IND vs ENG: केएल राहुल क्यों हुए दूसरे वनडे मैच की प्लेइंग 11 से बाहर? शुभमन गिल ने बताई वजह

IND vs ENG: टीम इंडिया ने पहले वनडे मुकाबले में शानदार जीत की थी. जिसके बाद भी दूसरे वनडे मुकाबले से पहले टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में बड़ा बदलाव हुआ है. विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल को दूसरे वनडे मैच से बाहर कर दिया गया है. फैंस इसके पीछे का कारण जानना चाहते हैं.

KL Rahul

KL Rahul

IND vs ENG: भारतीय क्रिकेट टीम पहले मुकाबले में जीत दर्ज करने के बाद अब दूसरे मैच में भी अच्छा प्रदर्शन करने के लिए तैयार है. पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने धमाकेदार प्रदर्शन किया. उसके बाद भी दूसरे वनडे में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में बड़ा बदलाव हो गया है. शानदार फॉर्म में चल रहे विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल दूसरे वनडे मैच की प्लेइंग 11 का हिस्सा नहीं है. वहीं ईशान किशन को प्लेइंग 11 में मिल गई है. इसके पीछे का कारण खुद कप्तान शुभमन गिल ने बताया है. 

विज्ञापन

क्यों प्लेइंग 11 से बाहर हुए केएल राहुल? 

दूसरे मुकाबले में टॉस जीतने के बाद इंग्लिश टीम ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. जिसके बाद टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में बड़े बदलाव का ऐलान कप्तान शुभमन गिल ने किया. टीम इंडिया इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए नजर आने वाली है. कप्तान शुभमन गिल ने टीम में बदलाव को लेकर बोलते हुए कहा, ‘हां, हमने एक बदलाव किया है. केएल बीमार है, इसलिए वो नहीं खेलेंगे. ऐसे में ईशान किशन वापस आ गए हैं.’ 

विज्ञापन

हालांकि कप्तान गिल ने ये साफ नहीं किया कि क्या राहुल तीसरे वनडे मैच में खेलेंगे या नहीं? टीम इंडिया के सभी फैंस उम्मीद करेंगे कि तीसरे मैच से पहले राहुल फिट हो जाए. हालांकि टीम इंडिया को इस मुकाबले में ज्यादा परेशानी नहीं होने वाली है. ईशान किशन भी मौजूदा समय में बहुत ही अच्छी लय में नजर आ रहे हैं. 

ये भी पढ़ें: 39 साल के ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने लिया संन्यास, अब इस देश के लिए मचाएगा धमाल

विज्ञापन

दोनों टीमों की प्लेइंग 11 

टीम इंडिया (प्लेइंग 11): रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, वाशिंगटन सुंदर, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, गुरनूर बरार, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा. 

इंग्लिश टीम (प्लेइंग 11): बेन डकेट, जैकब बेथेल, जो रूट, हैरी ब्रूक (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), सैम करन, विल जैक्स, गस एटकिंसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, साकिब महमूद. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ