IND vs ENG: बैक टू बैक दूसरे मुकाबले में जसप्रीत बुमराह ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले बने पहले भारतीय गेंदबाज

IND vs ENG: टीम इंडिया के सुपरस्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह वनडे फॉर्मेट में कमबैक के बाद कमाल का प्रदर्शन कर रहे हैं. पहले वनडे मैच में उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया था. जिसे अब दूसरे वनडे मुकाबले के दौरान भी उन्होंने दोहराया और बड़ा रिकॉर्ड बना दिया.

Jasprit Bumrah

Pic Credit- X

विज्ञापन

IND vs ENG: भारतीय क्रिकेट टीम ने पहले वनडे मैच में कमाल का प्रदर्शन किया था. जिसके बाद दूसरे मुकाबले में टीम इंडिया के बल्लेबाजों ने खराब प्रदर्शन किया. ऐसे में भारतीय गेंदबाजों के ऊपर दबाव बहुत ज्यादा बढ़ गया है. जिसको समझते हुए टीम इंडिया के सुपरस्टार तेज गेंदबाज ने शानदार शुरुआत दिलाई. इसी के साथ उन्होंने लगातार दूसरे मुकाबले में भी इतिहास रच दिया है. वो इंग्लिश सरजमीं पर ऐसा रिकॉर्ड बनाने वाले पहले भारतीय गेंदबाज भी बन गए हैं. 

जसप्रीत बुमराह ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड 

इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे मुकाबले में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करके सिर्फ 233 रन ही बनाए. जवाब में जब इंंग्लिश टीम बल्लेबाजी करने उतरी, तो जसप्रीत बुमराह ने पारी की पहली ही गेंद पर बेन डकेट को पवेलियन भेज दिया. इसी के साथ बुमराह ने इतिहास रच दिया. वो इंग्लैंड के खिलाफ वनडे फॉर्मेट की पहली ही गेंद पर विकेट लेने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बन गए हैं. इससे पहले ये कारनामा किसी भी भारतीय गेंदबाज ने इंग्लैंड के खिलाफ वनडे फॉर्मेट में नहीं किया था. हालांकि अन्य टीमों के खिलाफ ये कारनामा कई भारतीय गेंदबाज कर चुके हैं. वहीं जसप्रीत बुमराह ने भी ये दूसरी बार किया है. इससे पहले उन्होंने ये कारनामा 2023 में श्रीलंका के खिलाफ किया था. जब उन्होंने पथुम निसंका को पारी की पहली गेंद पर आउट किया था. 

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: रोहित शर्मा के लिए आखिरी होने वाला है लॉर्ड्स वनडे मैच! सामने आया बड़ा अपडेट

पिछले मुकाबले में भी चमके थे जसप्रीत बुमराह 

लंबे समय से जसप्रीत बुमराह वनडे फॉर्मेट में नहीं खेल रहे थे. जिसके बाद इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे मैच में उन्होंने कमबैक किया था. जहां पर उन्होंने हैरी ब्रूक को आउट करके वनडे फॉर्मेट में अपने 150 विकेट पूरे कर लिए थे. वहीं इसी के साथ पिछले मुकाबले में वो इंग्लैंड में सबसे ज्यादा वनडे विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज बने थे. बुमराह आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 में टीम इंडिया के लिए अहम खिलाड़ी होने वाले हैं. ऐसे में भारतीय टीम मैनेजमेंट उन्हें सिर्फ बड़े मैचों में ही प्लेइंग 11 का हिस्सा बनाता है. जिससे बुमराह को आराम मिल सके. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ