IND vs ENG: आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के बाद टीम इंडिया आयरलैंड के खिलाफ उतरी तो स्टार सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन दोनों ही मैचों में बुरी तरह से फेल हो गए. जिसके कारण टीम इंडिया दोनों ही मुकाबलों में बुरी तरह से हार गई थी. हालांकि उसके बाद भी टीम मैनेजमेंट ने संजू सैमसन के ऊपर भरोसा और उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी-20 मैच में भी मौका दिया. इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी-20 मैच में भी सैमसन बुरी तरह से फेल हो गए हैं. जिसके कारण ही उनके ऊपर फिर से सवाल उठ रहे हैं.
एक बार फिर फेल हो गए संजू सैमसन
आयरलैंड के खिलाफ पहले टी-20 मैच में संजू सैमसन 4 गेंदों में 5 रन बनाकर पवेलियन लौटे. जिसके बाद दूसरे टी-20 में तो खाता खोले बिना पहली ही गेंद पर पवेलियन लौट गए. अब इंग्लैंड के खिलाफ उनके कमबैक की सभी उम्मीद कर रहे थे. जहां पर भी वो पहले टी-20 मुकाबले में 7 गेंदों में सिर्फ 1 रन बनाकर ही पवेलियन लौट गए. जिसके कारण ही एक बार फिर से टीम इंडिया के ऊपर पावरप्ले में ही दबाव आ गया.
सैमसन के लगातार फेल होने से अभिषेक शर्मा भी दबाव में आ जा रहे हैं. इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी-20 मैच में ईशान किशन भी बिना खाता खोले ही रन आउट हो गए. जिस अंदाज में संजू सैमसन बार-बार फेल हो रहे हैं. ऐसे में बड़ा सवाल ये है कि क्या दूसरे टी-20 मैच में भी कप्तान श्रेयस अय्यर और हेड कोच गौतम गंभीर उन्हें बैक करेंगे या फिर 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को डेब्यू करने का मौका देंगे?
ये भी पढ़ें: IPL 2027 के ऑक्शन से पहले रिलीज हो सकते हैं ये 10 सुपरस्टार, पिछले सीजन किया था निराश
अभिषेक शर्मा का एक बार फिर चला बल्ला
संजू सैमसन और ईशान किशन जहां पर इस मुकाबले में फेल हो गए तो अभिषेक शर्मा ने जिम्मेदारी उठाई और सिर्फ 20 गेंदों में ही अर्धशतक जड़ दिया. इतना ही नहीं वो 24 गेंदों में 59 रनों की शानदार पारी खेलकर पवेलियन लौटे. जिसमें 6 चौके और 4 गगनचुंबी छक्के शामिल थे. इस पारी के दम पर ही टीम इंडिया ने खबर लिखे जाने तक 10 ओवरों में 3 विकेट के नुकसान पर 99 रन बना लिए थे. इस समय मैदान पर कप्तान श्रेयस अय्यर नाबाद 34 रन बनाकर मौजूद हैं. उन्हें अब अंत तक बल्लेबाजी करके बड़ी पारी खेलनी होगी.
ये भी पढ़ें: IND vs ENG: आयरलैंड के बाद अब इंग्लैंड में भी वैभव सूर्यवंशी को नहीं मिला मौका, करना होगा लंबा इंतजार
संबंधित खबरें
33 गेंदों पर 0 रन… ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज के नाम जुड़ा शर्मनाक रिकॉर्ड
4 mins agoचोट की मार झेल रही टीम इंडिया, 32 खिलाड़ी पहुंचे रिहैब सेंटर, हुए खुलासे
1 hr agoसंजू हो रहे फ्लॉप, फिर भी वैभव को नहीं मिलेगा मौका? आकाश चोपड़ा का बड़ा बयान
1 hr agoHong Kong Sixes के लिए पाकिस्तान के स्क्वाड का ऐलान, भारत से भी होगा सामना
1 hr ago'समझ नहीं आ रहा...', टीम इंडिया के गेंदबाजी अटैक की वसीम जफर ने की आलोचना
2 hrs agoIPL 2027 से पहले ऋषभ पंत को लगा झटका, सौरव गांगुली ने छीनी मनपसंद भूमिका
3 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ ODI सीरीज में ये 5 खिलाड़ी कर सकते हैं वापसी
3 hrs agoगुटबाजी का शिकार हुआ अरुणाचल क्रिकेट, रणजी ट्रॉफी से बाहर हो सकती है टीम
3 hrs agoगुजरात में जन्मे न्यूजीलैंड के बल्लेबाज जीत रावल ने किया संन्यास का ऐलान
4 hrs agoबारिश बिगाड़ेगी IND vs WI दूसरे T20I मैच का खेल? जानें मौसम का हाल
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines