से बाहर किया जा सकता है.
1. प्रसिद्ध कृष्णा
प्रसिद्ध कृष्णा न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर हो सकते हैं. वेस्टइंडीज के विरुद्ध सीरीज के दौरान उन्हें चोट लगी थी. बताया जा रहा है कि प्रसिद्ध चोटिल हैं और वनडे श्रृंखला तक फिट नहीं हो पाएंगे. इसी वजह से वह टीम इंडिया से बाहर हो सकते हैं.
2. ऋतुराज गायकवाड़
ऋतुराज गायकवाड़ ऑस्ट्रेलिया A के खिलाफ बुरी तरह फ्लॉप हो गए. इसके बाद से उनके न्यूजीलैंड दौरे पर सिलेक्शन की संभावना कम नजर आ रही है. दरअसल, श्रेयस अय्यर वनडे टीम में वापस आ जाएंगे. ऐसे में ऋतुराज का पत्ता कट सकता है.
3. आकिब नबी
आकिब नबी को भारतीय वनडे स्क्वाड में शामिल किया गया था. उन्हें वेस्टइंडीज के खिलाफ एक वनडे खेलने का मौका मिला, जिसमें उन्होंने 9.50 की इकोनॉमी से रन लुटाए और कोई विकेट नहीं झटका. इसी वजह से अब वह टीम से बाहर हो सकते हैं. चयनकर्ताओं के लिए उन्हें दोबारा स्क्वाड में शामिल करना मुश्किल नजर आ रहा है.
ये भी पढ़ें:- न्यूजीलैंड ODI सीरीज के लिए टीम इंडिया के सिलेक्शन पर 5 बड़े अपडेट, ऋतुराज समेत ये खिलाड़ी हो सकते हैं बाहर
4. ध्रुव जुरेल
ईशान किशन भारतीय वनडे टीम में बैकअप विकेटकीपर हैं. वह एशियन गेम्स में व्यस्त थे, जिस वजह से ध्रुव जुरेल को वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया के स्क्वाड में जगह मिली थी. ध्रुव जुरेल टेस्ट टीम के प्रमुख खिलाड़ी हैं. इसी वजह से वह इंडिया A की टेस्ट सीरीज का हिस्सा होंगे, वहीं ईशान किशन वनडे स्क्वाड में बतौर विकेटकीपर वापसी कर सकते हैं.
5. अंशुल कंबोज
अंशुल कंबोज को प्रसिद्ध कृष्णा की जगह वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे वनडे के लिए टीम में लाया गया था. हालांकि, अंशुल अपनी छाप छोड़ने में असफल रहे. इसी वजह से उन्हें भी न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारतीय वनडे स्क्वाड से बाहर किया जा सकता है.
ये भी पढ़ें:- टीम इंडिया के फैंस के लिए खुशखबरी, भारत-जिम्बाब्वे के बीच पहले T20I में महिलाओं के लिए स्टेडियम में फ्री एंट्री
संबंधित खबरें
IND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ आखिरी मैच से बाहर हुए अर्शदीप सिंह, भुवनेश्वर कुमार की हुई एंट्री
11 mins agoIPL 2027 में दिल्ली का साथ छोड़ सकते हैं मिचेल स्टार्क
19 mins agoन्यूजीलैंड ODI सीरीज के लिए टीम इंडिया के सिलेक्शन पर 5 बड़े अपडेट
1 hr agoवेस्टइंडीज के खिलाफ पांचवें T20I के लिए भारत की संभावित प्लेइंग-11
1 hr agoफैंस के लिए खुशखबरी, IND vs ZIM पहले T20I में महिलाओं के लिए फ्री एंट्री
2 hrs agoपांचवें T20I पर मंडराया रद्द होने का खतरा, बेंगलुरु में बारिश की संभावना
3 hrs ago'रोहित शर्मा ने मुझे…', वर्ल्ड कप में मौका नहीं मिलने पर चहल का बड़ा बयान
4 hrs agoकब और कहां देखें IND-W vs ZIM-W पहला T20I? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
5 hrs agoन्यूजीलैंड ODI सीरीज में बुमराह का खेलना मुश्किल, शमी को मिलेगा मौका?
6 hrs agoगंभीर को नहीं वैभव पर भरोसा? लक्ष्मण की कोचिंग में मिले हैं लगातार मौके
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines