IND vs ENG: आयरलैंड के बाद अब इंग्लैंड में भी वैभव सूर्यवंशी को नहीं मिला मौका, करना होगा लंबा इंतजार

IND vs ENG: आईपीएल 2026 में कमाल का प्रदर्शन करने वाले वैभव सूर्यवंशी को उम्मीद थी कि आयरलैंड के खिलाफ उन्हें डेब्यू का मौका मिलेगा. हालांकि ऐसा नहीं हुआ अब इंग्लैंड के खिलाफ भी सूर्यवंशी को मौका नहीं मिला है. इस 15 साल के स्टार को अभी लंबा इंतजार करना होगा.

Vaibhav Sooryavanshi

वैभव को मिलेगा मौका? (Image: AI Generated)

IND vs ENG: टीम इंडिया आयरलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज में हारने के बाद अब इंग्लैंड के खिलाफ खेलने उतरी है. 1 जुलाई से इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टी-20 सीरीज की शुरुआत हुई है. पहला मुकाबला रिवरसाइड ग्राउंड चेस्टर-ले-स्ट्रीट में खेला जा रहा है. जहां पर भी टॉस के समय टीम इंडिया के फैंस को अच्छी खबर नहीं मिली है. 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी को इस बार भी डेब्यू करने का मौका नहीं मिला है. इस फैसले को लेकर सोशल मीडिया पर फैंस ने नाराजगी जताई है. 

विज्ञापन

वैभव सूर्यवंशी को नहीं मिला मौका 

15 साल के वैभव सूर्यवंशी का इंतजार अब और लंबा होता जा रहा है. इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी-20 मैच में भी कप्तान श्रेयस अय्यर और हेड कोच गौतम गंभीर ने बल्लेबाजी क्रम में बदलाव नहीं करने का बड़ा फैसला किया है. इस दौरान टीम इंडिया की बल्लेबाजी बुरी तरह से फेल हो रही है. संजू सैमसन और ईशान किशन लगातार 3 पारियों में अच्छा नहीं कर पाए हैं. ऐसे में सोशल मीडिया पर भी फैंस मांग कर रहे हैं कि सूर्यवंशी को जल्द ही डेब्यू का मौका मिले. 

विज्ञापन

सूर्यवंशी पिछले 18 महीनों से जहां पर भी खेल रहे हैं, उनके बल्ले से रनों की बारिश देखने को मिल रही है. ऐसे में क्रिकेट के पंडित और फैंस दोनों चाहते हैं कि टीम इंडिया उनके इस शानदार फॉर्म का पूरी फायदा उठाए. जिससे टीम को अच्छी शुरुआत मिले. हालांकि लगातार 3 मैचों में संजू सैमसन के फेल होने के बाद अब मैनेजमेंट इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी-20 में वैभव को मौका दे सकता है. 

ये भी पढ़ें: विराट कोहली के भतीजे आर्यवीर पर हुई पैसों की बारिश, इस टीम ने लगाई बड़ी बोली

विज्ञापन

दोनों टीमों की प्लेइंग 11 

इंग्लैंड (प्लेइंग 11): फिल सॉल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, साकिब महमूद, आदिल राशिद, ल्यूक वुड. 

टीम इंडिया (प्लेइंग 11): संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ