IND vs NZ 2nd T20I Pitch Report: सीरीज का आगाज धमाकेदार जीत के साथ करने के बाद टीम इंडिया दूसरे टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले में न्यूजीलैंड से 23 जनवरी को भिड़ेगी. नागपुर में भारतीय टीम की पिक्चर सुपरहिट रही थी. बैटिंग में अभिषेक शर्मा और रिंकू सिंह ने जमकर गदर मचाया था. अभिषेक ने 35 गेंदों में 84 रन कूटे थे, तो रिंकू ने 20 गेंदों में 44 रन जड़े थे.
भारत से मिले 239 रनों के लक्ष्य के जवाब में न्यूजीलैंड भी 190 रनों तक पहुंचने में सफल रही थी. पहले टी-20 में कुल मिलाकर 428 रन बने थे. ऐसे में फैन्स दूसरे मुकाबले में भी चौके-छक्कों की बरसात होने की उम्मीद करेंगे. आइए आपको बताते हैं रायपुर में नागपुर की तरह ही बल्लेबाजों का राज रहेगा या बोलेगी गेंदबाजों की तूती.
कैसी खेलती है रायपुर की पिच?
भारत और न्यूजीलैंड के बीच सीरीज का दूसरा टी-20 इंटरनेशनल मुकाबला रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में खेला जाना है. इस ग्राउंड की पिच से बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों को ही मदद मिलती है. शुरुआती ओवरों में पिच में नमी होने के कारण तेज गेंदबाजों का बोलबाला रहता है.
ये भी पढ़ें: IND vs NZ: जीत के बावजूद बदलेगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11? स्टार खिलाड़ी की इंजरी ने बढ़ाई टेंशन
कुछ ओवर्स के बाद पिच बैटिंग के लिए काफी बढ़िया हो जाती है. रायपुर में स्पिनर्स की गेंद भी खूब घूमती है. भले ही आपको दूसरे टी-20 में रनों का अंबार लगता हुआ दिखाई ना दे, लेकिन मैच रोमांचक होगा इस बात की फुल गारंटी है.
क्या कहते हैं आंकड़े?
रायपुर के इस मैदान पर अब तक सिर्फ एक ही टी-20 इंटरनेशनल मुकाबला खेला गया है. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए इस मुकाबले में पहले बैटिंग करते हुए टीम इंडिया 9 विकेट खोकर 174 रन ही बना सकी थी. वहीं, इस लक्ष्य का पीछा करते हुए कंगारू टीम 154 रन ही बना सकी थी. इंटरनेशनल मैचों के अलावा यहां पर कुल 10 टी-20 मैच खेले गए हैं, जिसमें सिर्फ एक बार ही टीम 200 रनों के आंकड़े को पार कर सकी है.
टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11:अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती.
संबंधित खबरें
IND vs WI: प्रसिद्ध कृष्णा की जगह CSK के खिलाड़ी की होगी टीम इंडिया में एंट्री! सामने आया बड़ा अपडेट
40 mins agoटीम इंडिया ने श्रीलंका को 124 रनों से हराकर रचा इतिहास, सेमीफाइनल में बने एक साथ 10 बड़े रिकॉर्ड
2 hrs agoआज आएगा ICC वनडे वर्ल्ड कप 2027 का शेड्यूल, जानें भारत में कहां और कैसे देख पाएंगे लाइव
2 hrs agoजसप्रीत बुमराह ने रचा इतिहास, विराट-रोहित को पछाड़कर T20I में बना डाला ये बड़ा रिकॉर्ड
3 hrs agoएशियन गेम्स में ईशान किशन ने रचा इतिहास, 80 रनों की तूफानी पारी के साथ बनाया बड़ा रिकॉर्ड
3 hrs agoAsian Games 2026: श्रीलंका को रौंदकर टीम इंडिया ने फाइनल में की एंट्री, दर्ज की 124 रनों से बड़ी जीत
4 hrs agoAsian Games 2026: भारत-पाकिस्तान के बीच महामुकाबले का ऐलान, 3 अक्टूबर को गोल्ड मेडल के लिए होगी भिड़ंत
4 hrs agoगुवाहाटी में 811 रन और 5 शतकों के साथ रिकॉर्ड्स की बारिश, रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने रचा नया इतिहास
4 hrs ago'ये क्रिकेट नहीं...', टीम इंडिया के 400+ रन चेज के बावजूद खुश नहीं गौतम गंभीर! दिया बड़ा बयान
5 hrs agoरोहित शर्मा ने शतक जड़ने के बाद क्यों किया अजीबोगरीब सेलिब्रेशन? खुद बताया कारण
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines