हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs ENG: रो-को की जोड़ी ने दूसरे वनडे में बनाया बड़ा रिकॉर्ड, गांगुली-द्रविड़ को छोड़ दिया पीछे

IND vs ENG: टीम इंडिया के 2 सबसे बड़े सुपरस्टार बल्लेबाज की आज बात होती है, तो उसमें रोहित शर्मा और विराट कोहली का नाम आता है. इन दोनों ने पिछले कई सालों से टीम इंडिया को मिलकर मैच जिताए हैं. अब इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में रो-को की जोड़ी ने बड़ा रिकॉर्ड बनाया है.

विज्ञापन
Pic Credit- AI Generated

IND vs ENG: पहले वनडे मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करने के बाद टीम इंडिया दूसरे मैच में भी अच्छा प्रदर्शन कर रही है. जहां पर इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. जिसके बाद टीम इंडिया ने अच्छी बल्लेबाजी की है. इन दौरान टीम इंडिया के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा और दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने मिलकर कार्डिफ में बड़ा रिकॉर्ड बनाया है. इसी के साथ उन्होंने सौरव गांगुली और राहुल द्रविड़ की जोड़ी को पीछे छोड़ दिया है.  

रो-को की जोड़ी ने कार्डिफ में किया कमाल  

टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में रोहित शर्मा और विराट कोहली के बीच  60 रनों की शानदार पार्टनरशिप हुई. इसी के साथ दोनों ने मिलकर 2 बड़े रिकॉर्ड बना दिए. रो-को की टीम ने इंटरनेशनल क्रिकेट में टीम इंडिया के लिए अब तक 53 बार 50+ की पार्टनरशिप की है. इस मामले में उन्होंने दिग्गज वीरेंद्र सहवाग और गौतम गंभीर के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है. वहीं सौरव गांगुली और राहुल द्रविड़ की जोड़ी को पीछे छोड़ दिया है. इन दोनों दिग्गजों के बीच 51 बार 50+ की पार्टनरशिप हुई थी.

 इसके अलावा इन दोनों दिग्गजों के बीच 8000 से भी ज्यादा रनों की पार्टनरशिप हो गई है. सौरव गांगुली और राहुल द्रविड़ के बीच 7626 रनों की साझेदारी हुई है. इस मामले में नंबर 1 पर मौजूद सचिन तेंदुलकर और सौरव गांगुली की जोड़ी है. उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में 12400 रन बनाए हैं. वहीं सचिन तेंदुलकर और राहुल द्रविड़ के बीच 11037 की पार्टनरशिप हुई थी. 

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: भारतीय गेंदबाज के खिलाफ ICC का बड़ा एक्शन, मैदान पर ‘बदसलूकी’ पर सुनाई कड़ी सजा

विराट कोहली ने की शानदार बल्लेबाजी 

टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने खबर लिखे जाने तक 21 ओवरों में 3 विकेट गंवाकर 111 रन बना लिए हैं. विराट कोहली जहां 42 रन बनाकर खेल रहे हैं. वहीं श्रेयस अय्यर का अभी खाता नहीं खुला है. सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने 26 रन बनाए. वहीं कप्तान शुभमन गिल ने 31 रन ही बनाए. हालांकि विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन सिर्फ 1 रन ही बना सके. इंग्लिश टीम के लिए गस एटकिंसन, सैम करन और विल जैक्स ने 1-1 विकेट अपने नाम किया. 

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: IND vs ENG: केएल राहुल क्यों हुए दूसरे वनडे मैच की प्लेइंग 11 से बाहर? शुभमन गिल ने बताई वजह

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola