हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs ENG: मजाक-मजाक में ये क्या कह गए रवि शास्त्री? भारतीय खिलाड़ी को लाइव कमेंट्री में कह दिया ‘जोकर’

IND vs ENG: इंग्लैंड के पूर्व खिलाड़ी माइकल अर्थटन के साथ मजाक करते -करते रवि शास्त्री ने स्टार भारतीय खिलाड़ी को ‘जोकर’ कह दिया। जिसके बाद से ही सोशल मीडिया पर इसको लेकर जमकर चर्चा चल रही है।

विज्ञापन
Ravi Shastri and Mohammed Siraj

IND vs ENG: भारतीय टीम के पूर्व कोच रवि शास्त्री कमेंट्री के दौरान खुलकर मजाक करने के लिए जाने जाते हैं। हालांकि कभी-कभी वो मजाक में चौंकाने वाली बात भी कह जाते हैं। लॉर्ड्स टेस्ट मैच के दौरान भी रवि शास्त्री कमेंट्री के दौरान बड़ी बात कह गए। इंग्लैंड के पूर्व खिलाड़ी माइकल अर्थटन के साथ मजाक करते -करते रवि शास्त्री ने स्टार भारतीय खिलाड़ी को ‘जोकर’ कह दिया। जिसके बाद से ही सोशल मीडिया पर इसको लेकर जमकर चर्चा चल रही है।

रवि शास्त्री ने भारतीय खिलाड़ी को कहा जोकर

लॉर्ड्स टेस्ट मैच के पहले दिन कमेंट्री करते हुए माइकल अर्थटन ने रवि शास्त्री से पूछा कि मोहम्मद सिराज ड्रेसिंग रूम में कैसे हैं। क्या वो बातूनी हैं या मजाकिया? या फिर चुपचाप ही बैठे रहते हैं। इसके जवाब में रवि शास्त्री ने कहा, ‘नहीं, वो एक जोकर है। वो खुद जाकर मजाक नहीं करता है, लेकिन कोई और आकर उसे छेड़ता है, तो वो फंस जाता और मजाक में लग जाता है। वो और ऋषभ पंत दोनों ऐसे ही हैं। खासकर जब उन्हें पुलिस उपाधीक्षक बनाया गया था। उस ड्रेसिंग रूम में चारों ओर हंसी का माहौल था। सिराज को कहना पड़ा, ‘ठीक है, हैदराबाद आने तक रुको, मैं तुम्हारा काम निपटा दूँगा।’

मोहम्मद सिराज लॉर्ड्स टेस्ट में हुए फेल 

लीड्स टेस्ट मैच में सिर्फ 2 विकेट लेकर फेल होने वाले मोहम्मद सिराज ने बर्मिंघम टेस्ट मैच में 7 विकेट हासिल करके शानदार कमबैक किया था। टीम मैनेजमेंट और फैंस को उम्मीद थी कि लॉर्ड्स टेस्ट मैच में भी इसी अंदाज में नजर आएंगे। हालांकि ऐसा नहीं हुआ सिराज अभी तक विकेटलेस ही रहे हैं। भारतीय टीम की गेंदबाजी पहले दिन अच्छी रही है, लेकिन इंग्लिश टीम की किस्मत भी अच्छी है। जिसके कारण ही खिलाड़ियों को जीवनदान मिल रहा है। इंग्लैंड की टीम पहले दिन तेजी से रन बनाने में सफल नहीं रही है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: IND vs ENG: शुभमन गिल के नाम हुआ ‘मनहूसियत’ वाला रिकॉर्ड, चाहकर भी नहीं सुधार सकते आंकड़ा!

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola