IND vs ENG: एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी में अब आखिरी मुकाबला ही बचा है। फिलहाल इस सीरीज में इंग्लिश टीम 2-1 से आगे नजर आ रही है। आखिरी मैच में अगर इंग्लैंड टीम ने जीता तो सीरीज उनके नाम होगा। वहीं ड्रॉ होने पर भी नतीजा मेजबान टीम के पक्ष में होगा। सीरीज में बराबरी के लिए टीम इंडिया को जीत दर्ज करनी होगी। जिसके लिए अब भारतीय टीम लंदन पहुंच चुकी है। ट्रैवल के दौरान की तस्वीरें बीसीसीआई ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है।
टीम इंडिया पांचवें मैच के लिए पहुंची लंदन
सीरीज का आखिरी मुकाबला किंग्स्टन ओवल लंदन में खेला जाएगा। इस मुकाबले में जीत दर्ज करना टीम इंडिया के बेहद अहम होने वाला है। मुश्किल परिस्थितियों से चौथा टेस्ट ड्रॉ कराने के कारण भारतीय टीम का आत्मविश्वास इस समय बढ़ा हुआ नजर आ रहा है। जिसके कारण ट्रैवल के दौरान भारतीय खिलाड़ी बेहद खुश नजर आए। हेड कोच गौतम गंभीर ने साफ कर दिया है कि मौजूदा समय में टीम इंडिया के सभी खिलाड़ी पूरी तरह से फिट हैं, ऐसे में सभी चयन के लिए भी उपलब्ध रहने वाले हैं। हेड कोच गौतम गंभीर और कप्तान शुभमन गिल इस अहम मुकाबले में सर्वश्रेष्ठ प्लेइंग 11 के साथ मैदान पर उतरना चाहेंगे।
नारायण जगदीशन नहीं आए नजर
बीसीसीआई ने सोशल मीडिया पर जो तस्वीरें शेयर की है, उसमें ऋषभ पंत के रिप्लेसमेंट के तौर पर आए नारायण जगदीशन नहीं नजर आए। हालांकि जगदीशन का आखिरी टेस्ट मैच खेलना भी मुश्किल है। पंत की जगह प्लेइंग 11 में ध्रुव जुरेल को मौका दिया जा सकता है। इसके अलावा गेंदबाजी में भी कुछ बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। टीम इंडिया को आखिरी टेस्ट मैच में जीतना होगा। इससे पहले भारत बैक टू बैक 2 टेस्ट सीरीज हार चुका है।
ये भी पढ़ें: IND vs ENG: ड्रॉ के बाद बेन स्टोक्स की टीम है परेशान, इन 3 बड़े फैसलों ने किया हैरान
संबंधित खबरें
चौथे T20I में हार के बाद भारत की प्लेइंग-11 से बाहर हो सकते हैं ये 4 खिलाड़ी
3 mins agoIND vs WI: तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह की इंजरी पर आया बड़ा अपडेट
1 hr agoIND vs WI: चौथे टी-20 में टीम इंडिया की हार के ये 5 खिलाड़ी रहे जिम्मेदार
2 hrs agoIND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
10 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
11 hrs agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
12 hrs agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
12 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
13 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
13 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines